पीलीभीत : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलीपुर पट्टी पर 108 ड्राईवर की लापरवाही, बच्चे की मौत!

पीलीभीत : सोमवार की शाम 7 बजे रामनगर निवासी सुनील कुमार का आरोप है की उसने 108 पर फोन कर सूचना दी कि मेरी पत्नी रीता की डिलीवरी होनी है। उसके बाद ड्राइवर ने सुनील को टायर पंचर की सूचना दी ।जबकि गाड़ी सही स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी थी।उसके बाद सुनील मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी रीता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आया।जिससे रीता का रक्तश्राव अधिक होने के कारण बच्चे की जान तो चली गई।

मैंनपुरी: 4 दिन से लापता बालक का नही लगा सुराग

मैंनपुरी– थाना किशनी के ग्राम पृथ्वीताल निवासी शौकीन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार 25 जुलाई दिन शनिवार सुबह घर से बाहर खेतों पर गया,तब से वह घर नही लौटा।शौकीन सिंह ने इसकी कुसमरा चौकी में तहरीर दी।लेकिन तीन दिन से पुलिस निखिल का कोई पता नही लगा पाई। घर बालों का रो-रो के बुरा हाल है। निखिल चार भाई-बहन है।निखिल इनमें सबसे बड़ा है।। रिपोर्टर–पवन कुमार

पीलीभीत: सदर उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कोतवाली जहानाबाद में बैठक की

जनपद पीलीभीत की तहसील सदर उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कोतवाली जहानाबाद में प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह राठौर के द्वारा नगर के सभ्रांत नागरिकों के साथ कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस रखते हुए आगामी पर्व बकरीद तथा रक्षाबंधन के मद्देनजर शांति बैठक का आयोजन किया गया है। उप जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य के द्वारा आयोजित इस शांति बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील की गई है कि वह भारत में वैश्विक महामारी बीमारी कोरोनावायरस संक्रमण के चलते आगामी त्यौहार बकरीद तथा रक्षा बंधन को सोशल…

शाहगंज(जौनपुर): बैंक आफ बड़ौदा के सभी कर्मचारी सहित 35 संक्रमित

शाहगंज(जौनपुर): मंगलवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में नगर व ग्रामीण इलाकों में कुल 35 लोग संक्रमित पाए गए। स्थानीय बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में प्रबंधक समेत गार्ड तक संक्रमित मिले।कुल सात कर्मचारियों के भरोसे चल रही बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक, दो कैशियर, दो लिपिक, फील्ड आफिसर व बैंक के बगल स्थित एटीएम के दो गार्ड पॉजिटिव मिलने से शाखा को बंद कर दिया गया। हुसैनगंज मुख्य मार्ग पर व्यवसाई के परिवार के चार लोग, एराकियाना मोहल्ला के सात व पुराना चौक मोहल्ले के सात संक्रमित…

शाहगंज(जौनपुर): सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका प्रशासन ने दिया रेनकोट

शाहगंज(जौनपुर) : नगर को स्वच्छ करने वाले सफाईकर्मियों को बारिश से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रेनकोट वितरित किया। रेनकोट मिलने पर सफाई कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गयी। पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा नेता व सभासद प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सफाई कर्मियों को रेनकोट प्रदान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी में स्वच्छता कर्मी युद्ध स्तरीय अपनी सेवा दे रहे हैं। इनकी सुविधा और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता कर्मी को…

बरेली – थाना अलीगंज में सीओ व एसडीएम आँवला की मौजूदगी में ईदुल फितर व रक्षाबंधन पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को पीस कमेटी की मीटिंग की गई

आँवला – थाना अलीगंज में सीओ व एसडीएम आँवला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग धर्मगुरुओं मौलवियों मंदिर के पुजारी आदि की आगामी ईद उल फितर और रक्षा बंधन के संबंध में मीटिंग ली गई शासन व प्रशासन व उच्चाधिकारियों द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु चलाए जा रहे उपायों व दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया सीओ आँवला ने स्पेक्टर थाना अलीगंज को ईदुल फितर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा शांति व्यवस्था बनाये रखने साथ साथ देश में बढ़ती क्रोना महामारी मरीजों की संख्या को लेकर भी…

