प्रयागराज : रोजगार महाकुम्भ 2025 के तहत 12 एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन


रोजगार महाकुम्भ 2025 के तहत 12 एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय परिसर हनुमानगंज में रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियां करेंगी प्रतिभाग, लगभग 10 हजार पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया की जायेगी सम्पादित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12.08.2025 एवं 13.08.2025 को दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ 2025 (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, हनुमानगंज, प्रयागराज परिसर में किया जाना है । इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी तथा लगभग 10000 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी । इस रोजगार मेले में हाई-स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक0 आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.gov.up.in) पर जॉबसीकर विकल्प में अपना पंजीकरण कर (Active Rojgaar Mela) में आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसके लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858