फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2026 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 29 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन फतेहगढ़ के परेड ग्राउंड में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। खेल गतिविधियों में बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बच्चों को खेलों में निरंतर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
