कन्नौज: भाकियू(स्वराज) की लोकप्रियता से प्रभावित होकर जुड़ रहे युवा – पुष्पेन्द्र सिंह

।भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई एवं संगठन का विस्तार किया। रविवार को नगर गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई।चर्चा के बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने नगर गुरसहायगंज युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया।जिसमें मोहल्ला मुजाहिद नगर निवासी अहद अहमद उर्फ मुफीद को नगर महासचिव, तिर्वा रोड निवासी दीपक गुप्ता को नगर प्रचार मंत्री, मुजाहिद नगर निवासी शादाब…

कन्नौज: कृष्ण और सुदामा की मित्रता का पढ़ाया पाठ

पचोर कस्बे में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में आज शास्त्री बड़ी मनोरम कथा सुदामा चरित्र की कथा का प्रसंग सुनाया।कथा सुनकर श्रोता मंत्र मुक्त हो गए।पचोर कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ग्रामीणों के सहयोग से कराई जा रही है। कथावाचक रुचि शास्त्री ने कथा में आज सातवें दिन सुदामा चरित्र की कथा का अवलोकन किया और कहा कि किस प्रकार भगवान से मिलने के लिए सुदामा बिछड़ने के बाद प्रयास किया। और वह भगवान को मिलने के लिए उनसे द्वारिका पुरी पहुंच गए।और जैसे ही उनकी…

कन्नौज: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हॉस्पिटल की जानी हकीकत किया निरीक्षण

जनपद कन्नौज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चल रहे अस्पतालों का निरीक्षण किया। समाधान दिवस के उपरांत बायोमेडिकल बेस्ट के निस्तारण को देखने के लिए छिबरामऊ के इसने अस्पताल एवं एस हॉस्पिटल पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। छिबरामऊ कस्बा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मुख्य चिकित्सा डॉ सुरेश चौधरी उपमुख चिकित्सा अधिकारी के साथ समाधान दिवस के बाद बायो मेडिकल वेस्ट की निरीक्षण पहुंचे मुख्य का अधिकारी डॉक्टर सुदेश गुप्ता ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। स्नेहा हॉस्पिटल एवं एस हॉस्पिटल का अचित निरीक्षण कर…

कन्नौज: सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ का किया शिलान्यास।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को छिबरामऊ के ग्राम लक्षीराम नगला में विश्व का सबसे ऊंचा 105 फीट अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इस महात्मा काक्षी परियोजना का भूमि पूजन विभिन्न धर्मगुरुओं और नेताओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया। सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित की जाने वाली यह प्रतिमा 105 फीट की ऊंचाई की बनाई जाएगी। यह परियोजना भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें दक्षिण कोरिया के बौद्ध धर्म…

कन्नौज : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर छात्रों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ ?

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार की अध्यक्षता में केके इंटर कॉलेज कन्नौज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा। जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी और उन्हें पालन करने की प्रेरणा दी।…

कन्नौज: अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ हजारों रुपए की चोरी ?

सौरिख ।बीती रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय में कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए का सामान पीछे से जंगला तोड़कर फरार हो गए प्रधानाध्यापक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा में स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रिहाना बेगम ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गुरुवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा समान 5 प्लास्टिक की कुर्सी , दो भगौना , अलमारी में रखे कुछ जरूरी कागज, दो पुरानी साइकिल,…

कन्नौज में अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन में की चोरी

अज्ञात अज्ञात चोरों ने बीती रात पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर लोगों ने देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन में हुई चोरी की पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की नथा पुरवा गांव निवासी ग्राम प्रधान रामधनी पुत्र रामनाथ ने बीती रात हुई पंचायत भवन में चोरी का शिकायती पत्र पुलिस को दिया। उन्होंने बताया पंचायत भवन बांकेलाल इंटर…

कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पूर्व सांसद रहे शामिल

महिला सशक्तिकरण संगठन की एक बैठक की गई। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक कन्नौज के मकरंद नगर के निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना मौर्या सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी ने बताया संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। संगठन कन्नौज जनपद समेत अन्य जनपदों में भी…

कन्नौज में ताश के पत्तों की तरह ढही निर्माणाधीन सरकारी इमारत , कई लोग दबे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत की सटरिंग अचानक से भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे की निर्माणाधीन इमारत में लेंटर की ढलाई का काम चल रहा था तभी अचानक भरभराकर सटरिंग गिर गई। जिसमें काम कर रहे कई मजबूर दब गए।…

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, मजदूर दबे ?

