उत्तर प्रदेश: बिजली उपभोक्ताओं को बकाए पर ऐतिहासिक राहत!

*उत्तर प्रदेश: बिजली उपभोक्ताओं को बकाए पर ऐतिहासिक राहत!* *मूलधन में 25% तक और ब्याज पर 100% छूट* *ब्यूरो आजमगढ़:* दस्तक समाचार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 1 दिसंबर 2025 से एक विशेष ‘बिजली बिल राहत योजना’ शुरू की है। यह योजना 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसका उद्देश्य बकाया बिजली बिलों को निपटाने में उपभोक्ताओं की मदद करना और विभाग की राजस्व वसूली को बढ़ाना है।आज, बिजली विभाग के *एसडीओ (SDO) सिकहुला* सत्य कुमार व JE सुधाकर यादव* ने एक…

कासगंज:श्री गणेश इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कासगंज।श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप गुप्ता एमडी फिजिशियन एवं डॉ महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों का उक्त रक्तचाप, सांस फूलना, ऑक्सीजन लेवल, हृदय की धड़कन, हेपेटाइटिस बी, शुगर आदि अन्य बीमारियों का परीक्षण किया। वहीं डॉ महेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का…

बरेली: पत्रकार पर हमले का मामला गरमाया: सांसद नीरज मौर्य ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सनराइज अस्पताल की जांच की मांग

सनराइज अस्पताल में कवरेज के दौरान पत्रकार संतोष कुमार शाक्य पर हुए हमले को लेकर अब मामला संसद तक पहुँच गया है। आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य ने इस गंभीर घटना और अस्पताल पर लगे भारी आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को विस्तृत पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में पत्रकार पर हुए हमले को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सांसद नीरज मौर्य ने अपने पत्र में बताया कि पत्रकार संतोष शाक्य…

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: 4 दिसम्बर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज थाना मेरापुर की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल ने स्थानीय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान टीम ने स्कूल की छात्राओं व क्षेत्र की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई—कन्या सुमंगला योजना: जन्म से लेकर स्नातक तक छात्राओं को मिलने वाली आर्थिक…

फर्रुखाबाद: एंटी रोमियो टीम व महिला सुरक्षा दल ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: 4 दिसंबर 2025 महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज थाना नवाबगंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। टीम ने रास्ते से होकर गुजरने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को रुककर सुरक्षित वातावरण, सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला पेंशन योजना सहित महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया…

फर्रुखाबाद: कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध व नए कानूनों की दी गई जानकारी।

फर्रुखाबाद, 04 दिसंबर 2025।आज राजेपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कैप्टन बी.पी.एस. पब्लिक स्कूल बदनपुर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नए कानूनों और मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने छात्रों को बताया कि बढ़ते इंटरनेट उपयोग के साथ साइबर अपराध के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। उन्हें सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत न करने, अपनी निजी जानकारी साझा…

इलाहाबाद संग्रहालय में दर्शकों की अभिवृद्धि हेतु 6 दिसंबर से हर सप्तहान्त ( शनिवार – रविवार ) प्रवेश टिकट 50 रुपए की बजाय 20 रुपए में उपलब्ध कराने के मंडलायुक्त के निर्देश।

परिसर के अंदर एक कैफ़े एवं संग्रहालय संबंधित वस्तुओं के प्रचार प्रसार हेतु एक दुकान खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश । संग्रहालय-दुकान में उपलब्ध स्मृति चिन्ह चंद्रशेखर आज़ाद की पिस्तौल, महात्मा गांधी की अस्थियों को ले जाने वाले शव वाहन, सेंगोल, चरक और सुश्रुत के समय की मूर्तियाँ से प्रेरित होंगे। मानदेय पर स्वयंसेवी गाइड नियुक्त करने, शहर में हेरिटेज वॉक का आयोजन प्रारंभ करने, दिसंबर के हर सप्ताहांत पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने तथा ऑडियो गाइड तैयार कराने के भी निर्देश। प्रेस विज्ञप्ति इलाहाबाद संग्रहालय…

प्रयागराज: 06 दिसंबर को मनाया जाएगा नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस

नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस दिनांक 06.12.2025 को हर्षोल्लास के साथ कार्यालय नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र, कटरा, प्रयागराज पर मनाया जा रहा है, उक्त अवसर पर जिलाधिकारी / नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, महोदय की उपस्थिति में प्रातः 10.30 बजे ध्वजातोलन, शपथ ग्रहण, संदेशवाचन, संबोधन आदि कार्यक्रम तथा उपरोक्त कार्यक्रम स्थल से ध्वजोतोलन कार्यक्रम के उपरान्त निकलने वाले रूटमार्च / जनजागरूकता रैली का रूट कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुये लक्ष्मी टाकीज चौराहे से कटरा बाजार में प्रवेश करते हुये नेतराम चौराहे से पुनः रैली के आरम्भस्थल पर वापस आयेगी। द दस्तक…

फर्रुखाबाद: पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ितों को दिलाई बड़ी राहत, 1.99 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ की टीम ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार नागरिकों के कुल ₹1,99,814 की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में की गई। साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ को यह बड़ी सफलता मिली है। ठगी का…

