आँवला/बरेली – स्कूलों के दो संगठनों के सम्बद्ध होने से मुरादाबाद- बरेली मण्डलों में आशातीत शक्ति मिलेगी- जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठनों बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश बरेली व मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबन्धक समिति रामपुर के प्रतिनिधियों की एक बैठक राजेन्द्र नगर स्थित भटनागर कोचिंग में सम्पन्न हुई।रामपुर समिति की ओर से पदाधिकारियों शिव प्रकाश तिवारी, माज़ नुसरत, मोहन लाल सैनी व राजेश कुमार शर्मा ने तथा बरेली समिति की ओर से जगदीश चन्द्र सक्सेना, पंकज कुमार सक्सेना, अभय भटनागर, प्रदीप कुमार गुप्ता व डा क़दीर अहमद ने भाग लिया।दोनों समितियों द्वारा अभी तक स्कूल संचालकों के हितों में किये गये कार्यों की चर्चा की…

फर्रुखाबाद :मलबे में दबकर मासूम बालक की मौत से घर में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद : जहानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्ची दीवार के मलबे से दब कर बालक विवेक की मौत हो जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। विवेक थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी गौतम बाथम का 5 वर्षीय पुत्र था। विवेक सुबह मकान की दीवार के किनारे मौजूद था तभी वर्षा के कारण कच्ची दीवार ढह गई।विवेक के मलबे में दब जाने पर परिवार में हाहाकार मच गया परिजनों ने प्रयास कर विवेक को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी गरीब गौतम पल्लेदारी कर गुजारा…

जौनपुर :अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए एक बार फिर क ई थाना प्रभारी के क्षेत्र में बदलाव

जौनपुर : जौनपुर जिले में जिले से बाहर स्थानांतरण के बाद पदमुक्त स्थान एवं कानूनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिले में दर्जनों पुलिस कर्मी के क्षेत्र में एस पी जौनपुर अजय कुमार साहनी द्वारा बदलाव किया गया ‌‌।जिनका विवरण इस प्रकार हैं।

हथियार रखने से हमें 1978 में आर्म्स एक्ट बनाकर अंग्रेजों ने रोका और आजादी के बाद 1959 में आर्म्स एक्ट बनाकर अंग्रेजों के दलालों ने :दिनेश कुमार एलएल.एम.

1857 की क्रांति जब भारत में हुई तो उस क्रांति में भारतीयों ने बरछी, भाले,तलवारें ,देसी हथियार , पिस्तौल, बंदूक बहुत बड़े पैमाने पर प्रयोग की थी,अंग्रेजों को लगने लगा कि आने वाले समय में भारतीय लोग उग्र हो सकते हैं और बहुत बड़ी क्रांति हो सकती है।क्रांति की सारी संभावनाओं को खत्म करने के लिए अंग्रेजों ने चालाकी से सन 1878 में आर्म्स एक्ट लागू कर दिया।जिसमें बंदिशें लगाई गई कोई भी भारतीय बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का हथियार नहीं रख सकेगा यदि वह हथियार रखेगा तो…

केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है. मौर्य सोमवार को परिवार सहित वृन्दावन पहुंचे जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा की. बाद में संवाददाताओं ने उनसे अगले साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेतृत्व के लिए नेताओं की कमी नहीं है. मौर्य ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पिछले चुनावों की तुलना…

पीलीभीत: कार्यरत श्रमिक को प्राथमिकता के आधार पर श्रम विभाग में करायें पंजीकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में रू0 50.00 लाख से अधिक लागत की भवन निर्माण परियोजनायें, क्रिटिकल्स गैप्स योजना, बार्डर एरिया डेवप्लमेंट कार्यक्रम एवं त्वरित विकास योजना आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय बिलसण्डा में भवन की फायर एनओसी के सम्बन्ध में निर्माणाधीन संस्था व सीएफओ को निर्देशित करते हुये कहा कि आवश्यक मानकों का परीक्षण कर एनओसी जारी कर भवन को हैण्डओवर करने की कार्यवाही की जाये। जनपद…

