हरदोई : लाभार्थियों को सब्सिडी आधार प्रमाणित खाते में प्रेषित की जायेगी कमल नयन सिंह लाभार्थी अपनी गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर अपनी ई-केवाईसी० अवश्यक करायेंः-डी0एस0ओ0

जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 गैस सिलेण्डर रिफिल वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में माह नवम्बर से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण माह जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 के मध्य रिफिल बुक कराये जाने पर सब्सिडी उनके खाते पर वापित कर पूर्णतया निःशुल्क सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया  कि प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण में गैस रिफिल बुक प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 कि०ग्रा० का सिलेण्डर रिफिल प्राप्त करते है तो 03…

मैनपुरी में मुठभेड़ में गोली लगने से 50 हजार के इनामी दो लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह स्वाट टीम और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब आधा घंटा तक चली फायरिंग में दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया कि दोनों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। कब्जे से पिस्टल, तमंचा, जेवर आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ भोगांव थाना क्षेत्र में हुई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर लुटेरे जिन…

मैनपुरी में चार साल के बेटे साथ बेड पर सो रही थी मां, अचानक मौत ने मारा झपट्टा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद आनन फानन परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार की है। गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी शिवानी (26) शनिवार की रात चार वर्षीय पुत्र गुरुदेव के साथ बेड पर सो रहीं थीं। तभी घर में घुसे एक सांप ने…

पीलीभीत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने छात्राएं आजमगढ़ रवाना

पीलीभीत में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रविवार को बेसिक की छात्राओं का दल जनपद आजमगढ़ के लिए रवाना हो गया। छह, सात और आठ नवंबर को होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में यह छात्राएं अपना दम दिखाएंगी। राज्यस्तर पर छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा रहा तो उनको राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भेजा जाएगा। पिछले दिनों आगरा में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल की छात्राएं हिस्सा लेने पहुंची थीं। मंडल स्तर पर जगह बनाने के बाद अब इन छात्राओं को राज्य स्तर…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण के रोक की मांग, पीड़ित ने आत्महत्या की दी चेतावनी।

आंवला – थाना क्षेत्र सिरौली के ग्राम बरसेर सिकंदरपुर में शाहाबाद आंवला रोड पर खलिहान व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर प्रधान पति द्वारा ग्राम पंचायत की तरफ से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गांव के किसान रामकिशोर सक्सेना ने प्रधान पति पर मनमानी व दबंगई के चलते निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर निर्माण कार्य नहीं रुका तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। पीड़ित का आरोप है कि बगैर…

पीलीभीत में वरुण गांधी की काट बन पाएंगे मनजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी ने स्पेशली पीलीभीत भेजा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वरुण गांधी और बीजेपी के अलग-अलग सुर दिखाई दे रहे हैं। जहां वरुण गांधी सरकार के खिलाफ मुखर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी ने वरुण गांधी की काट के तौर पर मनजिंदर सिंह सिरसा को पीलीभीत भेजा है। सांसद वरुण गांधी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार ऐक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वरुण गांधी ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर जनता को अपनी ओर रिझाने में जुटे हैं। ऐसे में वरुण गांधी ने शनिवार को सिखों की समस्याओं को लेकर बरेली के…

हरदोई : आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु समिति गठित:-डी0एम0

अष्टम आयुर्वेद दिवस ‘‘हर दिन, हर किसी के लिए‘‘ थीम पर आधारित होगा:- एमपी सिंहहरदोई, सू0वि0, 05 नवम्बर 2023ः- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 10 नवम्बर 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में हर दिन, हर किसी के लिए आयुर्वेद की थीम पर आधारित कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु उनकी अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला…

नियमों को ताख पर रख RWA बनाने का आरोप, जो खर्च पहले करीब 8000 रुपए का आता था वह अब 11 हजार रुपए का आ रहा

नियमों को ताख पर रख आरडब्ल्यूए बनाने, 40 % मेंनेंटेंस खर्च भी बढ़ा दिया गया। ऐसे में जो खर्च पहले करीब 8000 रुपए का आता था वह अब 11 हजार रुपए का आ रहा है। रविवार को शहर के सबसे वीआईपी कॉलोनी शालीमार गैलेंट में आवंटियों ने अपने ही आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप था कि मौजूदा समय जो आरडब्ल्यूए है वह गलत तरीके से गठित की गई है। इसको लेकर रजिस्ट्रार के यहां विवाद चल रहा है। बिना चुनावी प्रक्रियां के ही यहां कमिटी गठित कर दी है।यहां…

पीलीभीत :- ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने अपने ब्लॉक मरौरी के क्षेत्र पंचायत खाग में निर्माण कराये गए खड़ंजे का किया लोकार्पण l

पीलीभीत :- ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने अपने ब्लॉक मरौरी के क्षेत्र पंचायत खाग में निर्माण कराये गए खड़ंजे का किया लोकार्पण l पीलीभीत :- ग्राम खाग के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकिल प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में हुयी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग में अपने क्षेत्र पंचायत खाग में डोरी लाल के खेत से नहर संपर्क मार्ग तक लम्बाई लगभग 120 मीटर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से नहर संपर्क मार्ग तक लम्बाई लगभग 110मीटर खड़ंजा अथवा सी सी रोड कार्य कराने के लिए…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 26 सभासदों को जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

फर्रुखाबाद,आज 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल राजपूत एवं 26 सभासदों को जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत नवाबगंज,कंपिल, खीमसेपुर एवं नगर पालिका कायमगंज के सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने शामिल हुए अध्यक्ष सहित सभी सभासदों को शुभकामनाएं दी।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रूपेश गुप्ता ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश…