बरेली-जिस्मफरोशी का अड्डा बना गेस्टहाउस

बरेली-:-यूपी के गाजियाबाद और आगरा जैसे बड़े शहरों में अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट के मामले सामने आने के बाद कल मंगलवार को सूबे के बरेली जिले में भी अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बरेली एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देशन में आईपीएस अभिषेक वर्मा ने टीम के साथ बारादरी थानांतर्गत डोहरा रोड स्थित वेदा बैंकट हॉल में छापा मारकर इस बड़े अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस सेक्स रैकेट में शामिल पश्चिम बंगाल व दिल्ली की 8 से 9 लड़कियों के साथ ही 4 लड़कों को हिरासत में…

जौनपुर: बक़रीद के नजदीक आते ही लगने लगी बकरा मंडी

जौनपुर:बकरीद के नजदीक आते ही जौनपुर के कोतवाली के पीछे नवाब साहब के अहाते में बकरो की मंडी लगने लगी है। हर बार की अपेक्षा इस बार काफी देर से मंडी लगना शुरू हुई है ,जहाँ बक़रीद के बीस दिन पहले से बकरों की मंडी लग जाती थी और काफी दूर दूर से लोग इस मंडी में बकरे खरीदने आते थे लेकिन इस बार लोकड़ाउन की वजह से मंडी में खरीददार काफी कम आ रहे है।

बरेली-किसान की सिंचाई करते समय बदमाशों ने उतार दिया मौत के घाट

सिरौली क्षेत्र के गाँव मे बीती रात एक दर्दनाक हादसे को बदमाशों ने अंजाम दे डाला,दरअसल मामला यह है कि गाँव शिवपुरी के बुधपाल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र खेत पर सिचाई करने गया था।बिजली न आने के कारण वह सो गया मध्यरात्रि में कुछ लोग आए जो कि मृतक ने आखिरी सांस लेने से पहले बतादिया थ की उक्त ने उन्हें मारा है।बदमाशों ने आते ही बुधपाल के पुत्र धीरज को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया उसे मृतक समझ बदमाश वहाँ से फरार हो गए लेकिन धीरज ने…

प्रयागराज- कोरोना वायरस के चपेट में आया PNB

प्रयागराज: जहां एक तरफ पूरा देश व उत्तर प्रदेश कोरोना जैसी महामारी के चपेट मे आता नजर आ रहा है. वहीं अब प्रयागराज जिला के थाना मांडा उपरौध क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक हाटा भी अछूता नही रहा . बैंक के कर्मचारी व BC प्वाइंट संचालकों ने टीम बनाकर दो बार मे कोरोना चेक कराने का निर्णय लिया. जिसमें पहली बार में शाखा प्रबंधक श्री अमित कुमार शर्मा, अक्तर अली, संजय सिंह पटेल व BC चालक श्री महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा व हरिहर मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र…

बरेली-कोरोना से दहल रहा है बरेली,लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

बरेली(उत्तर प्रदेश)–बरेली में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड. जिले में 262 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव. 4 पुलिसकर्मियो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 3 शेरगढ़ थाना और एक बारादरी थाने के सिपाही की रिपोर्ट आई पॉजिटिव.

बरेली: चन्द रुपयों की खातिर किसी की भी जान से खेल जाते हैं विनायक अस्पताल के डॉक्टर

बरेली :मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली का है जहां पर एक नामचीन अस्पताल अंकुर नर्सिंग होम के नाम से बदायूं रोड पर नेकपुर में बना हुआ है। इस अस्पताल में आए दिन इस तरह की अनहोनी मरीजों के साथ होती रहती हैं पूर्व में सुर्खियों में रहा है यह अस्पताल,बरेली के शांति बिहार की रहने वाली मीरा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी कौशल किशोर को आज सुबह लगभग 10:30 बजे हर्निया के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था । परिजनों का आरोप है की गलत ऑपरेशन होने…

बरेली: चौथे स्तंभ को मिले सुरक्षा, बनाए जाएं कड़े कानून ,ताकि कोई भी न करे पत्रकारिता को प्रभावित

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ ने दिन-ब-दिन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार व गाजियाबाद के पत्रकार की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन बरेली /आंवला : आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजीब वच्छरयूनी प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व मेंप्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने अपने तहसील कार्यालय आंवला स्टेट बैंक रोड मोहल्ला भुर्जी टोला मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बैठक आहूत की जिसमे पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर रोष प्रकट किया गया । कोरोना योद्धाओं के समान उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात…