पीलीभीत :ग्राम सचिवालय से ग्राम स्वराज की अवधारणा होगी साकार।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश की 78 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं। गॉवो में संचालित विभिन्न योजनाओं में ग्रामीणजनों की भागीदारी योजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं। प्रदेश सरकार अपने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक निवासी के विकास के लिए प्रयासरत एवं कटिबद्ध है। शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम पंचायतों के माध्यम से अथवा उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित होती है। प्रदेश में 73वां संविधान संशोधन के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली लागू है। प्रदेश में वर्तमान में 58000 से ज्यादा ग्राम पंचायतें है। पिछले कई वर्षो से…

पीलीभीत: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में स्थित अस्पताल, कैदियों के बैरक संख्या 09, 07ए, 07बी व कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन के सम्बन्ध में निरीक्षण कर जायजा लिया गया। बैरक निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत की गई और कैदियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कैदियों के बैंक से पैसे निकालने की समस्या का संज्ञान लेते…

फर्रुखाबाद: जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अरुन्लनमोली जी ने टूल किट वितरण की

फर्रुखाबाद जिला अधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अरुन्लनमोली जी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 15 लाभार्थियों को टूल किट वितरण की टूल किट के माध्यम से रोजगार भी मिलेगा लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला जिस तरह से फर्रुखाबाद में रोजगार की समस्या बनी हुई है वहीं फर्रुखाबाद की हालत खस्ता होती जा रही हैअजीत शाक्य ब्यूरो रिपोर्ट

जौनपुर:लव जिहाद का मामला आया सामने पुलिस जांच में जुटी

खुटहन /जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भेलूपर गाँव से २७ जुलाई को एक गम्भीर मामला सामने आया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार एक १६ वर्षीय हिन्दू लड़की को एक मुस्लिम युवक द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप हैं लिखित तौर पर थाने पर सुचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गया हैं । मामला ग्राम सभा भेलूपुर थाना खुटहन का हैं जहां से २७ जुलाई को शिवानी पुत्री रविन चन्द्र गौतम को मोनू पुत्र अल्लाभेज गाँव गौरा द्वारा भगाकर ले गया हैं , जिसकी सुचना मिलते हि पुलिस…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन एवं आवासीय कॉलोनी का किया आकस्मिक निरीक्षण।

पीलीभीत: आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क की साफ-सफाई कर बच्चों के खेलने योग्य बनाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन में स्थित आवासीय कॉलोनी का भी निरीक्षण किया गया। आवासीय कॉलोनी में गंदगी मिलने पर महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया गया। जिन पुलिस कर्मी द्वारा जानवरों का पालन किया जा रहा है। उनसे जानवरों को वहां…

पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कन्वर्जेन्स समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति व 01 जुलाई से संचालित सम्भव अभियान की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जुलाई माह में सम्भव अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का चिन्हाकंन, वजन, गोद भराई व उनकी डाटा फीडिंग की समीक्षा करते हुये समस्त सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि आगामी 03 दिनों के अन्दर अवशेष प्रथम वार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई सुनिश्चित की जाये तथा वजन का कार्य भी पूर्ण कराया जाये तथा समय पर समस्त डाटा पोर्टल पर फीड…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री सामूहिक बिवाह समारोह सम्पन्न,

कोरांव प्रयागराज- के ब्लाक मुख्यालय कोरांव में आज दि0, 28/07/2021 को सुबह समय 10 बजे से मुख्यमंत्री सामूहिक बिवाह सम्पन्न हुआ जिसमे कोरांव, मांडा, मेजा, उरुवा, ब्लाक से दर्जनों लड़कियों के हाँथ दोनों पक्ष के रजामंदी से हिंदू धर्म के अनुसार पीले कराये गये व नवयुगल जोड़ियों को आशीर्वाद देकर बिदा किया गया lद दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद :जलभराव से लोगों की बड़ी मुश्किल कोतवाली प्रांगण में भरा पानी

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद नालियों के चोक होने और जल भराव की समस्या नगर में ही नहीं बल्कि सारे जिले को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है। जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है। तालाब समाप्त होते जा रहे हैं। वहीं नालों में खचाखच कीचड़ भरा हुआ जिससे वह चोक हो गये हैं। इस वजह बरसात का पानी प्रवाहित नहीं हो पाता और वह कहीं न कहीं जल भराव का रूप ले लेता है। यह समस्या दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है।जरा सी बरसात में ही कोतवाली प्रागंण मोहम्मदाबाद में…