कन्नौज में नव निर्मित रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। घटना में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया, और सटरिंग के नीचे कई मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस और राहत वाहनों के जरिए बचाव कार्य तेज किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। घटना से क्षेत्र…

कन्नौज: कार की टक्कर से युवक हुआ घायल

कन्नौज। गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम राजिलामऊ निवासी अजब सिंह पुत्र स्वर्गीय रूपलाल द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है। कि विगत 16 दिसंबर की शाम 4 वजे पर उसका पुत्र हर्षित सिंह अपने साथियों के साथ गुरसहायगंज से कोचिंग पढ़कर वापस आ रहा था। जैसे ही वह चौराहे से थोड़ा आगे महावीर फुटवियर के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र हर्षित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सीधा पैर फ्रैक्चर हो…

कन्नौज: पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

कन्नौज। मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ में आलोक यादव गाड़ी धुलाई का प्रेशर लगाए हुए हैं। आलोक का 2 वर्षीय पुत्र गोपाल खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया । जिससे उसकी मौत हो गई ।उनके मकान के पास ही गंदा पानी भरा हुआ है। खेलते समय पानी भरे गड्ढे में मासूम गिर गया। आलोक इधर-उधर ढूंढते रहे। खोजबीन…

कन्नौज: लटका मिला अधेड़ का शव

कन्नौज। शुक्रवार को सुबह जेल रोड स्थित हरदेव पुरवा के समीप एक बाग मे टहलने निकले ग्रामीणों को एक शव पेंड से लटकता दिखाई पड़ा। शव को देख लोगो ने कोतबाली गुरसहाय गंज सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतबाल आलोक दुबे ने पंचनामा भरवाते हुए विधिक कार्यवाही करवाई। शुक्रवार को कस्बा जलालाबाद से जिला कारागार जाने बाले रोड पर हरदेव पुरवा के पास एक बाग मे सुबह घूमने निकले लोगों ने लगभग सैतालिस् वर्षीय अधेड़ के शव को पेंड की डाल से रस्सी से लटके देखा।मृतक के पैर घुटनों से…

कन्नौज: नगर की बिधुत सम्बन्धी समस्या को लेकर बिजलीघर का किया घेराव दिया ज्ञापन

कन्नौज। आज भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत वितरण उपखंड छिबरामऊ का घेराव किया। जीटी रोड से कोतवाली तक जाने वाले ताजपुर रोड पर 11 हजार केवी की बिजली की लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है जो कि घनी आबादी का क्षेत्र है जिस कारण वहां की जनता इसका विरोध कर रही है । इसी मुद्दे को लेकर आज भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन…

कन्नौज: शिकायतकर्ता पहुंचे थाना समाधान दिवस तीन शिकायतों का निस्तारण

कन्नौज। संपूर्ण थाना समाधान दिवस में अपनी फरियाद लेकर फरियादी पहुंचे। थाना समाधान दिवस में करीब 9 शिकायतें रही जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इंदरगढ़ थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार और इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने समस्याएं सुनी। थाना परिसर में निर्धारित समय से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार अमित पाठक तिर्वा और इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस मौके पर 9 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिसमें राजस्व विभाग से 6 और 3…

कन्नौज:मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की मौत से मचा कोहराम

हसेरन। बीमारी से जूझ रही महिला मौत से परिवार में कोहरा मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस। घर के लोगों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। हसेरन के सकतपुर गांव में अरुन कुमार सक्सेना की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी की मौत होने पर घर परिवार में घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलती चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पीएम करने से इनकार कर दिया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसका उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बीमारी से जूझ रही महिला की मौत से…

कन्नौज: वाहन चालक यातायात सड़क सुरक्षा का करें पालन अरशद अली

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज कुमार एवं टी एस आई अरशद अली व अन्य यातायात कर्मियों के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मानीमऊ क्रासिंग के पास जीटी रोड पर उल्टी लेन में चलने वाले एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया ।टीएस आई अरशद अली ने बताया कि उल्टी लेन में चलने वाले कार,मोटर साइकिल,डंपर आदि वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 15 वाहनों…

कन्नौज: तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल

कन्नौज। सड़क हादसे में कार सवार की जान चली गई तो वही तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार का कर सड़क पर इस कदर बनकर टूट पडा सड़क हादसे में कर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भर्ती कराया। समाचार मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी हिमांशु अपने दोस्तों के साथ कार में घूमने तिर्वा गया था। वहां से वापस…

कन्नौज: नीलू यादव के बचपन स्कूल को पुलिस ने किया कुर्क नोटिस किया चश्पा

कन्नौज। रेप आरोपी नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के बचपन स्कूल पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए कुर्क कर नोटिस चस्पा कर दिया। ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। कन्नौज जिले के तिरवा कस्बे में नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव का बचपन स्कूल पर पुलिस ने कार्रवाई की। विद्यालय साढ़े 5 करोड़ की कीमत का है। पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही कर बसा को प्रशासक नियुक्त किया। कन्नौज जिला अधिकारी के निर्देश पर टीम विद्यालय पहुंची। 2 दिन में नवाब और…

कन्नौज: विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रीय सुशासन दिवस

हसेरन।कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर विकास खण्ड हसेरन में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर बच्चों को उनके जीवन संघर्षों से परिचय कराया। अटल जी की कविताएं बच्चों द्वारा सुनाई गयीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने बताया कि यह सप्ताह राष्ट्रीय सुशासन के रूप में मनाया जा रहा है।इस जयन्ती के बाद उनका जन्मशताब्दी वर्ष प्रारंभ हो जायेगा और वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, विकास…