कासगंज: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने,…

फर्रुखाबाद: सुरक्षा सुदृढ़ करने को पुलिस का फ्लैग मार्च, नागरिकों में बढ़ा भरोसा।

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना कमालगंज पुलिस ने शनिवार को पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना, शांति-सद्भाव का संदेश देना तथा किसी भी अप्रिय घटना पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने आमजन से शांति एवं सहयोग…

कासगंज: जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में।

कासगंज: जिला युवा कल्याण, एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। युवा उत्सव के आयोजन में डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिग, लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शिनी) विधा में दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को प्रातः 09ः00 से द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज निकट नदरई गेट कासगंज में किया जा रहा है। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की आयु की गणना 1 सितम्बर 2025…

कासगंज:ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दिया प्रशिक्षण

कासगंज: विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाना और उन्हें सरकारी योजनाओं पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बनाना है।विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान…

कासगंज:श्री गणेश इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कासगंज।श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप गुप्ता एमडी फिजिशियन एवं डॉ महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों का उक्त रक्तचाप, सांस फूलना, ऑक्सीजन लेवल, हृदय की धड़कन, हेपेटाइटिस बी, शुगर आदि अन्य बीमारियों का परीक्षण किया। वहीं डॉ महेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का…

फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़।

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा, थाना कादरीगेट पुलिस टीम, पुलिस बल तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना तथा आम जनता में शांति और सद्भाव का संदेश देना रहा। पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें सहयोग…

फर्रुखाबाद: नामकरण समारोह में हर्ष फायरिंग से 20 वर्षीय युवक की मौत, एएसपी ने किया स्थल निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम उमराय नगला में नामकरण समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। समारोह में गोली लगने से 20 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैसे हुआ हादसा? ग्राम उमराय नगला के विजय यादव के पुत्र का नामकरण समारोह चल रहा था। कार्यक्रम में गांव के प्रधान अपनी डबल बैरल लाइसेंसी…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: जहानगंज क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, सीओ अजय वर्मा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद फतेहगढ़ में लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने थाना जहानगंज क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय वर्मा ने महिलाओं को आवश्यक सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी—1098 – बाल संरक्षण हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 112 – आपातकालीन…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0: कायमगंज में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी द्वारा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी—1098 – बाल संरक्षण हेल्पलाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 112 – आपातकालीन सेवा, 1090 – वुमेन पावर लाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा कड़ी, एएसपी अरुण कुमार सिंह व सीओ ने किया व्यापक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों तथा मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस बल से बातचीत करते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा घेरा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने…

फर्रुखाबाद: मूल्य समर्थन योजना के तहत दो क्रय केंद्र स्थापित, दलहन–तिलहन बेचकर किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जनपद में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से मूल्य समर्थन योजना (MSP) के तहत दलहन व तिलहन फसलों—मूंग, मूंगफली, उड़द और तिल—की खरीद हेतु दो क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह केंद्र किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने की सुविधा प्रदान करेंगे। यहाँ स्थापित किए गए हैं क्रय केंद्र 1. यू.पी.एस.एस. क्रय एजेंसी का बी-पैक्स जैनापुर, विकासखण्ड राजेपुर, तहसील अमृतपुर 2. 2. पीसीएफ क्रय एजेंसी का बी-पैक्स पखना, विकासखण्ड मोहम्मदाबाद, तहसील सदर इन दोनों…

फर्रुखाबाद:कृषि भवन सभागार में विश्व मृदा दिवस पर कृषकों को दी गई प्राकृतिक खेती अपनाने की प्रेरणा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 कृषि भवन सभागार फर्रुखाबाद में आज विश्व मृदा दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक श्री अरविन्द मोहन मिश्र, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी, पर्यावरणविद् श्रीमती गुंजा जैन, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष श्री प्रशांत त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा उप कृषि निदेशक श्री अरविन्द मोहन मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जीवामृत,…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने किया प्रगण पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ व सुपरवाइजर को दिए आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब पहुँचकर 194 फर्रुखाबाद विधानसभा में चल रहे प्रगण पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं री-मैपिंग के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुपरवाइजर और बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी सावधानी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और हर पात्र…