असवैंधानिक काम कर रही है कांग्रेस :मायावती

राजस्थान: राजस्थान के सियासी उठा पठक में दिनों दिन नया मोड़ सामने आ रहा है । बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस असवैंधानिक काम कर रही है तथा बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय भी गलत था । मायावती ने कांग्रेस को जमकर कोसते हुए कहा कि चोरी का सामान चोरी होने से अब दिक्कत हो क्यों हो रही है।इससे पहले मायावती ने रास्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मंशा जाहिर कर चुकीं है।

पीलीभीत: पत्नी के बने गांव के ही युवक से अवैध संबंध,परेशान पति ने युवक के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र

मुझे मेरी पत्नी से बचा लो साहब उसका चाल चलन ठीक नहीं है. वह गांव के ही युवक से अवैध संबंध बनाये हुए है. बह जब चाहती है घर से बिना बताए चली जाती है और जब चाहती है तो झूठे आरोप लगाकर पुलिस के द्वारा दवाब डलवा कर घर में वापस आ जाती.अब अगर पत्नी घर में आई तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगा मगर ऐसी चरित्रहीन औरत को घर नहीं लाऊंगा. यह लफ्ज़ हैं ऐसे परेशान पति के जो अपनी चरित्रहीन पत्नी द्वारा किए जा रहे कृत्य…

बरेली-ईद उल अजहा पर प्रशासन करेगा कई इंतजाम

कोरोना महामारी के दौरान जनता और पुलिस-प्रशासन के बीच तालमेल से ही अब तक व्यवस्था बनी रह सकी है। अब 1 अगस्त को ईद-उल-अज़हा होगी यानि 1 से 3 अगस्त तक कुर्बानी के दिन होंगे। ईद के पहले दो दिनों में वीकेंड लॉकडाउन पड़ रहा है, इसलिए शासन-प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम पहले से ही कर लेना चाहिए ताकि लोगों को कुर्बानी में कोई परेशानी न हो और कानून व्यवस्था भी बनी रहे। ईद उल अजहा व राखी के पर्व पर प्रशासन करेगा कई इंतजाम ऐसा हमें सूत्रों से पता…

पीलीभीत: शाहगढ़ चौकी की पुलिस ने शाहगढ़ चौकी में किये सराहनीय कार्य

पीलीभीत: थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ में चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह ने श्रावण मास में सराहनीय कार्य किए .सबसे पहले चौकी की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर चौकी की फील्ड में फर्श चबूतरे का कार्य करवाया. इसके बाद शिव मंदिर का प्लासतर कराकर गोला गोकरन नाथ से मूर्ति मंगवा कर श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवलिंग की स्थापना करवा कर हवन पूजन करवाया .इसके बाद 11 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया .चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह ने बताया कि इस सराहनीय कार्य में हमारे…

शाहगंज(जौनपुर): चिकित्साधिक्षक समेत 6 पॉजिटिव

शाहगंज(जौनपुर): सोमवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कुल 55 लोगों की एंटीजन रैपिड किट से जांच में चिकित्साधीक्षक समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की जांच में अस्पताल पर ही कोरोना विस्फोट हुआ। जिसमें चिकित्साधीक्षक डा. उमाकांत सान्याल, चीफ फार्मासिस्ट विजय बहादुर यादव, फार्मासिस्ट नीलम यादव, लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार सिंह, स्टाफ नर्स सुरेश यादव के अलावा पुराना चौक मोहल्ला निवासी एक बड़े व्यवसाई की बहू संक्रमित पाई गईं।

बरेली : बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें समिति द्वारा कहा गया कि सरकारी स्कूलों में बिना टी सी लिए एडमीशन किये जा रहे हैं। जिस के कारण निजी स्कूलो की बकाया फीस मारी जा रही है। समिति की मांग की गयी कि सरकारी स्कूलों में बिना टी सी लिए एडमीशन न किये जाये। इसके अलावा ब्लाकों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पास कई स्थानों का चार्ज है। जिसकी वजह से वह ब्लाकों में समय नही दे पा रहे हैं। इस कारण…

बरेली : ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योंलड़िया में आने वाले त्यौहार को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई

जिला बरेली के ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योंलड़िया में रक्षाबंधन ईद उल अजहा को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई .थाना क्योंलड़िया में सीओ की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए और सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन भी किया गया. जिसमें त्योहार को लेकर शांति बनाए रखने की अपील की और ईद उल अजहा की नमाज मस्जिदों में ना अदा की जाए .बल्कि अपने घरों में रहकर नमाज अदा की जाए . कुर्बानी का गोश्त दूसरे लोगों को ना दिया जाए. जिससे कोरोना जैसी महामारी…