पीलीभीत में पुलिस हिरासत में हुई वशी खां के मौत के मामले में भले ही जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस फंस सकती है। पुलिस की बनाई कहानी में इतना झोल है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फंसती नजर आ रही है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बिलसंडा के पहाड़गंज गांव के वशी खां को 26 अक्तूबर की रात को…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में एडीजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट
बीसलपुर में अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो माह बाद विवाहिता व उसके पति के साथ मारपीट करने व निर्वस्त्र करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उनके पति का अरविंद से जमीन संबंधी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। रंजिश के तहत अरविंद ने अपने कई साथियों के साथ 29 अगस्त 2023 को उनके घर में घुसकर पति पर हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया था। पति की बेहोशी का अनुचित…
पीलीभीत में परिजन ने लगाया ई रिक्शा लूटकर हत्या करने का आरोप
पीलीभीत में पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक की लाश गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास तालाब में मिली थी। मगर, उसका ई-रिक्शा नहीं मिल सका है। परिजनों ने हत्या के बाद ई-रिक्शा लूटकर ले जाने की आशंका जताई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी अरुण कश्यप ने बताया कि उसके भाई विशाल 26 अक्तूबर की शाम घर से ई-रिक्शा लेकर कहीं गए थे। इसके बाद पुलिस को उनकी लाश उसी दिन रामलीला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित तालाब में पड़ी मिली। दो दिन बाद शव की…
पीलीभीत में खुदाई में निकली भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति, करोड़ों की कीमत, देखने वालों की जुटी भीड़
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खुदाई में भगवान विष्णु की सोने की मूर्ति निकलने के बाद वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है. इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है. सैकड़ों लोग उसी स्थान पर विष्णु भगवान की मूर्ति की पूजा भी करने लगे हैं. पानी की टंकी की खुदाई के दौरान ये बहुमूल्य सोने की मूर्ति जमीन के अंदर से निकली. पूरनपुर कोतवाली के चाटफिरोजपुर गांव का ये मामला है. पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी…
पीलीभीत में बालक की हत्या के मामले में किशोर को दस साल की सजा
पीलीभीत में पांच वर्ष पूर्व बालक की हत्या करने के मामले में किशोर अपचारी को अपर सत्र न्यायाधीश (पास्को एक्ट) छांगुर राम ने दोषी पाते हुए दस हजार रुपये अर्थदंड सहित दस वर्ष की सजा सुनाई है। थाना दियोरिया में रामपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 12 दिसंबर 2018 को उसका 10 वर्षीय पुत्र राजीव गांव के कुछ बच्चे व महिलाओं के साथ पत्ते व लकड़ी बीनने गया था। शाम तक राजीव वापस नहीं आया तो पत्नी ने साथ में गई ममता रानी से पूछताछ की। ममता…
पीलीभीत रूट पर धीमी गति से आमान परिवर्तन होने से सांसद नाखुश
शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच चल रहे रेलवे के आमान परिवर्तन का काम धीमी गति से होने पर सांसद वरुण गांधी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन न होने से जनता के साथ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पत्र में शाहगढ़ तक दो ट्रेने चलाने की मांग की गई है। सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को भेजे पत्र में कहा है कि शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच रेलवे का आमान परिवर्तन का काम चल रहा है। पूर्व…
पीलीभीत दुनिया के टॉप 100 प्रदूषित शहरों में शुमार, जानें AQI आंकड़ा और एक्सपर्ट की राय
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में बतौर वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉक्टर रमाकांत सागर ने बताया कि कुछ सालों पहले तक पीलीभीत में प्रदूषण का कोई खास असर नहीं देखा जाता था. लेकिन बीते कुछ समय में पीलीभीत भी इससे अछूता नहीं रहा है. पीलीभीत. वैसे तो पीलीभीत तराई का जिला है और यहां का एक तिहाई हिस्सा वन क्षेत्र है. आमतौर पर यहां की आबोहवा को काफी अनुकूल माना जाता है. लेकिन बरेली और शाहजहांपुर के साथ पीलीभीत भी लगातार दुनिया के टॉप 100 प्रदूषित शहरों में शुमार हो रहा है. ऐसे…
पीलीभीत में तगादे से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या
फाइनेंस पर निकाले गए ट्रैक्टर की किश्त जमा न कर पाने पर आए दिन किए जा रहे जगादे से परेशान होकर किसान ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना गजरौला क्षेत्र के गोयल कॉलोनी निवासी ब्रजेश विश्वास ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई राजेश (35) के साथ गांव के पास में स्थित खेत में सिंचाई करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह घर खाना खाने की बात कहकर वहां से चले आए। शाम पांच बजे के करीब वह खेत पर पहुंचा तो भाई वहां नहीं मिला।…
पीलीभीत में बिना फिटनेस दौड़ाई जा रहीं रोडवेज बसें
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की संख्या करीब साढ़े पांच हजार है। इसके अलावा पीलीभीत डिपो से 88 बसों का संचालन किया जाता है। बसों में मानकों की जमकर अवहेलना करते हुए उन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। बसों की खिड़कियों में लॉक न होने के कारण सर्दियों और बारिश के दिनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक वाहनों की संख्या करीब साढ़े पांच हजार है। इसके अलावा पीलीभीत डिपो से 88 बसों का…
पीलीभीत में तीन हजार रसोइयों को पांच माह से नहीं मिला वेतन
सरकारी स्कूलों में बच्चों का पेट भरने वाली तीन हजार रसोइयों को पिछले पांच महीनों से मानदेय नहीं मिला है। नवरात्र और दशहरा बिना मानदेय निकल गया। करवाचौथ, दिवाली और भैयादूज भी करीब है, इससे चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में आज रसोइयों ने रामलीला मैदान में एकत्र होकर आगे की रणनीति तय की। जनपद के सरकारी स्कूलों में करीब ढाई लाख बच्चे पढ़ते हैं, जिनको मिड-डे मील योजना के तहत स्कूल में ही दोपहर का भोजन दिया जाता है। भोजन बनाने के लिए रसोइयों को नियुक्त किया गया…
