फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया ,बैठक में जनपद में चल रही 48 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई । समीक्षा में सी0एंड डी0एस0 को नगर पालिका के टीले की मिट्टी का आई0आई0टी0 से समन्वय स्थापित कर जल्द परीक्षण कराने के निर्देश दिये गये, सभी निर्माण कार्यो के नवीनतम फोटोग्राफ समीक्षा में रखने के निर्देश, पूर्ण हो चुके कार्यो का टास्क फोर्स निरीक्षण कर नियमानुसार…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस के पूर्व आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 शासन के निर्देशों के क्रम में प्रशासन गाँव की ओर/ सुशासन सप्ताह के अंतर्गत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस के पूर्व आज कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ0 वी.के सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति,जिला विकास अधिकारी एस0के तिवारी एवं शिक्षा,स्वास्थ्य, बाल विकास व विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी के उद्बोधन के…
कासगंज: जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में किसान मसीहा,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई!
दिनांक 23 दिसम्बर 2024 दिन सोमवार समय प्रातः 11:00 बजे स्थान जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट मालगोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चरण सिंह जी की 122 वीं जयंती पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान दिवस के रूप में मनाई गई! तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें सभी पदाधिकारी गणों को सम्बोधित करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों के उत्पीड़न एवं शोषण को गंभीरता से लेकर प्रमुख मांगों को निस्तारण करें-गिरीश कुशवाहा
(द दस्तक 24 न्यूज़) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई का 26वां प्रांतीय अधिवेशन एवं उत्तर प्रदेश के 151 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड से उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से एकत्र पत्रकारों में सेसम्मानित करने के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा वर्तमान सरकार उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के प्रति सक्रिय नहीं है जिसके कारण उत्तर प्रदेश के पत्रकार सरकार से अपेक्षित होकर के अपने को आपेक्षिक समझ रहे हैं उनके निस्तारण हेतु आयोजन में मुख्य…
फर्रुखाबाद: मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय का बैठक लार ब्लॉक के मठ डिग्री कालेज के ग्राउंड में किया गया-कर्मवीर योद्धा अखिलेश कुमार योगी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय का बैठक देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा के अंतर्गत लार ब्लाक के मठ लार डिग्री कॉलेज के मैदान में किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री व देवरिया जिला के जिला अध्यक्ष कर्मवीर योद्धा अखिलेश कुमार योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है युवाओं को जागरूक करता है नशा मुक्त समाज की स्थापना करता है और नशा मुक्ति के विषय पर विस्तार से बताने का…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी कांशीराम सन समृद्धि पैलेस जसमई दरवाजा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 आजाद समाज पार्टी कांशीराम सन समृद्धि पैलेस जसमई दरवाजा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य अतिथि राम गोपाल बाबू जी का प्रथम फर्रुखाबाद आगमन हो रहा है। छविराम जाटव जी जिला प्रभारी जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी चारो विधानसभा 193अमृतपुर,192कायमगंज, 194सदर,195भोजपुर पदाधिकारी ओर सेक्टर कमेटी वूथ कमेटी सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। नितिन कुमार गौतम जिलाध्यक्ष, संजीव सिंह जिला प्रभारी,अभिषेक राव मंडल संगठन सचिव कानपुर मंडल, सजय कठेरिया,अतुल कठेरिया जिला संगठन मंत्री, सूरज एडवोकेट लीगल सेल, जिला अध्यक्ष पंकज गौतम, जिला संगठन मंत्री पंछी प्रधान,…
फर्रुखाबाद:किसान दिवस के अवसर पर भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित कर किया नमन।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिला उपाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम नें आज सोमवार को ‘किसान दिवस’ के अवसर पर भारत रत्न ,भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धंजलि अर्पित की और कहा कि किसानों के प्रति उनके समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम नें कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम नें कहा कि वे जीवनभर गांवों और किसानों के…
फर्रुखाबाद: टीबी को छुपाओ नहीं ईलाज कराओ सही जानकारी कर सरकारी अस्पताल में जाँच करा दवा लो
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2024 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन फर्रुखाबाद में जनपद में 07 दिसंबर से चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान के अंतर्गत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने चिकित्सालय पर आए हुए समस्त रोगियों एवं उनके परिजनों के समक्ष टीबी की बीमारी से संबंधित व्याप्त भ्रांतियों को सही जानकारी देकर दूर किया और बताया कि यह बीमारी कोई छुआछूत की नहीं है, यह सिर्फ टीबीग्रस्त मरीज के खांसने छींकने से फैलती है, ओर सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी…
प्रयागराज- उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग द्वारा विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई, कई प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सोमवार को इंदिरा भवन स्थित आयोग कार्यालय में विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ममता यादव की शिकायत पर सुनवाई हुई, जिनकी पुत्री स्वर्गीय अलका यादव, प्राथमिक विद्यालय काकोरी में सहायक अध्यापिका थीं और कोविड काल में उनकी मृत्यु हो गई थी। सातवें वेतन आयोग के एरियर की दूसरी किस्त छह वर्ष बीतने के बावजूद जारी नहीं की गई। जिला बेसिक…
संभल में खुदाई पर बिफरे अखिलेश यादव, मोहन भागवत के बयान पर कह गए बड़ी बात
इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने मोहन भागवत के बयान पर कहा- ये सब राजनीति से प्रेरित बयान हैं, ये भाजपा की अंडर ग्राउंड विचार धारा है,अगर RSS वाले मुख्यमंत्री योगी को एक भी फोन कर दें तो सारे सर्वे और सारे विवाद बंद हो जाएंगे। खुदाई भी रुक जाएगी। ये स्टेटमेंट राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं। आरएसएस BJP की अंडरग्राउंड विचारधारा है। सम्भल में मंदिर मिलने पर सपा प्रमुख ने कहा- ये ऐसे ही खोदते रहेंगे और एक दिन खोदते-खोदते अपनी सरकार को खोद देंगे। ये मठ…
प्रयागराज-आकांक्षा समिति के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं को प्रमाण पत्र, गर्म वस्त्र व अल्पाहार का किया गया वितरण
आकांक्षा समिति प्रयागराज द्वारा सोमवार को जनपद में संचालित बाल गृह बालिका खुल्दाबाद में आवासित बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, गर्म वस्त्र व अल्पाहार का वितरण किया गया। बालिका गृह में क्रीड़ा विभाग से 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28.11.24 से 02.12.24 तक संचालित कराया गया था, जिसमें 92 बालिकाओं ने सक्रियता पूर्वक प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को आकांक्षा समिति की डिविजनल हेड श्रीमती हेमा पन्त व सुश्री भारती मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाण पत्र, गर्म वस्त्र व अल्पाहार का वितरण किया…
प्रयागराज-स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की नई ओपीडी का सीएम ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
महाकुम्भ नगर, 23 दिसम्बर। महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने महा कुम्भ क्षेत्र के बाहर भी जन सुविधाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में सीएम शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। नया रैन बसेरा बनाने का निर्देशमुख्य मंत्री ने अस्पताल में निर्मित नई ओपीडी का निरीक्षण किया। इस ओपीडी की क्षमता अब 4000 मरीजों की हो जाएगी। इस नई ओपीडी का निर्माण 5.5 करोड़ की लागत से किया…
कासगंज ; शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनार्न्तगत विराट किसान मेला का आयोजन।
शासन के निर्देश के क्रम में भू0पू0 प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में समस्त जनपदों में 19 से 24 दिसम्बर 2024 के मध्य सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर से आज विकास खण्ड परिसर कासगंज में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनार्न्तगत विराट किसान मेला का आयोजन।भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत बॉबी कश्यप, जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं बड़ी संख्या में…
मैनपुरी में तमंचे के बल पर महिला के साथ किया दुष्कर्म
खेतों पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। डर के चलते उसने किसी को जानकारी नहीं दी लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो पति को पता चला। पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पति मजदूरी करता…
मैनपुरी डिपो की भी बसें कराएंगी कुंभ मेले की यात्रा
महाकुंभ मेला की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर होगा। इस बार चार शाही स्नान होंगे, जिसमें पहला 13 जनवरी 2025 को होगा। देश विदेश से कुंभ के शाही स्नान में कई हस्तियां पहुंचेगी, वहीं जिले से भी श्रद्धालु यात्रा के लिए तैयार हैं। यात्रा को लेकर इटावा मुख्यालय से निर्देश भी प्राप्त हो चुके हैं। कुंभ मेले का सफर तय कराने के लिए मैनपुरी डिपो की 63 बसों का संचालन किया जाना है। निर्देश प्राप्त होने के बाद डिपो पर इसकी…
पीलीभीत में युवती का पेड़ से लटका मिला शव
पति से विवाद के बाद लापता हुई अमरिया क्षेत्र के गांव नकटपुरा निवासी विवाहिता का शव बरेली के देवरनियां थाने के सिंधौरा पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर पेड़ से लटका मिला। बरेली में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसकी ससुराल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले भी फरार हो गए। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा निवासी नंदलाल ने बताया कि…
पीलीभीत के खेतों में बाघ की चहल कदमी
हरीपुर जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर जगदीशपुर गौटिया और इससे एक किलोमीटर दूरी पर गांव सुल्तानपुर है। जंगल से निकलकर अक्सर वन्यजीव गांव के पास आ जाते हैं। गांव सुल्तानपुर और जगदीशपुर गौटिया के समीप खेतों में पिछले कई दिनों से बाघ की चहलकदमी दिख रही है। शनिवार को भी खेतों में घूम रहे बाघ को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की चहलकदमी की सूचना पर टीम को भेजा गया था, लेकिन टीम को बाघ के पगचिह्न नहीं मिले। टीम को…
पीलीभीत में नेत्रहीन पति को सड़क पार करा रही पत्नी की क्रेन से टकराकर मौत
नेत्रहीन पति को सड़क पार करा रही पत्नी की हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई पति भी घायल हो गया। पति को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कस्बे के वार्ड नंबर चार के रहने वाले ओमप्रकाश कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। 10 वर्ष पूर्व उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो पुत्र हरिओम व नंदकिशोर बाहर रहकर काम करते है। रविवार को ओमप्रकाश अपनी पत्नी…
प्रयागराज-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने, क्षेत्र में भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में अधिक से अधिक इकाइयां लगाने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं और इस क्षेत्र में विभाग द्वारा उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं।प्रधानमन्त्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन के तहत भारत सरकार द्वारा उ0प्र0 हेतु के लिए निर्धारित 14 इन्क्यूबेशन सेन्टर/कॉमन फैसिलिटी सेन्टर की स्थापना कर दी गयी है जिनकी परियोजना लागत 47.00 करोड़ है।, जिसमें प्लाण्ट मशीनरी की आपूर्ति की जा रही है, इसके माध्यम…
प्रयागराज-गंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक
जिला गंगा समिति प्रयागराज द्वारा संगम वीं आई पी घाट पर आगामी महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत से गंगा स्वच्छता हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह के नेतृत्व में गंगा संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के तहत जिला परियोजना अधिकारी ने उपस्थित जन मानस को गंगा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कियाl इसी क्रम में गंगा संरक्षण के महत्व को उजागर करने के लिए प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ‘ गंगा की पुकार ‘ का आयोजन…
