फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति/TSS द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे शिव गीता हॉस्पिटल, गुड़गांव देवी मंदिर के पास, नेकपुर खुर्द, फर्रुखाबाद में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्ता गणतंत्र दिवस के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों…

फर्रुखाबाद: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में दो अभियुक्तों को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-299/2017, वाद संख्या 118/2018, धारा 306 भा०द०वि० के मामले में अभियुक्त जहरुद्दीन पुत्र अलीशेर एवं काढी उर्फ रुखसाना पत्नी सकरुद्दीन, निवासीगण सुल्तानपुर पलनापुर, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जनपद फतेहगढ़ के थाना कमालगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस ने नीलगाय शिकार मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व रांगा के टुकड़े बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/2026 धारा 9 व 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नीलगाय…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी सफलता, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित किए जाने के निर्देशों के क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को एक अहम सफलता प्राप्त हुई है। थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-130/2017, वाद संख्या 60/2017, धारा 376 भा०द०वि० एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त सलमान उर्फ भूरा पुत्र अनोखे उर्फ अनवर, निवासी ग्राम पपड़ी, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जायद दलहन बीज मिनीकिट वितरण हेतु लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क जायद दलहन बीज (उर्द एवं मूंग) मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को अपराह्न 1:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत उर्द दलहन बीज के लिए लक्ष्य संख्या 160 के सापेक्ष 176 कृषकों द्वारा बुकिंग कराई गई, जबकि मूंग दलहन बीज के लिए लक्ष्य संख्या 160…

फर्रुखाबाद: भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनपद में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक घोषणा के उपलक्ष्य में आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए।…

फर्रुखाबाद: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन तय, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मंगलवार को बढ़पुर विकासखंड में सहकारिता के अंतर्गत भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने…

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई जिले में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 44 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह मेला आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 250 रिक्तियों के सापेक्ष 72 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके उपरांत कुल 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में एक्सिस बैंक से 08, भारत गियर्स लिमिटेड से 08,…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को शमसाबाद पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत जलनिगम शहरी द्वारा निर्मित किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जलनिगम शहरी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत शमसाबाद में 05 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। कस्बे में स्थित दो नालों…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी गई सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस की मदद लें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद:मणिकर्णिका घाट पर मंदिर ध्वस्तीकरण के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 काशी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जिला कलेक्ट्रेट पर एक साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देशन में किया गया। पार्टी ने इस कार्रवाई को हिंदू आस्था, सनातन संस्कृति और परंपरा पर भाजपा सरकार का सीधा हमला बताया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हिंदू…

फर्रुखाबाद में गड्ढों की सड़क बनी मौत का जाल, प्रशासन अब एक और मौत का इंतजार कर रहा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जनपद में सड़क के गड्ढों के कारण 8 वर्षीय बालिका की मौत के बाद भी प्रशासन ने केवल गिट्टी डालकर खानापूर्ति की। जसमई चौराहे पर हालात और खतरनाक हो गए हैं, जिससे एक और हादसे की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद में प्रशासन की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां एक मासूम बालिका की मौत के बाद भी सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई…

फर्रुखाबाद:AIMRAH ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जनपद की सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय गैर-लाभकारी संस्था AIMRAH फाउंडेशन द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को उनके एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर AIMRAH संस्था ने सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग की दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया। दिनांक 19 जनवरी 2026 को AIMRAH संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अशोक स्तंभ, शुभकामना पत्र तथा संस्था की पब्लिक कॉपी भेंट की। पब्लिक कॉपी के माध्यम से संस्था के उद्देश्यों, कार्यशैली…

फर्रुखाबाद:“मिशन वात्सल्य” के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, बाल विवाह रोकथाम पर दिए गए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 “मिशन वात्सल्य” के अंतर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जिला टास्क फोर्स, बाल विवाह–डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स तथा जिला स्तरीय रेस्क्यू टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक दिनांक 19 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियों की बैठकें रोस्टर जारी कर प्रत्येक त्रैमास में अनिवार्य…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ न्यायालय से बड़ा फैसला, तीन अभियुक्तों को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत एक पुराने मामले में न्यायालय से बड़ा फैसला आया है। थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ में वर्ष 2010 में पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2010, वाद संख्या 333/2010, धारा 308, 336, 323, 504 भादवि के अंतर्गत अभियुक्त राजकुमार पुत्र प्यारेलाल, राजेश्वर उर्फ राजेन्द्र सिंह पुत्र प्यारेलाल एवं जितेन्द्र पुत्र राजेश्वर उर्फ राजेन्द्र सिंह निवासीगण दलेलगंज के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। विवेचना पूर्ण…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूल वाहन चालकों को किया गया जागरूक, बसों का निरीक्षण कर की गई कार्रवाई

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 19 जनवरी 2026 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा राजपूताना पब्लिक स्कूल में स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान चालकों को विद्यालय वाहन धीमी गति से चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, प्रेशर हार्न एवं मल्टी-टोन्ड हार्न का प्रयोग न करने, वाहन के समस्त प्रपत्र वैध होने पर ही संचालन करने, छात्रों व अभिभावकों से मृदु एवं शालीन…

फर्रुखाबाद:23 जनवरी को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी 23 जनवरी 2026 को प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 23 जनवरी को सायं 06 बजे से 02 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान चिन्हित क्षेत्रों में सभी प्रकार की लाइटें बंद रहेंगी, वाहन सड़कों पर नहीं चलेंगे तथा चल रहे वाहनों की लाइटें भी बंद रखी जाएंगी। इसके उपरांत अग्निशमन कार्यालय में हवाई…

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई में 20 जनवरी को रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 250 पदों पर मिलेगा अवसर।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क में दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेला/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप का सुनहरा अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में कुल 05 कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक (ऑल ओवर इंडिया), भारत गियर लिमिटेड, फरीदाबाद, वेस्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा, एफ.जे.एम. कंपनी, रेवाड़ी (हरियाणा) तथा हिटाची कैश मैनेजमेंट…

फर्रुखाबाद:चाइनीज मांझे के खिलाफ रेडक्रॉस की जनजागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, फर्रूखाबाद द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ आयोजित जनजागरूकता रैली को सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन को चाइनीज मांझे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए जनसहयोग प्राप्त करना रहा। चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी,…