भारत
गया: महिला हेल्प डेस्क के महिला पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हुई, सभी को स्मार्टफोन भी दिया गया
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जिले के सभी थाना/ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त महिला हेल्प डेस्क के महिला पदाधिकारी/कर्मी के कार्यों की समीक्षा की गई तथा अपने कार्यों को बेहतर तरीके से निष्पादन करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में सभी थाना/ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त महिला हेल्प डेस्क के महिला पदाधिकारी/कर्मी को अपने कार्यों को बेहतर तरीके से संधारण हेतु स्मार्टफोन मोबाईल वितरण किया गया।