कलीनगर में माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सिद्ध बाबा के निकट ट्रैक्टर ट्राॅली और ट्रक की सामने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक के दोनों पैर कट गए। सूचना के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल के बाद बरेली रेफर किया गया। घटना गजरौला और माधोटांडा बाॅर्डर क्षेत्र में हुई। नवाबगंज के गांव क्योलडिया निवासी धर्मवीर ट्रक लेकर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे माधोटांडा मार्ग होते हुए पीलीभीत जा रहा था। सिद्ध बाबा के निकट पीलीभीत की ओर से आई ट्रैक्टर ट्राॅली से दोनों में आमने-सामने…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने छात्राएं आजमगढ़ रवाना
पीलीभीत में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रविवार को बेसिक की छात्राओं का दल जनपद आजमगढ़ के लिए रवाना हो गया। छह, सात और आठ नवंबर को होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में यह छात्राएं अपना दम दिखाएंगी। राज्यस्तर पर छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा तो उनको राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा। पिछले दिनों आगरा में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल की छात्राएं हिस्सा लेने पहुंची थीं। मंडल स्तर पर जगह बनाने के बाद अब इन छात्राओं को राज्य स्तर…
पीलीभीत में वरुण गांधी की काट बन पाएंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी ने स्पेशली पीलीभीत भेजा
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वरुण गांधी और बीजेपी के अलग-अलग सुर दिखाई दे रहे हैं। जहां वरुण गांधी सरकार के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने वरुण गांधी की काट के तौर पर मनजिंदर सिंह सिरसा को पीलीभीत भेजा है। सांसद वरुण गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वरुण गांधी ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर जनता को अपनी ओर रिझाने में जुटे हैं। ऐसे में वरुण गांधी ने शनिवार को सिखों की समस्याओं को लेकर बरेली के…
पीलीभीत :- ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने अपने ब्लॉक मरौरी के क्षेत्र पंचायत खाग में निर्माण कराये गए खड़ंजे का किया लोकार्पण l
पीलीभीत :- ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने अपने ब्लॉक मरौरी के क्षेत्र पंचायत खाग में निर्माण कराये गए खड़ंजे का किया लोकार्पण l पीलीभीत :- ग्राम खाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकिल प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में हुयी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग में अपने क्षेत्र पंचायत खाग में डोरी लाल के खेत से नहर संपर्क मार्ग तक लम्बाई लगभग 120 मीटर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से नहर संपर्क मार्ग तक लम्बाई लगभग 110मीटर खड़ंजा अथवा सी सी रोड कार्य कराने के लिए…
पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दियोरिया निवासी उमेद मियां (16) शुक्रवार की देर रात बाइक से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। सामने से आ रही बाइक की चपेट…
पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल करता रहा दुष्कर्म
पीलीभीत के शादी का झांसा देकर आरोपी महिला से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें युवक के परिजन भी उसका साथ देते रहे। इसके बाद सभी ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी के आदेश पर बरखेड़ा थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले…
पीलीभीत के पूरनपुर में 47 परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं
पूरनपुर के प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के 47 परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं लेगेंगी। इसको लेकर नोडल अफसर एसीएमओ ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट कक्षाएं शुरू होंगी जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत स्कूल के कक्षों को स्मार्ट कक्षाएं चलाने को लेकर तैयार किया जा रहा है। कमरों में लोहे की खिड़की, दरवाजे के साथ ही सुरक्षा…
पीलोभीत मिशन वात्सल्य के तहत हुई वार्ड कल्याण समिति की बैठक
पीलीभीत के नगर पंचायत बिलसंडा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने मिशन शक्ति 04 के तहत वार्ड स्तर पर समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की। समिति के सदस्यों के साथ बाल संरक्षण सेवाओं के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन पोषण, बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने, बाल विवाह रोकथाम, परित्यक्त नवजात के मिलने पर तत्काल थाने पर…
पीलीभीत: एटा में हुई एथलेटिक मीट में बच्चों ने फहराया परचम
पूरनपुर के अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों ने एटा के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 24 से 28 अक्तूबर तक हुई कलस्टर स्टेट एथलेटिक मीट में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चे रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार से होने वाली नेशनल एथलेटिक मीट में प्रतिभाग करने को रवाना हो गए। अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रमनदीप कौर, हरमनदीप कौर, खुशमन प्रीत कौर, सनमीत कौर ने 4 गुणे 100 मीटर की रिले रेस में स्वर्ण,…
पीलीभीत में मलेरिया ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
पीलीभीत के जिले में डेंगू के साथ ही मलेरिया के मरीजों ने बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन सालों में रोग पीड़ित मरीजों की संख्या कभी भी 50 के पार नहीं गई, लेकिन शुक्रवार तक यह बढ़कर 479 पहुंच गई है। वर्ष 2020 में जनपद के मात्र 38 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसी तरह अगले साल वर्ष 2021 में भी मात्र 38 लोग मलेरिया की चपेट में आए। वर्ष 2022 में कुछ आंकड़ा बढ़ा तो संख्या 42 पहुंच गई,…
लखनऊ में सबसे तेज दौड़े पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने जीता गोल्ड
