कन्नौज : गांव में दिखे दो जंगली जानवर , भेड़िया होने का लगाया अनुमान , वन विभाग को दी सूचना

कन्नौज। गांव के बाहर दो जंगली जानवर देखे जाने से हड़कंप मच गया। गांव की ही व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दो जंगली जानवर देखे गए है। गांव के लोगों का अनुमान है कि जंगली जानवर भेड़िया हो सकते हैं। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग में खोज अभियान शुरू कर दी। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर‌ मदनपुर सहित चिघरवापुर गांव में करीब 4 दिन पहले जंगली जानवर के हमले से एक बच्ची समेत कई लोग…

कन्नौज: गंदगी से बढ़ सकती है बीमारियां गांव के लोगों ने उठाई आवाज

कन्नौज। गांव की गलियों में पानी भारत होने से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ से भरी नालियां संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में है। कन्नौज जिले के खड़नी क्षेत्र के विकासखंड सौरिख की ग्राम पंचायत रूर में स्थिति खराब है। जहां पर कई महीनो से सफाई कर्मी न होने के चलते गलियों की सफाई नहीं हो पाती है । उसमें भरा,कीचड़ गलियों में अधिक कीचड़ बढ़ने से सड़कों पर गंदा पानी भरा हुआ…

कन्नौज: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशो के अनुपालन में एवं स्वच्छ भारत मिशन

कन्नौज:जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशो के अनुपालन में एवं स्वच्छ भारत मिशन की दशवीं वर्षगांठ पर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के अन्तर्गत नगर पालिका कन्नौज द्वारा अभियान चलाकर 04 निराश्रित गोवंशो को पकड़कर अस्थाई गौशाला में संरक्षित किया गया। यह जानकारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज ने देते हुये बताया है कि इस अभियान के तहत लगातार निराश्रित गोवंशो को पकड़े जाने की कार्यवाही की जा रही है। अब कोई भी निराश्रित आवारा गोवंश इधर-उधर सड़को पर नही दिखेगा। बताया है कि नगर पालिका कन्नौज की सीमान्तर्गत किसी…

इटावा :जनता दर्शन में ब्लाक प्रमुख ताखा ने सुनी जनसमस्याएं, कई समस्याओं का किया त्वरित समाधान

ताखा/इटावा : ब्लॉक क्षेत्र में फैली जन समस्याओं के निस्तारण के लिए हर मंगलवार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ताखा द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है, जिसमें जन समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाता है, आज भी ताखा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव (चीनी) ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें मुख्यतः पंचायती राज विभाग से संबंधित समस्याएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत में सफाई का ना होना, मानक विहीन कार्य में सुधार कराना, हेड पंप रिबोर आदि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों…

मैनपुरी : तस्करी के लिए लेजाई जा रही हरियाणा ब्रांड की लाखों की शराब सहित एक गिरफ्तार ?

थाना औंछा पुलिस और एसओजी टीम से संयुक्त कार्यवाही । कैंटर से तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की शराब । करीब नौ लाख पचास हज़ार रुपये कीमत की शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । पकड़ा गया अभियुक्त वाजिद हरियाणा के नूह जिले का रहने वाला है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले – प्रसाद में चर्बी मिलने से महंत-पुजारियों की खुली पोल

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और तेल मिलाए जाने के विवाद को लेकर मचे कोहराम में यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी कूद पड़े हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर बेहद विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मंदिरों के प्रसाद में कोई दूसरा नहीं बल्कि हिंदू धर्म के ठेकेदार ही मिलावट कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. उनके मुताबिक प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाने जैसा अनर्थ का…

फर्रुखाबाद:गाँधी जयंती समारोह को सम्मानपूर्वक मनाये जाने के संबंध मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में, गाँधी जयंती समारोह 02 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक मनाये जाने के संबंध मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सीएमओ द्वारा पांचाल घाट व रोडवेज बस स्टैंड पर मेडिकल कैम्प लगाया जाये। मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाये। सभी विभाग अपने अपने कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करे। बीएसए व डीआईओएस को निर्देशित किया गया कि स्कूलों व कालेजो में गांधी जी के बारे में गोष्ठी व वाद विवाद…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने जल स्तर घटने के उपरांत छोटा बघाड़ा पहुंचकर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सोमवार को छोटा बघाड़ा के पास जल स्तर घटने के उपरांत साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां पर लोगों से बातचीत करते उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह जिला प्रशासन से बता सकता है। उन्होंने वहां पर नियुक्त सभी सफाई कर्मचारियों के बारे में…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने आगामी बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं की प्रगति से सम्बंधित आंकड़े प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभागीय लक्ष्य को गुणवत्ता के साथ ससमय प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक दिन कार्यालय…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए उनका 15 दिनों में निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित…

कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीडिंग वाले वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

कन्नौज।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डा.प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां ने आगरा से लखनऊ की तरफ तिर्वा थाना क्षेत्र में स्पीड लेजर गन द्वारा ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। जिसमें पांच डबल डेकर/स्लीपर बसों का ओवर स्पीडिंग में चालान किया गया। वहीं बीस ऐसे चार पहिया हल्के वाहनों के चालान किए गए। जिनकी 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 150 किलोमीटर की रफ्तार देखने…

कन्नौज: आयुष्मान सेवा पखवाड़े का फीता काटकर शुभारंभ

कन्नौज। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान सेवा पखवाड़े को लेकर आयुष्मान योजना के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनोद दीक्षित में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधांशु दुबे की अगुवाई में जिला महामंत्री भाजपा कन्नौज रामवीर कठेरिया ने फीता काटकर किया। जहां 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा , युवा भाजपा नेता पवन मिश्रा, डॉ…

