Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक सम्पन्न, बुद्ध पूर्णिमा 2026 आयोजन पर बनी सहमति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को सायं 8 बजे हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक का आयोजन अमेठी कोहना में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी बुद्ध पूर्णिमा 2026 के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सहमति प्रकट की गई। इस अवसर पर वि
Share:
फर्रुखाबाद:हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक सम्पन्न, बुद्ध पूर्णिमा 2026 आयोजन पर बनी सहमति
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को सायं 8 बजे हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक का आयोजन अमेठी कोहना में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी बुद्ध पूर्णिमा 2026 के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सहमति प्रकट की गई।

इस अवसर पर विश्व विजेता प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों को जलपान भी कराया गया।

बैठक के दौरान संजीव कुमार शाक्य, विजय शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, अतुल कुमार, गोलू उर्फ जतिन शाक्य, अचल प्रताप सिंह एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह, चन्द्रकान्त, रामू शाक्य, आदित्य कुमार शाक्य, सुधीर शाक्य, पवन कुमार शाक्य, सचिन शाक्य, सोम शाक्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता श्री संजीव कुमार शाक्य ने की।