पीलीभीत में पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में किया हंगामा
मृतक बशीर खां उर्फ पहलवान के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हुई है. उन्होंने थाने में जोरदार हंगामा भी किया. जिले के बरखेड़ा थाने में हिरासत में रखे गए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर उसे बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बशीर खां उर्फ पहलवान के तौर पर हुई है. उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था और हिरासत में संदिग्ध…
पीलीभीत में वरुण गांधी बोले,नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, आम आदमी काम के लिए पहले चढ़ावा दे
पीलीभीत में एक बार फिर सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर गरजे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ लेकर उद्योगपति भाग गए और आज आम आदमी को काम के लिए पहले चढ़ावा देना पड़ता है। ये कोई पहली बार नहीं है, जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमलावर हुए हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर वरुण गांधी बीजेपी को घेर चुके हैं। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले और खुद की पार्टी को कटघरे में खड़ा करने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर…
पीलीभीत में असलहा के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस के हाथ खाली
कलीनगर के बृहस्पतिवार को बराही रेंज के जंगल में अवैध हथियार के साथ एक युवक की फोटो वायरल होने के मामले में माधोटांडा पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। पुलिस का कहना है कि टीम को धरपकड़ के लिए लगाया गया है, लेकिन युवक घर से फरार है। बराही रेंज की फैजुल्लागंज, सिमरा बीट अति संवेदनशील श्रेणी में आती है। पूर्व में शिकार की कई घटनाओं के साथ तस्करों के साथ वनकर्मियों की मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी एक…
पीलीभीत में आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो लोेगों को 10-10 वर्ष की सजा
पीलीभीत में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश छांगुर राम ने दो लोगों को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष की सजा के साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मौजूदा समय में दोनों दोषी जमानत पर हैं। जिनको तत्काल न्यायिक अभिरक्षा में लेने के आदेश दिए गए हैं।बीसलपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर चैना नकटी निवासी रामपाल ने शेखापुर गांव निवासी मुकेश और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि 15 अगस्त 2017 को उसके बेटे शिवदेव ने…
पीलीभीत में रेलवे परिसर के बाहर बैठे लोगों पर जीआरपी ने बरसाईं लाठियां
पीलीभीत के स्टेशन परिसर के बाहर बैठकर खाना खा रहे घुमंतू जाति के लोगों की जीआरपी ने पिटाई कर दी। इससे वहां मौजूद एक साल के बच्चे के पैर में डंडा लग गया। जिससे उसके काफी चोट आईं। हंगामा होने पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घुमंतू जाति के लोग बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे बरेली से आए थे। उन्हें पूर्णागिरि जाना था। सभी लोग स्टेशन परिसर के बाहर जाकर बैठ गए। इसी दौरान जीआरपी के कुछ सिपाही वहां पहुंचे और जानकारी करने लगे। सिपाहियों से इन…
पीलीभीत के हिरासत में हिस्ट्रीशीटर की मौत, हत्या का आरोप
पुलिस ने अचानक सीने में दर्द होने से मौत होना बतायापीलीभीत। बरखेड़ा पुलिस की हिरासत में हिस्ट्रीशीटर वशी खां उर्फ पहलवान की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। वहीं एसपी ने रात में अचानक तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज की शबाना उर्फ मीत बेगम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे तीन गाड़ियों से पुलिसकर्मी उसके घर आए। अंदर घुसकर…
पीलीभीत: नेपाल के स्पा सेंटर पर पुलिस छापे में पकड़ा गया शिक्षक निलंबित
पीलीभीत: नेपाल के स्पा सेंटर में पकड़े गए जिले के शिक्षक को डीएम के निर्देश पर बीएसए ने निलंबित कर दिया। पीलीभीत नगर के जूनियर हाईस्कूल चौकी मंशा सिंह का सहायक अध्यापक नीरज अरोरा पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के धरना में शामिल होने के लिए अवकाश लेकर गया था। धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद वह नेपाल के स्पा सेंटर पर मसाज कराने पहुंच गया। तभी वहां पर नेपाल पुलिस ने छापा मारा और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा। घटना नौ सितंबर की बताई जा रही…
पीलीभीत के शाहगढ़ तक ट्रैक फाइनल, जल्द चलेगी मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस
पूरनपुर के मैलानी-शाहगढ़ के बीच जल्द ही ट्रेनें चलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मैलानी-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की दूरी विस्तार कर इसे शाहगढ़़ तक चलाया जाएगा। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। समय सारणी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में खुशी की लहर है। पीलीभीत-ऐशबाग के बीच अमान परिवर्तन का काम तीन चरणों में शुरू किया गया था। पहले चरण में ऐशबाग से मैलानी, दूसरे चरण में पीलीभीत से भोजीपुरा तक अमान परिवर्तन का काम हुआ, यहां ट्रेनें चल रहीं…
पीलीभीत में अफेयर, 25 साल की चाची से भतीजे को हुआ प्यार, फिर बेमेल इश्क में मचा कत्लेआम
पीलीभीत जिले में चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…
पीलीभीत में लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
पीलीभीत के जिले में एक किराना व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. दरअसल, अमरिया कस्बे में दुकान चलाने वाले मुख्तियार अली ने बीते दिनों तहसील समाधान दिवस में डीएम और एसपी से शिकायत कर बताया था कि उनकी गैर मौजूदगी में दो युवक…
