कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी…
Category: कन्नौज
कन्नौज:थाना सौरिख पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त अहिबरन पुत्र स्व. हरसहाय जोशी, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज, उम्र लगभग 62 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सौरिख में मु0अ0सं0 298/2025 धारा 75(2)/351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। घटना का विवरण: वादी अनीता पत्नी ओमशिव शर्मा, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख ने 20 जुलाई 2025…
कन्नौज:थाना विशुनगढ़ पुलिस ने वांछित वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद कन्नौज की थाना विशुनगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 50/20 धारा 138 EC एक्ट से संबंधित वांछित वारन्टी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गिरन्द पुत्र नन्दराम उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम असालताबाद, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।…
कन्नौज:जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने विद्युत समीक्षा बैठक में उठाई क्षेत्रीय समस्याएं।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जुलाई 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने आज कन्नौज विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया। यह बैठक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा के प्रबंध निदेशक श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रिया शाक्य ने कन्नौज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी जमीनी समस्याओं को मुखरता से उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद विलंब से बदलने, तथा बिलिंग में अनियमितता…
कन्नौज:हसेरन में ‘शाक्या मेडिकल स्टोर’ का भव्य उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया शुभारंभ।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 उमर्दा रोड हसेरन में आज एक नए चिकित्सा सुविधा केंद्र “शाक्या मेडिकल स्टोर” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख हसेरन पुष्पेंद्र शाक्य, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुमन शाक्य, डॉ. भूपेंद्र शाक्य और ऋषि शाक्य सहित अन्य सम्मानित नागरिकों ने समारोह की गरिमा को बढ़ाया। प्रिया शाक्य ने अपने संबोधन में कहा…
कन्नौज:डाक्टर्स डे पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2025 डाक्टर्स डे के शुभ अवसर पर जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने छिबरामऊ में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ और सम्मानित डॉक्टरों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह कार्यक्रम स्थानीय चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने इस अवसर पर डॉ. एस. चंद्रा, डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. रवि तिवारी, डॉ. रमेश शाक्य एवं डॉ. सुरेन्द्र शाक्य के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह…
कन्नौज:जन अधिकार पार्टी की छिबरामऊ विधानसभा में समीक्षा बैठक सम्पन्न
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 को जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा एवं पार्टी के संस्थापक व जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार किया गया। इस बैठक में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक समीक्षा की गई। पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित…
कन्नौज:”मक्का पट्टी” पर किसानों की व्यथा, सड़क पर मक्का सुखाना बनी मजबूरी, सरकार कब लेगी ठोस कदम ?
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2025 उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक अजीबोगरीब लेकिन चिंताजनक स्थिति देखने को मिल रही है जहां एक तरफ राज्य सरकार कृषि विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान सड़क पर मक्का सुखाने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने व्यंग्य में इसे “मक्का पट्टी” नाम दिया है। ये नज़ारा तब और चर्चा में आया जब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में एक क्षेत्रीय दौरे के दौरान हवाई निरीक्षण किया, जिसमें यह दृश्य हवाईपट्टी की बजाय सड़क पर…
प्रिया शाक्य ने इंडियन ओवरसीज बैंक कन्नौज शाखा के उद्घाटन अवसर पर दी शुभकामनाएं
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जून 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य आज इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन और उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह शाखा जिले के आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रिया शाक्य ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुँचाने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय व्यापारियों,…
कन्नौज:बुद्ध तथागत तुमको मेरा, सौ सौ बार प्रणाम है-हरिगोविंद शाक्य ‘हरि’
(द दस्तक 24 न्यूज़) , विश्व गुरु तथागत भगवान बुद्ध की असीम अनुकंपा से हमें बुद्ध कथाओं में जाने, कथा श्रवण करने तथा अपनी बात भी कहने का लगातार सुअवसर प्राप्त हो रहा है। कई कथाओं का संयोजन एवं संचालन निभाने का दायित्व भी निभाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में इसी वर्ष में ग्राम पंचायत रायपुर -सलेमपुर में दूसरी बार आदरणीय धनीराम शाक्य एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलन देवी ने सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन कराया। बुद्ध कथा बुद्ध कथा वाचक आदरणीय मनोज ब्लास्टर बौद्ध…
कन्नौज: भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कन्नौज। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ कन्नौज द्वारा 23 मार्च, 2025 को खिम्मापुर्वा स्थित संतोष प्रजापति के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रजापति धीरेन्द्र आर्य पूर्व चेयरमैन गुरसहायगंज द्वारा प्रजापति दक्ष व श्रीयादे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों को स्वागत करते हुये सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सतीश प्रजापति द्वारा उक्त आयोजन की सराहना करते हुए संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में एकता रहनी चाहिए। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास…
कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, तिर्वा में जूनियर वर्ग कक्षा षष्ठ की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न ?
