पीलीभीत : लगातार मूसलाधार बारिश होने से खेत जलमग्न, फसलों को भारी नुकसान।

पूरनपुर। चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। भारी बारिश से धान की फसल डूब चुकी है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। चार दिन से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।जिससे खेत खलिहान लबालब हो गए है। जगह जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर से…

पीलीभीत : हाथियों ने रौंद डाली खेत में खडी फसल

पूरनपुर। हाथियों ने तैयार खडी धान की फसल को रौंद डाला। जिससे किसानों को भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। बारिश के साथ हाथियों ने भी किसानों को ओर परेशानी में डाल दिया। अब नेपाली हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास नेपाली हाथियों ने किसानों की तैयार हो चुकी धान की फसल को रौंद दिया।कई खेतों में पहुंचकर भारी नुकसान कर दिया है। जब किसान सुबह खेतों पर पहुंचे तो उनको हाथियों के आने की जानकारी हुई।…

पीलीभीत : जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद

पूरनपुर। खोखे की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोगों को शांति भंग में जेल भेजा है।तहसील क्षेत्र के गांव में ग्राम समाज की जगह पर पुराना खोखा रखा हुआ है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पुत्र अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी एक ग्रामीण खोखे की जगह पर पक्का निर्माण कराने के लिए नींव खोदने लगा। जब मना किया तो ग्रामीण अपने परिवार…

पीलीभीत : 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी बुधवार की देर शाम स्टेशन चौराहे पर फूंका ट्रंप का पुतला

पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने से नाराज व्यापारियों ने देर शाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम व्यापारी स्टेशन चौराहा पर एकत्र हुए। भारत पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ थोपने के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। प्रांतीय व्यापारी नेता ने कहा कि 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगने से भारत से अमेरिका में निर्यात कम होगा और आयात बढ़ेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था…

पीलीभीत : ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने घर घर जाकर जाना हाल बितरण की खाद्य सामग्री।

पूरनपुर। बीते दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी किनारे पानी व बाढ़ से गांवों का हाल बेहाल है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी आ जाने से उनके चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। जिसके चलते छोटे बच्चों व नौनिहालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां के ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार व पंचायत सचिव राजेश गौतम ने ग्राम पंचायत में पहुंच कर ग्रामीणों का हालचाल जाना व उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। खाद्य…

पीलीभीत : बच्चों को लेकर हुए विवाद में कई चोटिल, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर। बच्चों को लेकर विवाद हो गया। घुसकर लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता.महाराजपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि तीस अगस्त को उसकी गैरमौजूदगी में बच्चों को लेकर ताराचंद से विवाद हो गया। आरोप है कि ताराचंद, गीता देवी, राधेश्याम के पुत्र अमित, पत्नी सीमा, पुत्री सुधा लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर उमेश कुमार के घर में घुस आए। एक राय होकर उसकी पत्नी गुड्डी देवी और उसके 12 वर्षीय पुत्र उर्वेश…

पीलीभीत : पुलिस से धक्का मुक्की कर छुडा लिया चोरी का आरोपी पुलिस ने दरोगा की ओर से मामले में दर्ज किया मुकदमा

पूरनपुर। चोरी के आरोपी को पुलिस से छुड़ाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर में गांव मुजफ्फरनगर निवासी किसान रंजीत सिंह के घर में 25 जुलाई की शाम दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 20 तोला सोने के जेवरात और 26 हजार की नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 30 जुलाई को गांव धर्मापुर निवासी राजू और उसके साथी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव…

पीलीभीत : शारदा नदी के कटान से गन्ने की फसल नदी में समाई

पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने के बाद कटान की गति ओर तेज हो गई। जिससे कई किसानों की खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। एक किसान का एक एकड़ खेत नदी में समा गया। सिद्धनगर के समीप भी नदी ने तेजी से कटान शुरू किया है। गांव के रास्ते पर अभी पानी भरा हुआ है। हजारा क्षेत्र में भू कटान लगातार हो रहा है। जिससे लोगों का काफी नुकसान उठाना पड रहा है। हजारा क्षेत्र के शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव हजारा, खिरकिया बरगदिया,…

पीलीभीत : एसपी ने कई दरोगाओं को किया इधर उधर

पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई दरोगाओं को इधर उधर कर दिया है। जिसमे उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा को कोतवाली से जेल चौकी ,संदीप सिंह को गजरौला से रिछोला चौकी प्रभारी बनाया गया।शुभम भारती को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कस्बा, धीर सिंह को सुनगढ़ी से भिखारीपुर चौकी प्रभारी,सन्नी आर्य को माधोटांडा से बलरामपुर चौकी प्रभारी, राजेश को बिलसंडा से चौकी प्रभारी बेनीपुर,विपिन कुमार को करेली से बीसलपुर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। फेरबदल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…

पीलीभीत : उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा बन्दर बोझ का निरीक्षण गया।

जनपद क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खेत खलिहान व नदी नाले पानी से उफान पर हैं। वहीं जनपद के अलग अलग तहसील क्षेत्रों का हाल चाल पर जिलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जहां उन्होंने पूरनपुर,कलीनगर व बीसलपुर के उपजिलाधिकारियों बाढ़ व बढ़े हुए पानी व उससे होने बाली परेशानियों पर नजर बनाए रखने को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कलीनगर एवं उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत अत्याधिक बारिश होने के कारण जलभराव वाले ग्रामों का निरीक्षण किया गया।…

