विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा ,खुटहन जौनपुर द्वारा एस.एस.आर.एम् इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पर्यावरण के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में इसमें सुधर की संभावनाओं और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया iऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने बताया की पेड़ है तो जीवन है तथा वृक्षों से हमें फल फूल , छाया मिलती है तथा उनके सूख जाने पर हमें लकड़ी भी प्राप्त होती है तथा वृक्षों से…
Category: जौनपुर
जौनपुर: मानक को दरकिनार कर कार्यदाई संस्था कर रही है नेशनल हाईवे का निर्माण, ग्राम वासियों व नागरिकों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर पक्का नाला बनवाए जाने व जल निकासी कि की मांग।
शाहगंज (जौनपुर) -जौनपुर जिले में तहसील शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम (शाहगंज से फैजाबाद रोड) रोड के बगल से नई रेलवे लाइन (पूर्वोत्तर रेलवे) निकलने के बावद नेशनल हाईवे का कार्य प्रगति पर है व ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना सुनिश्चित है। जिसके चलते सड़क के दोनों किनारों पर नई सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है तथा जल निकासी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं जोकि प्राथमिक रूप से कार्यदाई संस्था द्वारा कच्चे नले की खुदाई की गई है। लेकिन पानी निकासी का रास्ता व पुराना पुल…
जौनपुर :जिलाधिकारी ने किया उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण, निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
जौनपुर : जनपद जौनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया द्वारा शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में संचालित निर्माण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अस्पताल संचालन में आ रही समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण की शुरुआत प्रशासनिक भवन से की गई, जहां…
जौनपुर :कॉक्लियर इम्प्लांट जन्म से श्रवण बाधित के लिए वरदान, इस योजना ने बदली जन्म से श्रवण बाधित आयत शेख की दुनिया
जौनपुर :आयत शेख, पिता असलम शेख, जन्म से ही श्रवण बाधित थी। वह न तो अपने आसपास की आवाजें सुन पाती थी और न ही स्पष्ट रूप से बोल सकती थी। परिवार के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी। माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य को लेकर निरंतर चिंतित रहते थे और उसके सामान्य जीवन की कल्पना भी उनके लिए कठिन प्रतीत होती थी। इसी बीच उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कॉक्लियर इम्प्लांट योजना की जानकारी प्राप्त हुई। यह योजना 0 से 5 वर्ष आयु…
जौनपुर :नेकी घर व आसरा जौनपुर के तत्वावधान में दिव्यांग लोगों को वितरण किया गया सहायक उपकरण
जौनपुर! नेकी घर टीम व आसरा जौनपुर के तत्वाधान में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया गया जिसे पाकर लोग खुश नजर आए।सुईथाकला ब्लॉक अंतर्गत गंगोली गांव के चंपानगर बाजार में सिटी मांटेसरी स्कूल में तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से ऊपर वृद्ध जनों को सहायक उपकरण के रूप में वाकर,छड़ी,गले का पट्टा,कमर बेल्ट, घुटने का रबड़,कान की मशीन, ट्राई साइकिल, बैटरी मोटराइज्ड इत्यादि वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में दूर-दूर से चलकर आए हुए दिव्यांगजन निशुल्क उपकरण पाकर…
जौनपुर: बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड आजाद बिंद के आरोपियों को शरण देने वाला एक और सहयोगी गिरफ्तार।
खेतासराय (जौनपुर)-थाना खेतासराय पुलिस ने हत्या करने वाले वांछित इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाला सहयोगी जमदहां निवासी अरुण बिंद पुत्र रामनयन बिंद किया गया गिरफ्तार। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया।
जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
शाहगंज- जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका नगर के एक ड्रेसेज की दुकान पर काम करती थी। परिजनों एवं आसपास के लोगों के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। घटना की सूचना पर आसपास…
जौनपुर-दूल्हा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, फरार इनामी अपराधियों को शरण देने वाला युवा गिरफ्तार।
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने चर्चित दूल्हा हत्याकांड में फरार और इनामी अपराधियों को शरण देने वाले सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह गुरैनी – कलापुर नहर रोड स्थित तरसांवां मोड़ से प्रिंस राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी तरसांवां थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया।
जौनपुर: आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर !
जौनपुर-बहुचर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एक लाख का इनामी बदमाश रवियादव कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने वंचित बदमाश के ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरई मोड पर बदमाश और पुलिस के बीच हुठभेड़ में ढेर हुआ है !
