फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर एवं जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आज कमालगंज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य जहानगंज–कमालगंज संपर्क मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनज 14.000 से 23.25 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। इस सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल समय…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में AIMRAH फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, कई वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद में AIMRAH फाउंडेशन के विस्तार के तहत सन समृद्धि गेस्ट हाउस में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान जिले के कई अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने भविष्य की योजनाओं में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और मीडिया पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में AIMRAH फाउंडेशन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को सन समृद्धि गेस्ट हाउस में एक विशेष…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज में बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व राम उत्सव की तैयारियों पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को बजरंग दल की जिला बैठक नवाबगंज प्रखंड के सिरौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों, विशेष रूप से राम उत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान नवाबगंज प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें आशीष दीक्षित को प्रखंड अध्यक्ष, शिवम गुप्ता को प्रखंड मंत्री, रामदेव को प्रखंड संयोजक, तथा मयंक, दुर्गेश, सौरभ, श्याम मोहन और आकाश को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5082 घन मीटर मिट्टी खनन का खुलासा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना कम्पिल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर में खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी कम्पिल द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान खनन स्थल पर बिना वैध अनुमति के संचालित एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना कम्पिल की अभिरक्षा में दिया गया। प्रशासन द्वारा मौके पर…
फर्रुखाबाद: 2330वां विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समारोह भव्य रूप से संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद के सिद्धार्थ कान्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर रोड में 2330वां विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सम्यक बुद्ध विहार (ट्रस्ट) नगला जैतपुर ट्रस्टी अध्यक्ष विमलेश शाक्य (नास्तिक) जिला कोषाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाला विजय बहादुर शाक्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. रामकृष्ण राजपूत ने अपने संबोधन…
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: लूट के मामले में एक अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार, कुण्डल व बाइक बरामद।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट के मामले में एक अभियुक्त एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए कुण्डल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 104/2026 धारा…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद में बौद्ध परंपरा के अनुसार एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार पुत्र श्री गंगादीन शाक्य, निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव एवं रागिनी पुत्री श्री रमेशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम नेकपुरखुर्द, पोस्ट आवाजापुर का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार को बौद्ध विधि-विधान के अनुसार सम्पन्न कराते हुए धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के आदर्शों, समानता, करुणा एवं आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक सम्पन्न, बुद्ध पूर्णिमा 2026 आयोजन पर बनी सहमति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को सायं 8 बजे हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक का आयोजन अमेठी कोहना में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी बुद्ध पूर्णिमा 2026 के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सहमति प्रकट की गई। इस अवसर पर विश्व विजेता प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों को जलपान…
फर्रुखाबाद: 27 साल पुराने डकैती केस में दो अभियुक्तों को 10-10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया फैसला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। वर्ष 1999 में दर्ज डकैती के एक पुराने मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0स0-479/1999, वाद संख्या 12/2000, धारा 395 व 412 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। इस मामले में अभियुक्त अखिलेश उर्फ बबलू पुत्र सत्यदेव दुबे…
फर्रुखाबाद में गेहूँ खरीद की तैयारियां तेज, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद प्रक्रिया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में गेहूँ खरीद व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त क्रय एजेंसियों के जिला स्तरीय अधिकारी, नायब तहसीलदार, मंडी सचिव एवं केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गेहूँ खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने पर जोर देते हुए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वीकृत 42 स्थायी…
फर्रुखाबाद में गैस बॉटलिंग प्लांट पर मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के गैसिंगपुर स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में आज आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मॉक ड्रिल में गैस प्लांट प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान संभावित गैस रिसाव और अन्य आपात परिस्थितियों…
फर्रुखाबाद में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी बड़ी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालयों के प्रबंधकों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई कि अनफिट वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 तक जनपद में 81 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 51 लोगों की मौत…
फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस में एसपी आरती सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी आरती सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
फर्रुखाबाद में ‘रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट’ दौड़ का सफल समापन, छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट” दौड़ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराह तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दवाइयों से मिलेगा आमजन को बड़ा राहत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कंपिल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां…
फर्रुखाबाद में “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ का आयोजन, मिशन शक्ति फेज 5.0 को मिली नई ऊर्जा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देना रहा। दौड़ में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं…
फर्रुखाबाद में अनित्य पाठ सम्पन्न, दो लोगों ने लिया नशा छोड़ने और क्रोध त्यागने का संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 शनिवार को जनपद के ग्राम ममरेजपुर पुठरी में आज एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री ओमकार सिंह पाल, पुत्र श्री मुरारीलाल पाल के निवास पर अनित्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसे धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धर्म और नैतिक जीवन के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त नशे की बुराई और क्रोध जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों पर भी चर्चा की गई। प्रेरित होकर दो व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप…
फर्रुखाबाद में 30 मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 58 पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से शिशिक्षु/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं का चयन करेंगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रोजगार मेले में दो प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें सत्यम ग्रीन एजेंसी (सोलर पैनल फिटिंग), फर्रुखाबाद तथा टोयोटा ग्रुप कंपनी, फारूखनगर (गुरुग्राम) शामिल हैं। दोनों कंपनियों द्वारा अप्रेंटिस…
फर्रुखाबाद में 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमालगंज थाना क्षेत्र में मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र में अशोक राजपूत नामक आरोपी ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तुरंत संज्ञान…
फर्रुखाबाद: निपुण भारत मिशन के तहत ‘निपुण विद्यालय–सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए “निपुण विद्यालय–सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा। समारोह में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा कराए गए आकलन के आधार पर जनपद के उन विद्यालयों का चयन किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनकी सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित…