पीलीभीत : शारदा सागर व सिंचाई विभाग से तीन साल पहले बनी सड़क बड़े-बड़े गढ़ों में तब्दील

पूरनपूर। शारदा सागर और सिंचाई विभाग द्वारा जीरो से बाइस किलोमीटर तक बनाई गई सड़क आज अपनी टूट-फूट और जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। करीब तीन साल पहले बनी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और दरारें हर कदम पर यात्रियों को रोकती हैं। ग्राम प्रधान नगरिया खुर्द विवेकानंद सरकार का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद इसमें दरारें पड़नी – शुरू हो गई थीं। आज गर्भवती – महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में भी इस रास्ते…

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक गांधी सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिलाधिकारी को विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया। पोषण ट्रेकर पर होम विजिट की स्थिति, आधार सत्यापन, चेहरा प्रमाणीकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापरक फीडिंग एवं कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। उन्होंने संभव अभियान 5.0 कम्युनिटी बेस्ड सैम मैनेजमेंट व्लाकवार, एनआरसी भर्ती स्थिति, अनुपूरक पुष्टाहार के लाभार्थी, हाट कुक्ड फूड वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना…

पीलीभीत: जिला उपाध्यक्ष ने राहुल-तेजस्वी पर एफआईआर की उठाई मांग।

पीलीभीत : इंडिया गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर अब राजनीति सुलग उठी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे केवल मोदी की मां का ही नहीं, बल्कि देश की हर मां की गरिमा पर हमला बताया है।जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित मंच पर मौजूद नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में ‘मां’ को देवतुल्य माना गया है, और इस तरह का बयान…

पीलीभीत:सांड से टकराई बाइक सवार की इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

पूरनपुर। छुट्टा पशु से टकराने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई,जबकि दामाद घायल है. पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।तहसील क्षेत्र के गांव उदरहा निवासी रामदयाल (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने दामाद शिवकुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ बुधवार शाम बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहे थे। बाइक से जैसे ही दोनों साहू फॉर्म के निकट पहुंचे, अचानक एक छुट्टा पशु सड़क पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में रामदयाल गंभीर…

पीलीभीत:स्ट्रीट लाइट घोटाले में सचिव रोहित कुमार निलंबित

बिलसंडा /पीलीभीत। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांद में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर हुए गड़बड़झाले ने पंचायत विभाग की पोल खोल दी है। आरोपों की पुष्टि होने पर पंचायत सचिव रोहित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एडीओ (पंचायत) अमरिया को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। रोहित कुमार पर आरोप है कि उसने नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपए का भुगतान कर दिया। न तो तकनीकी जांच कराई गई और न ही खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई। ग्रामीणों का कहना…

पीलीभीत:गणेश चतुर्थी पर धूमधाम के साथ मनाया गया महोत्सव

पूरनपुर। चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में इस वर्ष पहली बार गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बाजार कमेटी एवं क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से हुए इस आयोजन ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और रोशनी से सजाया गया था।श्रद्धालुओं के लिए विशेष पंडाल और झांकियों की भी व्यवस्था की गई, जिनमें भगवान गणेश की लीलाओं को चित्रित किया गया था। पूजा-अर्चना का विधिविधान पंडित दीपक बनर्जी ने कराया। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और पूरे दिन गणपति…

पीलीभीत:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

पीलीभीत / राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर गांधी स्टेडियम प्रेक्षागृह में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ियों को एल ई डी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा खेलों की बदौलत उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में हुआ है यहां के खिलाड़ियों को सरकार सरकारी नौकरियां तो दे ही रही है साथ ही ओलंपिक और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय जूनेटिक कमेटी/एकीकृत स्वास्थ्य शिविर नियमित टीकाकरण की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति/जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय जूनेटिक कमेटी/एकीकृत स्वास्थ्य शिविर नियमित टीकाकरण की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा, एनक्यूएएस की ब्लाकवार प्रगति की जानकारी ली। संस्थागत प्रसवों को बढाने एवं मंत्र एप्प के माध्यम से 24 से 48 घन्टे के अन्दर भुगतान पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया, एफ0आर0यू0 समीक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, टीकाकरण, परिवार नियोजन,…

पीलीभीत:श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट मनाएगा राधा अष्टमी

श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट मनाएगा राधा अष्टमी पीलीभीत। राधा अष्टमी पर्व भक्तों के लिए विशेष रखता है जैसे कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई जाती है वैसे ही राधे कृष्ण प्रेमी राधा अष्टमी मनाते है गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश यादव रूपपुर कमालू प्रभा पैलेस पर राधा अष्टमी सैकड़ों भक्त गणों के साथ मनाने प्रयत्न किया है। ट्रस्ट सचिव एड.अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट बताया यह भक्ति कार्यक्रम है इसमें कोई भी भक्त गण आ सकता है राधा अष्टमी…

पीलीभीत:अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलसंडा का निरीक्षण किया ।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना बिलसंडा का निरीक्षण किया । पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने थाना बिलसंडा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही थाने के अधिकारी/कर्मचारीयों से शस्त्रों का खोलने -बाधने का अभ्यास कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला हेल्पलाइन तथा थाना परिसर की स्वच्छता, माल मुकदमाती वाहनों को सुव्यवस्थित रखने, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई, अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, कर्मचारियों की बैरिक…