लखनऊ में शुक्रवार को हुई 67वीं प्रादेशिक विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में पीलीभीत के मोहम्मद अवी ने अपना परचम फहराया। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में मोहम्मद अवी सबसे तेज दौड़े और स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मोहम्मद अवी पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र है। अवी का स्थान प्रदेश टीम के लिए पक्का हो गया है। अब नेशनल में पदक की उम्मीद है। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी ने छात्र को बधाई दी। पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के प्रधानाचार्य राजेश…
पीलीभीत में कार से आया चोर, सिलिंडर और भगौना चोरी करते पकड़ा गया, लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा
पीलीभीत में बुधवार की रात स्कूल में चोरी करने घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद खंभे से बांधकर आरोपी को पिटाई लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढी क्षेत्र के गांव संडा गौटिया में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में नकब लगाकर स्कूल से एक सिलिंडर व भगौना चोरी कर लिया था। आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। जिसके…
पीलीभीत के अमरिया में 5 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य
अमरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व विधायक प्रवक्तानंद ने विकास खंड अमरिया में क्षेत्र पंचायत निधि के 5 करोड़ 20 लाख के बजट से होने वाले 64 कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, श्मशान की चारदीवारी, नाला निर्माण, बेंच व खड़ंजे आदि कार्यों का होना प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार एवं जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास होना था, लेकिन कार्यक्रम में राज्यमंत्री के न पहुंचने पर…
पीलीभीत में आज दो दिनों के लिए आ रहे सांसद
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को दो दिनों के लिए पीलीभीत पहुंच रहे हैं। सांसद शुक्रवार को दिल्ली से चलकर सुबह नौ बजे बीसलपुर के मानपुर चौराहे की सीमा में प्रवेश करेंगे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद वह बिलसंडा के ग्राम चरखौला, मझगवां, मरौरी घनश्यामपुर, मार, नवदिया मोहनपुर, भदेन कंजा, अमखेड़ा, जलालपुर मरेना, मन्निया, जयपालपुर शिवुआपुर, करेली, रांठ आदि गांवों में जनसंवाद करेंगे। अगले दिन शनिवार को वह शंकर साल्वेंट पर जनसमस्याएं सुनेंगे।
पीलीभीत में टेंपो पलटने से ग्रामीण की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
बीसलपुर के शाहजहांपुर रोड पर गांव खनंका के पास बृहस्पतिवार की दोपहर टेंपो पलट गया। उससे दबकर एक की मौत हो गई और चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद टेंपो कब्जे में ले लिया। नगर से एक टेंपो बृहस्पतिवार की दोपहर सवारियां भरकर शाहजहांपुर के कस्बा निगोही जा रहा था। बताया जाता है कि टेंपो काफी तेज गति में जा रहा था। रास्ते में कोतवाली के गांव खनंका के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे गहरी खाई में…
पीलीभीत में घर जा रहे युवक पर दोस्तों ने की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत ने देर शाम घर लौट रहे युवक पर उसके दोस्तों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। युवक के पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है। मोहल्ला संजय रायल पार्क फेज टू निवासी भुवनेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विनीत कुमार शर्मा एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है। वह बाहर रहकर पढ़ाई करता है। 31 अक्तूबर की रात नौ बजे वह अपने घर लौट…
पीलीभीत में धान केंद्रों पर राइस मिलर्स की मिलीभगत से बढ़ रहा सरकारी खरीद का आंकड़ा
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (भानू) की पंचायत कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत के बाद धान खरीद को लेकर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन दिया गया। पंचायत में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि सरकारी धान क्रय केंद्र मालिकों एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी की मिलीभगत से तुलवाने के नाम पर 200 प्रति क्विंटल की वसूली की जा रही है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक राठौड़…
पीलीभीत में पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल निलंबित
पीलीभीत के गौहनिया क्रॉसिंग के पास हुई बीते दिनों बैंककर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर एसपी अतुल कुमार ने अब पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है। गौहनिया रेलवे क्राॅसिंग के पास बीते दिनों सात लोगों ने निजी बैंककर्मी की पीटकर हत्या कर दी थी। निजी बैंक कर्मी युसूफ अलीगढ़ से अपनी ननिहाल आया थ। वह चिड़ियादाह में अपनी ननिहाल जा रहा था। गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से वह लापता हो गया। परिजन सुनगढ़ी थाने गए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं…
पीलीभीत में सभासद ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर युवक को पीटा
पीलीभीत में शराब के लिए रुपये न देने पर सभासद ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी शिवम पुत्र श्रीराम ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह अपने दोस्त शरद के साथ बाइक से शाम लगभग साढ़े नौ बजे के करीब…
पीलीभीत में मानवाधिकार आयोग ने दर्ज किया वशी खां की मौत का मामला, पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ
पीलीभीत में पुलिस हिरासत में हुई वशी खां के मौत के मामले में भले ही जबरदस्त हंगामे के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली हो लेकिन मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है। मानवाधिकार आयोग की जांच में अब बरखेड़ा पुलिस फंस सकती है। पुलिस की बनाई कहानी में इतना झोल है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फंसती नजर आ रही है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बिलसंडा के पहाड़गंज गांव के वशी खां को 26 अक्तूबर की रात को…
