Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

रायबरेली : ट्रेन की चपेट मे आने से युक्ती की हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र मे मचा हड़कंप

डलमऊ : शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के पास रेलवे लाइन पर एक 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान
Share:
रायबरेली : ट्रेन की चपेट मे आने से युक्ती की हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र मे मचा हड़कंप
Read in your preferred language.




डलमऊ : शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के पास रेलवे लाइन पर एक 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वाजपेईपुर मजरे सोंडासी निवासी क्षमा देवी उर्फ रक्षा पुत्री रामलखन सोनकर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा रही कि कहीं युवती ने पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या तो नहीं कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।