Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद: ओवरलोडिंग और बकाया कर पर एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, 9 ट्रक किए सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग और बकाया कर के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 ट्रकों को सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान
Share:
फर्रुखाबाद: ओवरलोडिंग और बकाया कर पर एआरटीओ की सख्त कार्रवाई, 9 ट्रक किए सीज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मार्च 2026 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग और बकाया कर के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 ट्रकों को सीज किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए पाए जाने पर 2 ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा उन पर कुल 71 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बकाया कर के मामलों में 7 ट्रकों को सीज किया गया, जिन पर लगभग 1.95 लाख रुपये का कर बकाया था।

एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार और कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजस्व वसूली को ध्यान में रखते हुए 10 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक सघन बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन वाहनों पर कर बकाया है, वे शीघ्र बकाया कर जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहनों को सीज कर बकाया कर की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।