फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। घटना…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: 22 मार्च को होगा तथागत सामाजिक समिति-TSS का वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संगठन को मजबूत करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना और शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा करना है। इस संबंध में तथागत सामाजिक समिति के पदाधिकारियों की…
फर्रुखाबाद: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर कड़ी सुरक्षा, पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्षों तथा आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और परीक्षा की…
फर्रुखाबाद: गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी, फर्रुखाबाद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया…
फर्रुखाबाद सदर विधायक ने बिजली, पानी और सड़क विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज फर्रुखाबाद में बिजली, पानी और सड़क विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए और जहां भी…
फर्रुखाबाद: ओवरलोड खनन परिवहन पर कार्रवाई, तीन डंपरों पर ₹96,660 का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनन अधिकारी फर्रुखाबाद की ओर से थाना मऊ दरवाजा एवं कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 40 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन डंपर वाहन ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन नोटिस जारी…
फर्रुखाबाद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश, पहले बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा रिफिल सिलेंडर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर गैस वितरकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, एलपीजी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।…
फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: आसमपुर का खनन पट्टा निरस्त, 1.63 करोड़ की वसूली के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। खनन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम आसमपुर, तहसील अमृतपुर में संचालित खनन पट्टा को अवैध खनन और अवैध परिवहन के आरोप में निरस्त कर दिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान खनन पट्टेदार द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में नियम 58…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती, कमालगंज क्षेत्र की दुकानों पर औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ कमालगंज क्षेत्र की विभिन्न आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में घरेलू गैस से अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान फतेहगढ़ क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा है। इस संबंध में दो दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक बढ़पुर अमित चौधरी तथा पूर्ति निरीक्षक कमालगंज/मोहम्मदाबाद अभिषेक मिश्रा ने स्टेशन रोड फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर क्षेत्र में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम श्री श्याम गैस चूल्हा विक्रेता की दुकान…
फर्रुखाबाद: किसान सम्मान उत्सव पर प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की किस्त, कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 किसान सम्मान उत्सव के अवसर पर देश भर के बहुसंख्यक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में आयोजित कार्यक्रम से बटन दबाकर किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सरकार सीधे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष द्वारा यह कहा जाता था कि चुनाव के बाद…
फर्रुखाबाद: रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, अफवाहों से बचने और व्यवस्थित वितरण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में रसोई गैस की वर्तमान स्थिति को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी मालिकों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 6:00 बजे तक स्वयं अपने काउंटर पर उपस्थित रहें और उपभोक्ताओं को सही जानकारी…
फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम के विकास को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, पार्किंग, सरोवर सौंदर्यीकरण व सुविधाओं के विस्तार पर बनी योजना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में स्थित बाबा नीम करोरी धाम के समग्र विकास और सुंदरीकरण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धाम परिसर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटन सुविधाओं और श्रद्धालुओं की सहूलियत बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि मंदिर परिसर के आसपास स्थित कुछ दुकानों के कारण सुंदरीकरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आपसी सहमति से उन दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट…
फर्रुखाबाद: जसमई में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया ओपन जिम का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शुक्रवार दोपहर जसमई ग्राम पंचायत घर में विधायक निधि से स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि जसमई में लगाए गए ओपन जिम में 11 आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिसकी कुल लागत लगभग 8.10 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में करीब…
फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी ने की जनसुनवाई, आंगनबाड़ी केंद्र व जिला जेल का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी के जनपद आगमन पर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रार्थना पत्रों के माध्यम से आयोग की सदस्या के समक्ष रखा। जनसुनवाई में कुल 7 महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सदस्या सुनीता सैनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी…
फर्रुखाबाद: ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त: 4 ट्रक सीज, 2.33 लाख का जुर्माना, जीएसटी चोरी के शक में एक ट्रक पकड़ा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में ओवरलोड वाहनों और कर चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए कई वाहनों पर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुए 4 ट्रकों को सीज किया गया और उन पर कुल 2.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बकाया कर के मामले में एक ट्रक को भी सीज किया गया, जिस पर…
फर्रुखाबाद में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक, डायरिया रोको अभियान की तैयारियों पर मंथन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायरिया नियंत्रण और रोकथाम से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही आगामी स्टॉप डायरिया कैंपेन (डायरिया रोको अभियान) की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने डायरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की सराहना की और अभियान को और प्रभावी ढंग से संचालित करने…
फर्रुखाबाद: भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ तेज, 29 मार्च से 12 अप्रैल तक 18 मंडलों में होंगे प्रशिक्षण वर्ग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ के अंतर्गत मंडलों की प्रशिक्षण टोली के कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक ली। बैठक में जिले की चारों विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी 18 मंडलों के अध्यक्षों एवं प्रशिक्षण टोली से जुड़े पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया…
फर्रुखाबाद: अलविदा जुम्मे की नमाज़ को लेकर जनपद में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 अलविदा जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस बल को सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों…
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने गए बुजुर्ग की मौत, लाइन में लगे-लगे गिरे; अस्पताल में मृत घोषित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जिले में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद गैस एजेंसी पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी लालसराय स्थित भारत गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पहले से सिलेंडर की बुकिंग कर रखी थी। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर सिलेंडर…
