Friday, 30 October 2026 | 9:35 PM
भारत

अरवल: लोक शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक संपन्न

Share:
अरवल: लोक शिकायत निवारण की समीक्षा बैठक संपन्न
 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में लोक शिकायत निवारण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं अनुमंडल स्तर पर प्राप्त लोक शिकायतों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 52 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
इसी प्रकार अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में कुल 207 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 77 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निष्पादन नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
 सभी विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों के प्रति गंभीरता एवं संवेदनशीलता बरतने तथा आवेदकों की समस्याओं का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने एवं अनुपालन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
 जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक शिकायत निवारण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।