Friday, 30 October 2026 | 9:31 PM
भारत

गया: बोधगया में सड़क जाम का स्थाई समाधान की मांग

Share:
गया: बोधगया में सड़क जाम का स्थाई समाधान की मांग
अंतरराष्ट्रीय ज्ञानस्थली बोधगया में यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम का असर देखने को मिला। जाम के कारण स्थानीय लोगों, राहगीरों, वाहन चालकों एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बोधगया में मुख्य रूप से चार स्थानों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।
1. बर्मी विहार–पच्छट्टी मार्ग: निरंजना नदी के बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी रही।
2. महाबोधि महाविहार मुख्य द्वार: विश्व प्रसिद्ध महाबोधि महाविहार के प्रवेश द्वार के समीप भी जाम का असर देखने को मिला, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को परेशानी हुई।
 मौसा वर्मा मोड़: बोधगया के व्यस्ततम चौराहों में शामिल मौसा मोड़ पर वाहनों की भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित हुआ।
4. एम्बेसी होटल बाईपास रोड: इस मार्ग पर भी जाम के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
शहरवासियों का कहना है कि 
बोधगया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं बौद्ध श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं यातायात पुलिस से मांग है कि इन सभी प्रमुख स्थानों पर नियमित यातायात पुलिस की तैनाती, वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा जाम से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि बोधगया की सुंदरता, गरिमा और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनी रहे।