बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी लेकिन इसके बावजूद बीजेपी जीतेगी। बकौल टिकैत, चुनावों में बीजेपी सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर फिर सत्ता पर काबिज़ हो सकती है वे दूसरे दलों के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से भी रोकेगी।

दिवाली पर अखिलेश यादव बोले गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करें सपा कार्यकर्ता, चाचा से भी मिले

समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को भी सैफई स्थित अपने आवास पर सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। सैफई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया।प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ बेहद मुखर अखिलेश यादव हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। आज भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गरीबों एवं किसानों के बीच जाएं और उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा में गरीबों किसानों…

पीलीभीत :दीपावली की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत व क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर एवं प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गरीब एवं असहाय परिवार एवं बच्चों के बीच जाकर मिठाई, फल, मोमबत्ती, दिए, इत्यादि वितरित किए गए।

पीलीभीत आज दिनांक 03.11.2021 को रूप चतुर्दशी के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा गरीब बच्चों को मिठाई, मोमबत्ती, फल आदि बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री वीरेंद्र विक्रम सिंह द्वारा गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगों को मिठाई फल मोमबत्ती वितरित की तथा क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्री प्रशांत सिंह द्वारा वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धों को मिठाई, फल तथा वृद्ध आश्रम में मोमबत्ती जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा श्री धीरज सिंह सोलंकी द्वारा चौकीदारों व ग्राम प्रहरीयों को मिठाई,…

पीलीभीत : गांव का एक भूमिहीन सत्रह वर्षीय युवक इलाज के अभाव में जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। उसके पिता पिछले एक केस में पिछले तीन वर्षों से जेल में बन्द है।

पीलीभीत: पूरनपुरअमरैयाकलां निवासी रमेशचन्द्र कुशवाहा के दो पुत्र आलोक कुमार सत्रह वर्ष और प्रिंस कुशवाहा चौदह वर्ष के है। बच्चों की मां उनको छोटे पर ही पिता के पास छोड़कर कहीं चली गई। बच्चे अपने पापा के साथ कुछ वर्ष ही साथ में रह सके और पढ़ाई कर रहे थे। बच्चों के पिता पिछले करीब तीन वर्षों से एक केस में सजा होने से जेल में बंद है। बच्चों के पिता भूमिहीन होने के कारण मजदूरी कर गुजारा करते थे। दोनों बच्चे अपना पेट पालने के लिए इधर उधर काम…

मैनपुरी : दीवाली पर कंमांडो ओमपाल सिंह गरीब परिवारों के लिए बने सहारा

दीवाली पर्व देश में धूमधाम से मनाया जाता है ,इस पर्व सुख और समृद्धि का प्रतीक है लेकिन सुख और समृद्धि गरीब परिवारों को कैसे मिले यह चिंताजनक विषय है. ऐसे में कोई दीवाली जैसे पर्व पर गरीबों का सहारा बने तो यह नेकी ही कही जाएगी. ऐसा ही एक नेक कार्य मैनपुरी जनपद के ब्लॉक जागीर के ग्राम सगामई में कंमांडो (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) ओमपाल सिंह ने किया है. ड्यूटी से कुछ दिन के लिए घर पर छुट्टी बिताने आये ओमपाल सिंह आज अपने परिजनों के साथ गांव…

बरेली – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत।

आँवला – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत और साथ ही बैठक का किया गया आयोजन कार्यक्रम के तहत भाजयुमों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों को फूल मालाएं पहनाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले की भांति युवाओं की आस्था आज भी भाजपा में उतनी ही है। युवा शक्ति के दम पर…

केशव मौर्य बोले- पिछली सरकारों में हुई है तुष्टिकरण की घटिया राजनीति

अयोध्या में छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव की शुरुआत हुई . अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य आयोजन देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया है. इस बीच दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक कारसेवक के रूप में यहां आया था. आज मेरे लिए भी बड़ा दिन है. जिन्होंने राम भक्तों को…

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को दिया तोहफा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने कहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का उनकी पार्टी में विलय नहीं बल्कि उसके साथ गठबंधन होगा। सपा अध्यक्ष का यह बड़ा बयान है क्योंकि वह प्रसपा के साथ चुनाव गठबंधन को लेकर अब तक खुलकर बोलने से बचते रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने साफ…

प्रयागराज-मांडा थाना पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों के विरोध शांतिभंग के अंदेशे में की गई सी0आर0पी0सी0 की कार्यवाही