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 23.03.2025 दिन रविवार को जूनियर वर्ग 6Th प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश फार्म का वितरण 1 मार्च से प्रारंभ हुआ था।अभिभावक अपने पाल्यों को संस्कार युक्त उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली से परिपूर्ण विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रवेश हेतु बहुत लालायित दिखे। प्रातः काल 7:00बजे से ही सभी अभिभावक अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु एकत्र होने लगे। प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:00बजे से शुचिता पूर्ण…
कन्नौज:सौ शैया रोड स्थित भाकियू किसान के कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक एवं संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा।
कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज तहसील छिबरामऊ नगर के अंतर्गत सौ शैया रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन किसान कन्नौज के कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन किसान की समीक्षा बैठक में किसानों की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों और समाधान के लिए रणनीति बनाई । आज भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी…
कन्नौज:दीप्ति का स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।
कन्नौज,अखिल भारतीय शाक्य महासभा दिल्ली( पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम बाबू शाक्य जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने दिल्ली से आकर सिकंदरपुर में चल रही बुद्ध कथा का न केवल श्रवण एवं सहयोग किया बल्कि हमारी सबसे छोटी बेटी दीप्ति का सौ शैया हॉस्पिटल छिबरामऊ जनपद कन्नौज में बतौर स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, शूट, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। साथ में छिबरामऊ ब्लॉक इकाई के प्रचार सचिव ग्राम शाहजहांपुर निवासी आदरणीय श्री शिवपाल शाक्य, रायपुर…
कन्नौज:पंचशील लेकर चले, दिया जगत को ज्ञान। पूरब पश्चिम सर्वदिशि, बुद्ध हुआ सम्मान।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 व 13 फरवरी 2025 को अतरंजी खेड़ा अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध महोत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। हरि गोविंद शाक्य ‘हरि’ राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव,राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम बाबू, शिवपाल शाक्य भारत सिंह शाक्य एवं युवा शाक्य संगठन के प्रमुख राम लखन के नेतृत्व में लगभग 32 -33 लोग अंतर्राष्ट्रीय अतरंजी खेड़ा बुद्ध महोत्सव में पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 400 एकड़ में फैले टीले का सर्वप्रथम भ्रमण किया। भगवान बुद्ध ने इस टीले पर सदियों पहले सबसे कठिन वर्षा वास किया था। सरकार…
कन्नौज:आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में दस दिवसीय बुद्ध कथा एवं धम्म प्रवचन का हुआ समापन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2025 आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में दस दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन एवं विशाल भंडारे का कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हुआ। बुद्धिस्ट कमेटी सिकंदरपुर द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कथा का रसपान आदरणीय सरस कथा वाचक ओमवीर बौद्ध जी एवं सरस कथा वाचिका ललिता बौद्ध जी द्वारा कराया गया। समय-समय पर झांकियों एवं गायन द्वारा( वाद्य यंत्रों के साथ) सुंदर प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं की भारी भीड़ को मंत्र मुक्त कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सिकंदरपुर तथा आसपास के कई गांवों (जिसमें…
कन्नौज:निर्माणाधीन अशोक स्तंभ पर 105 कविताएं लिखने वाले वरिष्ठ साहित्यकार को किया गया सम्मानित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 फरवरी 2025 छिबरामऊ के लक्षीराम नगला एक ऐतिहासिक नगरी का गवाह बना। पांच धर्मो के गुरुओं ने धम्म पूजन कर विश्व के सबसे बड़े 105 फीट ऊंचे सम्राट अशोक स्तंभ की आधारशिला रखी गई। जोकि लगभग 02 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह स्तंभ संपूर्ण जनपद कन्नौज और हमारे देश की शान होगा। हरिगोविंद शाक्य हरि ने भगवान बुद्ध, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य आदि महापुरुषों पर 105 गीत लिखकर प्रिया ओमकार शाक्य को 105 फुट ऊंचे अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य…
कन्नौज: ससुराल से घर वापस जाते समय हुआ सड़क हादसा
ससुराल आए युवक की घर जाते समय सड़क हादसा हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोखरू गांव निवासी मानसिक पुत्र पप्पू अपने एक साथी के साथ मतौली गांव रंजन के यहां आया था। वहां से वापस जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पचोर गांव के सामने तालाब के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप सवार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस…
कन्नौज: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव मेले का हुआ आयोजन
जनपद के समस्त 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सुविधाएं प्रदान की गई।मुख्यचिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी आरोग्य स्वास्थ्य मेला डॉ.जितेंद्र कुमार उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया गया ।मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले आने वाले रोगियों को निशुल्क जांच,उपचार,बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण परिवार कल्याण ,हेपेटाइटिस “बी ” एवं “सी ” कार्ड टेस्ट , टी.बी.…
कन्नौज: बसंत पंचमी पर्व पर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार
। बसंत पंचमी पर्व पर आज गायत्री परिवार द्वारा विश्वेश्वर महादेव मंदिर फर्श में गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजन से हुआ। कृष्णा पाठक एवं आनंद का यज्ञोपवीत सस्कार कराया गया। इसके अलावा अक्षांस पाल, लक्ष्य गुप्ता, कनिष्क राठौर सहित दो अन्य बच्चो का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। गायत्री परिवार के परिव्राजक नन्द किशोर बाबा एवं सुमन लता कटियार ने गायत्री महायज्ञ संम्पन्न कराया। आरती के बाद भक्तो ने तहरी एवं हलुआ का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पिंकू श्रीवास्तव, अमित…
