जौनपुर:मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन, तिघरा खुटहन,जौनपुर द्वारा विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मैग्ज वेलफेयर फाउंडेशन , तिघरा, खुटहन,जौनपुर द्वारा विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर एस. एस. आर.एम. इंस्टीट्यूट परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूट के स्टाफ व स्टूडेंट्स के अतिरिक्त ग्रामीणों और गांव के ऐसे बच्चों को आमंत्रित किया गया जो स्कूल न जाकर केवल बेकार के कामों में अपना समय नष्ट करते हैं और सरकारी सुविधाएं होने के बावजूद स्कूल भी नहीं जाते हैं तथा उन लोगों द्वारा बाल श्रम की संभावनाएं अधिक रहती हैं। बल्कि उनमें से कुछ बाल श्रम करते भी हैं।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से इन बच्चों के साथ – साथ उपस्थित सभी ग्रामीण जनों को भी बताया गया कि बाल श्रम एक कानूनी अपराध है और बचपन पढ़ने – लिखने और खेल – कूद का आनंद लेने के लिए है न कि श्रम करने के लिए। सरकार की ओर से बाल श्रम कराने पर कठोर सजा का प्रावधान भी है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज़ैनब रजा जी ने भी इस बात पे जोर देते हुए कहा कि सभी उपस्थित गण इस बात का स्वयं भी ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा इस बात को प्रचारित भी करें कि बाल श्रम एक अपराध तथा कम आयु के बच्चों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करें व स्कूल में पढ़ने के लिए भेजें क्योंकि सरकार की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के खाने – पीने से लेकर छात्रवृत्ति व यूनिफार्म तथा पुस्तकों आदि की भी व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है और वे उसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर फैकल्टी मेंबर्स श्री राम नारायण पाल व कुमारी दीपांजलि यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा श्री राजनाथ यादव , अर्सलान हैदर रजा , रहीम , बेलाल , कुमारी वंदना पाल , कुमारी मुस्कान , कुमारी निशा, श्रीमती फातमा श्री जियालाल यादव , श्री सूर्यमणि यादव, श्री राम बलि पाल आदि लोगो के साथ 10 बच्चे भी उपस्थित रहे, उन्हें कॉपियां, ऑल इन वन बालपोथी व पेन देकर पढ़ने – लिखने के लिए उत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक श्री सैयद मोहसिन रजा जी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन ऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने किया।

Leave a Comment