दिनांक 29 अक्टूबर को थानाध्यक्ष बहेरा को सूचना मिली थी कि एक उजला रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में अवैध गांजा सिमडेगा से चतरा के रास्ते सासाराम की ओर जाने वाला है। सूचना पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बहेरा थाना गेट के सामने सिमडेगा से चतरा के रास्ते सासाराम की ओर जाने वाली सभी वाहनों की जाँच की जा रही थी। तभी दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर कार से भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से कार सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के धनंजय शर्मा और बोकारो के विनोद कुमार शामिल है। उनकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
तलाशी के क्रम में कार के दरवाजे के केबिनेट के अंदर से पीला टेप से लपेटा हुआ कुल 16.060 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में बहेरा थाना कांड सं0-186/26, दिनांक-29.10.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।