फर्रुखाबाद:हिंदू बनकर युवती का शोषण, शादी का दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप — कोतवाली में हंगामा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 नगर के मोहल्ला छावनी निवासी एक युवक शादाब पर हिंदू नाम अपनाकर युवती को प्रेमजाल में फँसाने, शारीरिक शोषण करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कोतवाली पहुँच गए, जहाँ लंबे समय तक हंगामा चलता रहा। पीड़ित युवती गुरुवार शाम अपनी बड़ी बहन और दोस्त कशिश सिंह के साथ कोतवाली पहुँची और आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। युवती ने बताया कि फेसबुक पर…

फर्रुखाबाद थाना में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना फर्रुखाबाद में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। दल के सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा कानूनों, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ महिला हेल्पलाइन 1090 – किसी भी…

यूपी में सपा से किनारा कर कांग्रेस अकेले लड़ेगी पंचायत चुनाव?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ माह में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस द्वारा अकेले लड़ने के ऐलान पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लादे या किसी के साथ मिलकर ये उनकी समस्या है. प्रदेश में खिलेगा कमल ही. केशव प्रसाद मौर्य कल प्रयागराज में पार्टी के SIR अभियान के तहत पहुंचे थे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है, जब से बिहार…

कासगंज:शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने पाई महत्वपूर्ण जानकारी

अमांपुर ब्लॉक क्षेत्र के मीरा देवी मैमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान प्रेम मंदिर, वैष्णो धाम, रमण रेती, गोवर्धन धाम, इस्कॉन मंदिर, कीर्ति मंदिर, दाऊ जी आदि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। बुधवार सुबह अमांपुर चेयरमैन कमांडो चांद अली, विद्यालय के संरक्षक धीरज गुप्ता, प्रबंधक डॉ कमल पांडे, प्रधानाचार्य टीपीएस सोलंकी और तरुण पांडे ने पूजन करने के उपरांत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आए। छात्र सुमित ने बताया कि…

कासगंज:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 254 नवविवाहित जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

कासगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज बारह पत्थर मैदान कासगंज में जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित 254 जोड़ों का पूर्ण भव्यता के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह व समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बारह…

बहराइच:स्काउट-गाइड तीन दिवसीय शिविर का सफल समापन, विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन व जीवन उपयोगी कौशल

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 तेजवापुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर स्थित माँ कस्तूरी आशाराम भरोसे शिक्षण संस्थान में आयोजित स्काउट-गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। अंतिम दिन कई विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं व शिक्षकों ने शिविर का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के अनुभवों की जानकारी ली। निरीक्षण करने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक का. सूफिया बेगम, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिकाएँ कंचन गुप्ता, उमा सोनी, नीलम सिंह, रेनू मौर्या एवं राजकीय हाई स्कूल की शिक्षिकाएँ प्रमुख रूप से…

फर्रुखाबाद:विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा सोमवार को डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़े भ्रमों को दूर कर लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के सचिव एवं अपर जिला जज श्री संजय कुमार षष्ठम् ने की, जबकि संचालन का कार्य हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा…

फर्रूखाबाद: संयुक्त चेकिंग में स्लीपर बस व दो ट्रक सीज, ₹1.38 लाख जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को सख़्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार की संयुक्त टीम ने शहर में जगह-जगह निरीक्षण कर तीन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक स्लीपर बस को रोडवेज बस स्टेशन पर उत्तर प्रदेश राज्य कर जमा न करने और परमिट प्रस्तुत न कर पाने के कारण सीज कर दिया गया। विभाग ने बस संचालक पर ₹1.02 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं एक…

फर्रुखाबाद:जिले में आज दो पुरुषों ने कराई नसबंदी, बढ़ती जागरूकता का दिखा असर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 दिसंबर 2025 जनपद में परिवार नियोजन को लेकर पुरुषों में जागरूकता बढ़ रही है। जिले के डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में आज दो पुरुषों ने नसबंदी कराई। इनमें शहर के विकास भी शामिल हैं, जिन्होंने परिवार को “पूरा” मानते हुए यह कदम उठाया। विकास का कहना है कि बड़ा परिवार केवल आर्थिक बोझ बढ़ाता है और बच्चों के सही पालन-पोषण में बाधा बनता है। “परिवार पूरा, तो आगे क्यों खतरा उठाना” – विकास विकास ने बताया कि दो बच्चों के बाद उन्होंने और…

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने उठाई आवाज़ – शहर में ओवरलोड गन्ना ट्रॉलियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदया से फर्रुखाबाद शहर के अंदर से ओवरलोड गन्ना ट्रॉलियों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रॉलियां शहर में दुर्घटनाओं और जाम की बड़ी वजह बन चुकी हैं, जिससे आम जनता, राहगीर और वाहन चालकों की सुरक्षा लगातार खतरे में रहती है। संगठन ने बताया कि ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क की पूरी चौड़ाई घेर लेती हैं, साथ ही गन्ने की लंबाई…

कानपुर नगर:वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटल पंजीकरण हेतु UMEED पोर्टल पर अनिवार्य रूप से विवरण अपलोड करने के निर्देश

कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ पवन कुमार सिंह ने अवगत कराया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता एवं विकास (UMEED) अधिनियम, 1995 को दिनांक 08 अप्रैल, 2025 से लागू किया गया है। अधिनियम के प्रावधानों के तहत धारा 3(क) के अंतर्गत केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा UMEED केन्द्रीय पोर्टल 2025 का शुभारम्भ किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य देशभर की मौजूदा औकाफ सम्पत्तियों का पंजीकरण, विवरण, लेखा, लेखा परीक्षण तथा…