जौनपुर/जमालपुर:जौनपुर में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर अंकित मौर्या क़ो प्रियदर्शी अशोक मिशन द्वारा किया गया सम्मानित
जौनपुर :प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं प्रियदर्शीअशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वदान में आज जमालपुर निवासी अंकिता मौर्य जिसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद जौनपुर में टॉप 10 में स्थान बनाया पूरी टीम द्वारा आज उसके घर जाकर के उनके परिवार को एवं स्वयं उस बेटी को भी सम्मानित किया गया, प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय राधे श्याम मौर्य एडवोकेट द्वारा हैंड वॉच देकर सम्मानित किया तथा प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मोर्य द्वारा चांदी की अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही साथ मिशन के संरक्षण…
जौनपुर :सांसद बाबू सिंह कुसवाहा के निर्देश पर तीन साल पुराना पाइपलाइन विवाद सुलझाया गया, कई घरों की जल निकासी हुई बहाल
जौनपुर। खुटहन ब्लॉक के ग्राम सभा खुटहन में पिछले तीन वर्षों से लंबित अंडरग्राउंड ह्यूम पाइपलाइन विवाद आखिरकार सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। विवाद समाप्त होने के बाद कई घरों की रुकी हुई जल निकासी व्यवस्था दोबारा चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2023 में गांव में अंडरग्राउंड पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। अधिकांश पाइपलाइन बिछा दी गई थी, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा अपने दरवाजे के सामने पाइप…
जौनपुर: भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ आर -पार की लड़ाई लड़ेंगे अधिवक्ता।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रजापति महासभा के अध्यक्ष और सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति को फोन पर गाली -गलौज देते हुए पीटने की थी धमकी । धमकी का ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर नारेबाजी की ।
जौनपुर: हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट डीएम ने जारी की एडवाइजरी।
जौनपुर-जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन . ने जनपद वासियों से विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा -नर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तथा हिट को लेकर जारी अलर्ट 22 मई तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकालने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा…
जौनपुर :फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोक थाम कार्यशाला हुई संपन्न
जौनपुर : जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार जौनपुर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के देख-रेख में फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोक थाम कार्यशाला आहूत की गई। फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोक थाम कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं डॉ0 सिद्धार्थ दत्ता द्वारा पीपीटी के माध्यम से…
जौनपुर : जन अधिकार पार्टी शाहगंज विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक संपन्न।
आज दिनांक 17 -05-2026 को जन अधिकार पार्टी विधानसभा शहगंज के कार्यकर्ता बैठक विधानसभा कर्यालय चिरैया मोड शाहगंज पर आहूत की गई . यह बैठक जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के निर्देशों पर सम्पन्न हुई.
जौनपुर: शाहगंज में भीषण सड़क हादसा एर्टिका की टक्कर से कई घायल, नाले के दलदल में फसा मासूम
शाहगंज( जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के नजीराबाद में बुधवार को नेशनल हाईवे 135 ए पर तेज रफ्तार एर्टिका से आ रही एर्टिका कार ने पहले बाइक और थार वाहन को टक्कर मारी इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो से भीड़ गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई और मौके पर अफरा- तफरी मच गई ।बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हादसे में बाइक पर सवार रवि चौरसिय उम्र तकरीबन 35 वर्ष निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर गंभीररूप से घायल हो…
जौनपुर /काजगांव :नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध
जौनपुर :नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बोर्ड बैठक का जमकर विरोध करने लगे।सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य…
जौनपुर: आजाद बिंद हत्याकांड का चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।
खेतासराय (जौनपुर ) जनपद जौनपुर के अंतर्गत थाना खेतासराय के पुलिस को मिली बड़ी सफलता जिसमें बहुचर्चित आजाद बिंद हत्याकांड में सनलिप्त रत दिन रात एक किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस का बदमाशों से सोमवार को दो स्थानों पर हुए पुलिस मुठभेड़ में फरार प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोला चौधरी आरोपी बदमाश गुरुवार को खेतासराय- गुरैनी मार्ग के भुड़कुड़हा मोड़ पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तीन पहले शिकंजे में आए थे और एक फरार था अब तक इस कांड में एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।…
जौनपुर: बारात जा रहे दूल्हे की सरेआम गोली मार कर की गई हत्या। शादी से पहले ही उजड़ गया घर गांव में पसरा सन्नाटा।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ ऊर गांव निवासी राम लखन का पुत्र आजाद बिंद अपनी बारात लेकर खेतासराय थाना के बीबीपुर गांव जा रहा था। बारात आगे बढ़ रही थी कि तभी मनेच्छा गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बदमाशों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने दूल्हे की कर को चारों तरफ से घेरते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियो की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई। और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच दूल्हा आजाद बिंद…
जौनपुर :प्रियदर्शी अशोक मिशन जौनपुर द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गयी विशाल शोभा यात्रा
जौनपुर : विगतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी जौनपुर में दिनांक 01 मई 2026 दिन शुक्रवार पूर्णिमा को शाक्य मुनि तथागत गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित झाँकियों की शोभा यात्रा निकाली गई । यह शोभा यात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से अहियापुर मोड़, सुतहटी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज चौराहा, जोगियापुर, कलैक्ट्री तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाईन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्वशान्ति की मंगल कामना व खीर वितरण के साथ समापन किया गया!कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित…
