हरदोई ; उज्जवला लाभार्थी के बैंक खातों को 15 दिन में आधार लिंक से जोड़ा जाये:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आच्छादित लाभार्थियों जो समाज में आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें निर्धारित पात्रता के क्रम में ऑयल कंपनियों द्वारा सिलेन्डर वितरित किये जाते है जिसकी सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाती है। उन्होने बताया कि जनपद में उज्जवला योजना के कुल 4,77,909 लाभार्थी है और इनमें से 3,51,231 लाभार्थियों के सिलेन्डर की सब्सिडी का भुगतान आधार कैश ट्रास्फर के माध्यम आधार लिंक खाते में किया जा रहा है जब कि अवशेष 1,26,678 लाभार्थियों को बैंक…

हरदोई : अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण की दिलायी गयी शपथ विद्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक व स्कूली बच्चों ने ली पंच प्रण की शपथ

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विभिन्न कार्यालयों एवं जनपद की ग्राम पंचायतों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पंच प्रण लिया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमे अपने अंतर्मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल बनाना है। विभिन्न विकास खण्डों में देशभक्ति से प्रेरित सेल्फी प्वाइंट की स्थापना कार्यक्रम स्थल पर की गयी। सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाने को लेकर लोगों में काफी…

मैनपुरी: “मेरी माटी मेरा देश” बच्चों ने अमृत कलश यात्रा निकाल पूरे गांव से एकत्र की मिट्टीमैनपुरी:

जनपद मैनपुरी के ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा के साथ अमृत कलश में समस्त ग्राम से मिट्टी को एकत्र किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त भारत वर्ष में यह कार्यक्रम देशवासियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी देशवासियों को इससे जुड़ने का आह्वान किया गया है ताकि लोग अपनी जन्मभूमि से जुड़े…

मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान सांप काट लेने से किसान की मौत हो गई। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की सुबह गांव खड़सरिया निवासी किसान जनवेद शाक्य (35) खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे के बाद परिजन जनवेद को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चले…

मैनपुरी के स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक ने काट कर फेंकने की दी धमकी, पीड़ित परिजनों ने दी तहरीर

शहर के जेल चौराहा के पास स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की। कई दिनों तक वह सही से लेट भी नहीं सका। बुधवार को छात्र जब स्कूल गया तो एक अध्यापक ने काट कर फेंकने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी अनुपम देवी का 9 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष राज जेल चौराहा के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। आरोप है…

मैनपुरी में बेटे को गोली मारकर थाने पहुंचा पिता, बोला- ‘मार दिया है मुझे गिरफ्तार कर लो

कस्बा ओंछा निवासी एक युवक को बुधवार की सुबह पिता ने गोली मार दी। गंभीर हालत मैं परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। परिजन का रो -रोकर बुरा हाल है। कस्बा ओंछा निवासी राजीव यादव के पिता विजय पाल कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। बुधवार की सुबह उनका पुत्र राजीव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विजय पाल ने राजीव पर गोली चला दी। गोली राजीव की गर्दन में…

पीलीभीत में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी रामपाल ने बताया कि वह रात को अपने घर जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट तीन लोगों ने उसे लूट लिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि 15 नवंबर 2022 को वह रात आठ बजे ट्रैक्टर से गांव जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास के सत्यप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने अपने दो साथियों अमरजीत व हरमन सिंह के साथ उसे घेर लिया और जेब में…

पीलीभीत में बालक से कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

अदालत के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बालक से कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका नाबालिग पुत्र 28 मई को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास खेतों की तरफ भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के बाद वह शाम लगभग छह बजे घर वापस आ रहा था। तभी विकास, विशाल, तौलेराम, कालीचरन और यशपाल ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गए। इसकी…

पीलीभीत में महिला अस्पताल में लगाए गए 12 सीसीटीवी कैमरे

पीलीभीत में जिला महिला अस्पताल में 12 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का ध्येय है कि यहां व्यवस्थाएं चौकस रहें। कर्मचारी समय से आएं और मरीजों और उनके तीमारदारों को भी किसी तरह की असुविधा न हो।जिला महिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आते हैं। साथ ही नवजात वार्ड में भी भीड़ रहती है। यही नहीं आए दिन कोई न कोई शिकायत भी रहती है। इसको लेकर प्रभारी सीएमएस ने कैंपस में सीसीटीवी लगवाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर दो कैमरोें को लगवाने के साथ…

पीलीभीत में आई फ्लू के बाद अब डेंगू की दस्तक

जिले में आईफ्लू के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। शहर की अशोक कॉलोनी में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। युवक प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव आया। जबकि मलेरिया विभाग का दावा है कि सरकारी लैब की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर दवा का छिड़काव करवाया। कॉलोनी में दो घरों के बाहर गमलों में भरे पानी में मच्छर के लार्वा भी मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।शहर की अशोक कॉलोनी…

