तबाही का मंजर: नेपाल में आए जलप्रलय में 95 लोगों की मौत, 500 लापता

नेपाल में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी। रासुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे इलाके में करीब सुबह नौ बजे बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ा। इसके बाद रासुवा के साथ नुवाकोट और धादिंग के कई इलाकों में भी इसका असर दिखा। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 500 लोग लापता हैं और कम से कम 95 लोगों के शव बरामद हुए हैं। कई सड़कें, पुल, वाहन और दूसरी जरूरी सुविधाएं पानी में बह गईं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची के अनुसार 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक हैं। विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं। अमेरिका, मलयेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के नागरिक भी सूची में हैं। कुछ लोगों की राष्ट्रीयता अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बोर्ड ने कहा है कि यह शुरुआती सूची है और एजेंसियों, स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इसका सत्यापन किया जा रहा है। माना जा रहा इन आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है।

Leave a Comment