कन्नौज: बेटियों की निशुल्क शिक्षा को लेकर राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन

बेटियों की निशुल्क शिक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण समिति ने ज्ञापन देकर संस्था खोलने की बात कही । संगठन के पदाधिकारी ने बेटियों की निशुल्क शिक्षा को लेकर सराहनी प्रयास किया। महिला सशक्तीकरण समिति के प्रबंधक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी के निर्देश पर जिला प्रभारी राकेश पाल जिला अध्यक्ष मधुबाला राजपूत जिलाध्यक्ष निशा जिला मंत्री शकुंतला जिला सचिव कल्पना ने जनपद कन्नौज के जिला अधिकारी और उप जिलाधिकारी तिर्वा और साथ में राज्य मंत्री अशीम अरुण के प्रतिनिधि को ज्ञापन देने का कार्य किया गया। समिति…

कन्नौज: गांव में चौपाल लगाकर दी जानकारी

कन्नौज। महिला सशक्तिकरण समिति ने गांव में महिलाओं को एकत्रित कर महिला सशक्तिकरण समिति के बारे में अवगत कराया। महिलाओं को संभव मदद का भरोसा दिलाया। सशक्त ब आत्म निर्भर बनने पर जोर दिया। कन्नौज जिले के तालग्राम की ग्राम पंचायत सीलूआपुर गांव में महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी के निर्देशन में ब्लॉक अध्यक्ष मोनी यादव ने महिलाओं को जागरूक करने का काम किया। महिला सशक्तिकरण समिति के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में महिलाओं को जोड़ने के साथ-साथ…

बरेली – जिला पंचायत से ग्राम कठौती में हो रहे नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को लेकर वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव से की गई शिकायत।

आंवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कठौती में जिला पंचायत से हो रहे नाला निर्माण में ग्राम वासियों द्वारा गुणवत्ता को लेकर ज़िला पंचायत सदस्य अरविंद यादव से इसकी शिकायत की गयी। जिसको संज्ञान में लेते हुए श्री यादव अविलम्ब मौक़े पर जा पहुँचे और वहाँ जाकर देखा तो वास्तविक में गुणवत्ता मानकनुसार नहीं थी, जिसे लेकर ज़िला पंचायत सदस्य विफर गये और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनके द्वारा ठेकेदार को भी सचेत किया गया। ज्ञात रहे उक्त नाला निर्मोद सिंह के खेत से नदी तक होना प्रस्तावित…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक हुई।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितंबर, 2024 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु अन्तर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी डॉ0 वी के 0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट  सभागार फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चलाये जाने वाले अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो एवं पूर्व में संचालित अभियान में पाई गई कमियों में सुधार लाते हुए संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी…

डिंपल यादव ने मथुरा-वृंदावन के प्रसाद पर उठाया सवाल ?

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में बीफ मिलने की खबरें पूरे देश में वायरल हो रही है। तिरुपति बालाजी के बाद कई मंदिरों में प्रसादों की जांच होने लगी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने मथुरा-वृंदावन के प्रसाद पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि मथुरा वृंदावन के प्रसाद में भी मिलावट होती है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने योगी सरकार से प्रसाद में मिलने वाले खोये की जांच कराने की मांग की है। डिंपल का ये बयान तेजी से…

मैनपुरी : खंडित भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बालिका का बिगड़ा शरीर का संतुलन

संतुलन बिगड़ने से बालिका नदी में गिर पानी में डूबी ।चीख पुकार सुन आसपास के लोग बचाव को दौड़े। बालिका को बमुश्किल पानी से निकाला गया बाहर ।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बालिका बीस वर्षीय अंशिका राजपूत को किया मृत घोषित ।घटना से घर में मचा कोहराम । सहेलियों के साथ घर में रखी भगवान की खंडित प्रतिभाओं को काली नदी में विसर्जन करने के लिए पांच छह बालिकाओं के साथ नदी किनारे गई थी बालिकाएं । थाना भोगांव के ग्राम हरचंदपुर के पास की घटना।

कन्नौज: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न मंदिरों में चढ़ाये जा रहे प्रसाद की गुड़वत्ता जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न मंदिरों में चढ़ाये जा रहे प्रसाद की गुणवत्ता जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में तिर्वा तहसील अंतर्गत स्थित अन्नपुर्णा मंदिर के परिसर में स्थित प्रसाद बिक्री के दुकानों का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा करते हुए मिलावट की जांच के उद्देश्य से एक नमूना पेड़े का लेकर जांच हेतु भेजा गया है l यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व ) श्री आशीष कुमार सिंह दी l उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुरसहायगंज स्थित मंदिर का भी निरक्षण खाद्य सुरक्षा…

कन्नौज: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ग्राम पंचायत कटरी गंगपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में कासिमपुर के 164 परिवार एवं बक्शीपुरवा के 221 कुल 385 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की ।

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने ग्राम पंचायत कटरी गंगपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में कासिमपुर के 164 परिवार एवं बक्शीपुरवा के 221 कुल 385 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की । इस मौके पर उन्होंने गुण, चना, लाई, माचिस की डिब्बी, आटा, चावल,दाल, रिफाइंड तेल, आलू, नमक,हल्दी, मिर्च, धनिया, साबुन आदि सामग्रियों की किट व एक तिरपाल भी वितरित किया l कहा कि बाढ़ से पीड़ित 70 परिवारों को पूर्व मे राहत सामग्री वितरण की जा चुकी है। बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए सरकार…