फर्रूखाबाद: “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान की गोष्ठी — संपत्तियाँ लौटाने की पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 आज जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैंकों, बीमा कंपनियों व अन्य वित्तीय संस्थाओं में वर्षों से बिना दावे (Unclaimed Deposit / Unclaimed Assets) पड़ी संपत्तियों को उनके सही हकदारों तक पहुँचाने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थिति रही —Reserve Bank of India (RBI) के प्रतिनिधि, स्थानीय बैंक शाखाओं के जिला समन्वयक, ग्रामीण कृषि एवं विकास बैंक व जिला विकास प्रबंधक, उन वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व पुरुषों, जिन्होंने लंबे समय…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने ली सलामी और कराया बलवा ड्रिल अभ्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इसके उपरांत एसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की टुकड़ियों से परेड कराई तथा उनकी शारीरिक व मानसिक फिटनेस पर बल देते हुए दौड़ भी लगवाई गई। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी/परेड का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने उन्हें अनुशासन, नियमों तथा कर्तव्यपरायणता के प्रति विस्तृत रूप से ब्रीफ किया और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

फर्रुखाबाद से बड़ी खबर — पुलिस व्यवस्था को मिला नया तकनीकी बल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डायल 112 फतेहगढ़ को 07 नई पीआरवी गाड़ियाँ प्रदान कीं। पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित संक्षिप्त समारोह में सभी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई पीआरवी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई गाड़ियों में ऐसे आधुनिक संचार व सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई और प्रतिक्रिया की क्षमता और…

फर्रुखाबाद: साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगे गए ₹46,551 पीड़िता को लौटे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस ने तेजी और कुशलता का परिचय देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बनी एक युवती की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। NCRP पोर्टल पर दर्ज साइबर शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने ठगों के खातों को फ्रीज़ कराया और न्यायालय के आदेश अनुसार ₹46,551 की पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस जमा कराई। शिकायत का विवरण नुनहाई, कोतवाली फर्रुखाबाद निवासी श्रुति बाजपेयी पुत्री श्री जितेन्द्र बाजपेयी ने NCRP पोर्टल पर साइबर शिकायत…

फर्रुखाबाद: गिरी बिजली लाइन से 500 बीघा आलू की फसल सूखने की कगार पर, ग्रामीणों की फरियाद अनसुनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जनपद के ग्राम मदनापुर में किसानों की परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ओमू पुत्र श्री कृष्ण के खेत में 11,000 KV की 10 वर्ष पुरानी बिजली लाइन गुजर रही थी। खेत में पानी लगने के बाद यह पुराना पोल अचानक गिर गया, जो पिछले चार दिनों से जमींन पर गिरा पड़ा है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पोल गिरने की सूचना गुतासी के जेई कैलाश चंद्र तथा एसी साहब को…

फर्रुखाबाद:उ.प्र. के ग्राम सचिवों की समस्याएँ मुख्यमंत्री तक पहुँचीं — ऑनलाइन उपस्थिति व अतिरिक्त कार्यभार को लेकर संघ ने उठाई आवाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसम्बर 2025 उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) द्वारा विकास खण्ड मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों ने अपनी बहुप्रतीक्षित समस्याओं एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद के माध्यम से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को प्रेषित किया गया। संगठन ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण विकास की धुरी माने जाने वाले क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी) पर मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना किसी संसाधन के…

आजमगढ़ न्यूज़ : ग्राम पंचायत सचिवों का ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ प्रदर्शन

आजमगढ़ द दस्तक 24 न्यूज़ :: आजमगढ के पवई ब्लाक परिसर में आनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिव एव ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी हाथ मे काली पट्टी बांध कर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ पवई के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव के अध्यक्षता में बैठक की। सुशील कुमार यादव ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों के पास चार से पांच गांव की जिम्मेदारी है। हमे यात्रा भत्ता के नाम पर महज दो सौ रूपए ही दिया जाता है। ऐसे में कब हम मुख्यालय पहुंचकर हाजिरी लगाए,…