Friday, 30 October 2026 | 9:35 PM
भारत

अरवल: जनसंख्या परिगणना हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Share:
अरवल: जनसंख्या परिगणना हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
अरवल में जनसंख्या परिगणना हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण

जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन में जनगणना–2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या परिगणना (Population Enumeration) को लेकर दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी चार्ज पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जनगणना से संबंधित प्रश्नावली एवं निर्धारित परिभाषाओं की विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यमों से डेटा प्रविष्टि, सत्यापन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण, जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करना, निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण जनगणना कार्य संपन्न करना।
 जिला एवं चार्ज स्तर पर प्रभावी समन्वय, नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा 
प्रशिक्षण का प्रमुख विषय रहा।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त विश्वसनीय आँकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं भविष्य की नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 जनसहभागिता एवं जनविश्वास को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
जिला प्रशासन, अरवल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें तथा सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएँ, ताकि जनगणना–2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।