(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा निःशुल्क पौधे वितरण एवं पौधारोपण अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव, ढाणियों में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । अभियान के अंतिम चरण में बुधवार को लढ़ाना, बाजियां की ढाणी एवं टैगोर स्कूल के पास संस्थान सचिव सुमन नेहरा के तत्वाधान में महिलाओं को निःशुल्क पौधे वितरित कर पौधारोपण किया गया । जिसमें पपीता, जामुन, अनार, करंज, अमरूद, इमली, मनी प्लांट, सीताफल, अंजीर आदि फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए । पौधारोपण अभियान मे महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे की नियमित देखभाल करने और पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा ने बताया कि इस मानसून में कमूल एनजीओ द्वारा अब तक कुल 1103 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका हैं । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, सलोचना पुनिया, सुमन देवी, मनोहरी बाजिया, सुमन मील, किरण, मंजू कुमावत, मनीषा गुर्जर, मोनिका, निशा चाहर, अन्नू जाट, आरती कुमावत, लक्ष्मी, निर्मला गुर्जर, सरिता बाजिया सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही ।
सीकर:कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान अन्तर्गत 1103 पौधे वितरित कर पौधारोपण किया गया
