फर्रुखाबाद:नवाबगंज में बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व राम उत्सव की तैयारियों पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को बजरंग दल की जिला बैठक नवाबगंज प्रखंड के सिरौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों, विशेष रूप से राम उत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान नवाबगंज प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें आशीष दीक्षित को प्रखंड अध्यक्ष, शिवम गुप्ता को प्रखंड मंत्री, रामदेव को प्रखंड संयोजक, तथा मयंक, दुर्गेश, सौरभ, श्याम मोहन और आकाश को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी, विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश जी, जिला कोषाध्यक्ष रुक्मंगल जी, जिला संयोजक सुदीप, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा, जिला गौरक्षा प्रमुख योगेंद्र जी, जिला बालोपासना प्रमुख अनुज जी एवं जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश जी उपस्थित रहे।

इसके अलावा गौरव, अजय, नितिन, अमन, अरुण, शिवजी, प्रखंड संयोजक साहिल मिश्रा, आर्यन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी राम उत्सव को भव्य रूप से मनाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन विस्तार के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।