मैनपुरी : दिन दहाड़े पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़

दिन दहाड़े पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशो के पैर में लगी गोली बदमाश कई घंटानाओ के दे चुके हे अंजाम 1 एक बदमाश पर 30 मुकदमे हे दर्ज वही दूसरे पर 19 मुकदमे हे दर्ज बदमाशो के पास से लूटा हुआ समान, एक पिस्टल अवैध तमंचा भी हुआ बरामद मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना का लिया जायजाघायल बदमाशों को भेजा जिला अस्पताल रिपोटर – अर्पित शर्मा

एक जन प्रतिनिधि ने बलात्कार किया, यह विश्वासघात है : कोर्ट

“बलात्कार का अपराध समाज तथा मानवीय गरिमा के खिलाफ एक ऐसा अपराध है, जिसमें एक मनुष्य गिरकर पशु जैसा हो जाता है। अपराधी विजय मिश्रा ने जनप्रतिनिधि रहते हुए एक पीड़िता के साथ बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य किया है। जिस व्यक्ति को जनता अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा या लोकसभा भेजती है। उसने ही एक महिला के साथ बलात्कार किया है। यह आम जनता के साथ विश्वासघात है।ऐसे अपराधियों को सजा मिलना जरूरी है। इससे समाज में एक मैसेज जाएगा और तभी न्याय का उद्देश्य सफल होगा।” यह तल्ख टिप्पणी भदोही…

मैनपुरी : रील ने ले ली जान, चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा किशोर, संतुलन खोकर गिरा, ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर और रोटावेटर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वह रील बनाने के लिए चलते ट्रैक्टर से नीचे उतरा था। इसी समय वह संतुलन खोकर खेत में गिर गया। ट्रैक्टर और रोटावेटर उसके ऊपर से गुजर गए। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घटना औंछा थाना क्षेत्र के गांव आंध्रा की है। गांव निवासी हरपाल सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार (16) शुक्रवार की शाम गांव के ही उमेश के…

मैनपुरी की प्राइवेट बस में मिली युवक की लाश, शरीर में मिले ऐसे निशान, देखकर कांप गए घरवाले

मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह छिबरामऊ तिराहे के पास खड़ी प्राइवेट बस से युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनकारी काजीटोला निवासी अतुल पाल प्राइवेट बस में हेल्पर था। परिवार के लोगों…

जौनपुर : सर्किल के दो स्थानों पर हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

शाहगंज सर्किल के खुटहन और सरपतहा में शुक्रवार की बीती रात्रि अलग-अलग समय में पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो अंतर्जनपदीय कुख्यात बदमाश पुलिस के शिकंजे में आ गए । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली गली । पुलिस ने पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया । उन लोगों के पास से प्रयुक्त असलहा, जिंदा कारतूस और नक़दी बरामद हुई है । दोनों कुख्यात बदमाश आजमगढ़, अमेठी, गोरखपुर, फ़तेहपुर, जौनपुर, उन्नाव, प्रयागराज और बाराबंकी में गोतस्करी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपरहण…

जौनपुर : ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया घटतौली व दबंगई का आरोप

शाहगंज : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्र के भिवरहा कलां से पहुंचे दर्जनों की संख्या में पुरुष महिलाओं ने कोटेदार पर राशन की कम तौल करने और विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाया। पात्र राशन कार्डधारकों ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की। समाधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार सही समय पर राशन वितरण नहीं करते। लोगों को निर्धारित यूनिट से कम राशन देते हैं। उसमें भी माप में कमी रहती है। उक्त अनियमितता की शिकायत या विरोध करने पर…

जौनपुर ; तीन लाख रूपये की हुई वसूली, 15 कनेक्शन काटे गये

शाहगंज : विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बकायेदारों से तीन लाख रुपये की वसूली की। 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे। अधिशासी अभियंता मुकेश प्रकाश के निर्देश पर एसडीओ रोशन जमीर के नेतृत्व में निकली टीम ने नगर के बकायेदारों से तीन लाख रुपये की वसूली की। बकाया न जमा करने पर दो घरेलू और 15 कमर्शियल कनेक्शन वाले बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। टीम में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रजापति, बाबूराम, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।

पीलीभीत में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया माधोपुर के रहने वाले हरिसिंह पुत्र अनोखे लाल शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे अपने खेत पर आलू की बुआई कराने जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार नेशनल हाईवे को क्राॅस करते समय अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दियोरिया निवासी उमेद मियां (16) शुक्रवार की देर रात बाइक से बीसलपुर से अपने गांव लौट रहा था। सामने से आ रही बाइक की चपेट…

पीलीभीत में शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल करता रहा दुष्कर्म

पीलीभीत के शादी का झांसा देकर आरोपी महिला से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। इसमें युवक के परिजन भी उसका साथ देते रहे। इसके बाद सभी ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी के आदेश पर बरखेड़ा थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले…

पीलीभीत के पूरनपुर में 47 परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं

पूरनपुर के प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के 47 परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं लेगेंगी। इसको लेकर नोडल अफसर एसीएमओ ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के 47 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जल्द ही स्मार्ट कक्षाएं शुरू होंगी जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत स्कूल के कक्षों को स्मार्ट कक्षाएं चलाने को लेकर तैयार किया जा रहा है। कमरों में लोहे की खिड़की, दरवाजे के साथ ही सुरक्षा…