पीलीभीत : लगातार मूसलाधार बारिश होने से खेत जलमग्न, फसलों को भारी नुकसान।

पूरनपुर। चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। भारी बारिश से धान की फसल डूब चुकी है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। चार दिन से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।जिससे खेत खलिहान लबालब हो गए है। जगह जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर से लेकर देहात के इलाकों को जलमग्न कर दिया। लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण सब्जी की खेती को भारी नुकसान पहुंच रहा है। अत्यधिक बारिश की वजह से न सिर्फ जमीन के नीचे उगने वाली, बेल पर लगने वाली व अन्य सब्जियां, बल्कि मचान में लगायी गयी सब्जियां भी नष्ट होने का खतरा है। इससे सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गये हैं। गांवो में तो पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। कई जगहों पर लोगों की दीवारों का गिरना शुरु हो गया। नगर से लेकर देहात के गांवो में लोगो के कच्चे घर और टीनशैड गिर गए। जिससे काफी नुकसान होना बताया जा रहा है।