बरेली-मैडम साहिबा कोटेदार से मुझे राशन दिलाइये,वह मुझे सताता है

बरेली-आंवला के ब्लॉक रामनगर के गाँव पृथ्वीपर में कोटेदार की गलत आदत से राशनकार्ड धारकों को दिक्कत ही दिक्कत है,।कोटेदार बायोमेट्रिक मशीन के बहाने बनास के राशनकार्ड धारकों को जब तक ठीक से छका नही लेता तब किसी की मजाल क्या राशन ले ले।गाँव के सोरन पुत्र चन्द्रपाल ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि।उनके गाँव का कोटेदार बायोमेट्रिक मशीन पर कभी अंगूठा लगा लेता है तो कई दिन तक ठहलाता है,और कभी कभी तो फिंगर न आने की बात कह कर कल कल कह कर भगाता…

फर्रुखाबाद:बृहस्पतिवार को ठंडी सड़क ,जसमई ब राजेपुर तीनों उप केंद्रों पर 3 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

फर्रुखाबाद: गुरुवार को तीन विधुत उपकेन्द्रों पर घंटे विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी| जिसका आदेश विद्युत विभाग नें जारी किया|अधिशासी अभियंता आरबी यादव नें जारी आदेश में कहा है कि 132/33 केवी विधुत पारेषण उपकेंद्र फतेहगढ़ में आवश्यक अनुरक्षण कार्य किये जानें के चलते उपकेंद्र ठंडी सड़क, केवी विधुत उपकेंद्र जसमई तथा उपकेंद्र राजेपुर में 29 जुलाई को लगभग 9 बजे से 12 बजे के बीच विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी|फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह

मैनपुरी: बुद्ध कथा में बौद्ध आर्मी संगठन के पदाधिकारी पहुंचे

मैनपुरी/ब्लॉक किशनी : भगवान गौतमैनपुरी/ब्लॉक किशनी : आज भारी बारिश में सात दिवसीय बौद्ध कथा में बौद्ध आर्मी के पदाधिकारी पहुंचे और बौद्ध कथा का फीता काट कर बौद्ध कथा का शुभारंभ किया बौद्ध आर्मी के विचारों को लोगो तक पहुंचाए बौद्ध धर्म का मिशन अधूरा बौद्ध आर्मी करेगी पूरा पदाधिकारी विनय शाक्य जिला अध्यक्ष , सचिन कुमार मौर्य उप जिलाध्यक्ष, बबलू शाक्य मण्डल प्रभारी ,सनी शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष किशनी ,विपन शाक्य, करुणा बौद्ध (छाया) अमित कुमार शाक्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

रायबरेली:आरएसएस के तत्वाधान मे मनाया गया श्रीगुरू दक्षिणा कार्यक्रम हुआ

लालगंज रायबरेली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे लालगंज खंड ऐहार मंडल के बालहेमउ में स्थित स्थित बघेल कांप्लेक्स में मे गुरू दक्षिणा उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवको ने परम पवित्र भगवत ध्वज पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम मे बोलते हुये आरएसएस के सह संघ चालक लक्ष्मी शंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्र और समाज जीवन मे गुरू दक्षिणा कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव है।हिन्दू समाज मे गुरू को परमात्मा से बढकर माना गया है।आरएसएस भी प्राचीन संस्कृति को मानते हुये गुरू पूर्णिमा के दिन भगवत ध्वज का पूजन करता…

रायबरेली:ज्ञान प्रताप सिंह लालगंज के नये तहसीलदार

लालगंज रायबरेली।लालगंज तहसीलदार सालिनी सिंह तोमर के स्थानांतरण के बाद लखीमपुर खीरी से आये नये तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने लालगंज तहसील का विधिवत चार्ज सम्भाल लिया है।एसडीएम विनय मिश्रा ने मंगलवार देर शाम नये तहसीलदार को चार्ज ग्रहण करा दिया है।नये तहसीलदार रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंसा के अनुसार जनता के कार्य निपटाये जायेंगे।तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य

रायबरेली:मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

लालगंज रायबरेली।मंगलवार देर रात शराब पीकर मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है।मामला लालगंज कस्बे के रेलवे स्टेसन रोड का बताया जाता है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा सुसील गुप्ता दारू पीकर उत्पात मचा रहा था।पडोस के ही संजू गुप्ता ने मना किया तो आपस मे मारपीट हो गयी।दोनों लोगों के खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गयी। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य