पीलीभीत में ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आने से बाधित हुई बिजली व्यवस्था

पीलीभीत के शहर में मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफार्मर के जंफर में फाॅल्ट आ जाने से लगभग पौन घंटा तक बिजली प्रभावित हुई। इसके बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर यहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई। शहर में रोजाना बिजली फाॅल्ट होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार की देर शाम मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफाॅर्मर के जंफर में फाॅल्ट आने से यहां के 80 घरों की बिजली लगभग…

पीलीभीत के चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी, बिगड़े हालात

पूरनपुर में मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में जलभराव हो गया। रात को और पानी बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में घोषणा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा। इधर, जलभराव के कारण कई घरों में चूल्हे नहीं जले और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए सामान ढोते रहे।मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और…

बरेली – दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से व्यापारी आशीष अग्रवाल ने मुलाकात कर रबर फैक्ट्री प्रकरण में केंद्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा के बरेली जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर भेंट कर प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप को संबोधित मांगपत्र दिया और बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापसी प्रकरण में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप करवाकर जल्द निस्तारित करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि वर्ष 1958 से 1960 के बीच एशिया की सबसे बड़ी और विश्व के…

बरेली – विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने निकाली मोटरसाइकिल रैली।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली से कलेक्ट्रेट तक संगठन के जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री डॉ नरेश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के कोने-कोने से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। कलेक्टर पर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित को सौंपा। जिसमें प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की भर्ती कैशलेस चिकित्सा सुविधा,…

हरदोई :न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राo विo तेरवा कुल्ली में शिक्षा चौपाल गोष्ठी का हुआ आयोजन

हरदोई : निपुण भारत मिशन के अंतर्गत माधोगंज ब्लाक के न्याय पंचायत बाबटमऊ के प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गिरिजेश कटियार ने सभी को बताया कि दिसम्बर 2023 तक सभी विद्यालयों को निपुण बनाना है।निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, जिससे बच्चे पठन-पाठन में निपुण हो सकें।इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तेरवाकुल्ली में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष,नीरज अवस्थी, नीरज कुमार (ए आर पी) कुलदीप…

रायबरेली :छात्र-छात्राओं का बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया

जनपद के एन टी पी सी ऊंचाहार स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अभय कुमार समैयार कार्यकारी निदेशक एन टी पी सी परियोजना,विशिष्ट अतिथि श्री ए. के. डैंग महाप्रबंधक मानव संसाधन ,श्री एस.के मंडल महाप्रबंधक परियोजना, एवम श्रीमती स्नेहा त्रिपाठी वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन उपस्थित रहे।सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र जी ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवम बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने मंगलाचरण के साथ अतिथियों को तिलक लगाकर उनका…

प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन ,

प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन , नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी – मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के टूकर हाल में किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ युवाओं ने पंच प्रण आधारित युवा संवाद में भी हिस्सा लिया जिसमे मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज, ईसीसी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार , जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय, स्क्वाड्रन लीडर…

प्रयागराज-अमृत काल के पंच प्रण की उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज ने दिलाये शपथ,

प्रयागराज-अमृत काल के पंच प्रण की उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट प्रयागराज ने दिलाये शपथ। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश” एवं हर घर तिरंगा अभियान सम्पूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी मेरा देश” एवं हर घर तिरंगा अभियान सम्पूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को उत्सवी ढंग से आयोजित किए जाए रहे हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में अमृतकाल के पंच…

प्रयागराज – मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन

प्रयागराज नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी – मेरा देश के अंतर्गत माटी को नमन – वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के टूकर हाल में किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ युवाओं ने पंच प्रण आधारित युवा संवाद में भी हिस्सा लिया जिसमे मदर टेरेसा चेरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज, ईसीसी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार , जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय, स्क्वाड्रन लीडर आदित्य शेखर , असिस्टेंट कमांडेंट हिमांशु थापा, प्राचार्य ए…

फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज से,सभी विभागों के कर्मचारी एक साथ करेंगे फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन- सीएमओ

फर्रुखाबाद, 9 अगस्त 2023 जनपद में बृहस्पतिवार ( 10 अगस्त) से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा, जो 28 अगस्त तक चलेगाl इस दौरान जिले में करीब 22.03 लाख लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दवा खिलाई जायेगी lमुख्य  चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने बुधवार को कहा कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही फाइलेरिया की गंभीरता को जन-समुदाय में अधिक से अधिक प्रचारित किया जाए, ताकि लोग इस गंभीर बीमारी के…