प्रयागराज-मांडा थाना पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों के विरोध शांतिभंग के अंदेशे में की गई सी0आर0पी0सी0 की कार्यवाही, पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ/ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के आदेश के अनुपालन के क्रम में आज दि0, 03/11/2021 को ग्राम मांडा खास चौराहे पर नशे में धुत होकर आने जाने वाले राहगीरों से गाली गलौज करने के विवाद में एकपक्षीय जयकुश सोनकर निवासी थाना, ग्राम मांडा प्रयागराज उम्र करीब 25 वर्ष तथा कस्बा भारतगंज में गाड़ी से पैसे के लेनदेन के विवाद में एकपक्षीय अनवार अहमद शमी पुत्र हफीज…

बहराइच: तीन ग्रामीण तथा एक वनकर्मी समेत चार लोगों को तेंदुए ने किया घायल।

मोतीपुर बहराइच।थाना सुजौली क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम कैलाश नगर ढकिया में खेत में धान की फसल काटते समय जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने गांव निवासी कृष्णा उम्र 19 वर्ष पुत्र कल्लू पर हमला कर दिया तभी बचाव के लिए दौड़े साथी राहुल 20 उम्र वर्ष पुत्र राजेश को भी तेंदुए घायल कर दिया। युवकों ने जान बचाने के लिए तेंदुए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया। उसके बाद तेंदुआ युवकों को छोड़कर गांव की ओर चला गया। तभी पड़ोसी बेलहनपुरवा निवासी…

आजमगढ़: लोगों ने मेले का लिया आनंद

आजमगढ़।। बूढ़नपुर तहसील के अंतर्गत देऊरपुर ग्राम में मेन रोड पर मेले का आयोजन हुआ जिसमें प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया ।मेले में क्षेत्रीय लोगों ने आकर खरीदारी की मेले में दीपावली में मिट्टी के दिये, मिठाई, मूर्ति-पोस्टर, खानेपीने की दुकानें, चाट पकौड़े, बर्तनओ की दुकान सजी थी। लोगों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुफ्त उठाया। मेले में दुकानदारों ने लोगोंको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गाने के साउंड भी लगाए थे । लोगों ने मेले में घूमघूम कर ख़रीदारी की औरतों और बच्चों ने अपने अपने…

प्रयागराज-विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में दी गयी जानकारी

प्रयागराज-श्रीमती निशा झा नोडल अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद की उपस्थिति में बुधवार को हाथी पार्क प्रयागराज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमती निशा झा द्वारा उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया इस अवसर पर पंपलेट वितरित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद की योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया। इस अवसर पर श्री नितिन श्रीवास्तव, श्री अमरेश्वर पांडे उपस्थित रहे जानकारी प्रज्ञा सिंह- द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा दी गई।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव…

पीलीभीत : प्रदेश के सबसे बड़े विकास खण्ड पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में मनाई गई ऐतिहासिक दीपावली ।

पीलीभीत आज दिनांक 3 /11/ 2021 को ब्लॉक सभागार पूरनपुर में धनतेरस,दीपावली एवं भईया दूज के उपलक्ष्य में सुभकामना सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमे बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माननीय ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती कमलेश्वरी दीक्षित के अनुमोदन पर विकास खण्ड से सम्बंधित सतप्रतिसत क्षेत्र पंचायत सदस्यों बुलाया गया ।संम्बोधन में प्रमुख पुत्र/प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने बताया कि सभी के साथ समानता भाव रखा जायेगा सभी को बराबर अधिकार मिलेगा सभी को शुभकामनाएं देनेव मिष्ठान वितरण माननीय प्रमुख जी करकमलों से किया गया साथ…

गोण्डा:नीट परीक्षा में परिश्रम की बदौलत समरदीप सिंह ने हासिल की सफलता,मिल रही बधाई

कर्नलगंज,गोण्डा । भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा आयोजित नीट परीक्षा परिणाम मे सफलता हासिल करके सरदार समरदीप सिंह ने अपने मां-बाप,परिजन सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कर्नलगंज नगर के नामी-गिरामी चिकित्सा केंद्र दर्शन क्लीनिक के डॉ० गुरदीप सिंह सलूजा के सुपुत्र सरदार समरदीप सिंह सलूजा जिसकी बेसिक शिक्षा पी०एस० मेमोरियल स्कूल कर्नलगंज में हुई। समरदीप सिंह ने आल इंडिया मे 2614 रैंक लाकर कर्नलगंज का एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। फिलहाल उनका परिवार चिकित्सा सेवा में पहले से ही लगा है। सरदार समरदीप सिंह…

जौनपुर :नीमा द्वारा आयोजित धनवंतरि दिवस पर चिकित्सक हुए सम्मानित

शाहगंज,: नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और समाज सेवक डाक्टर राम उजागिर यादव की बजरंग क्लीनिक एवं पंचकर्मा सेन्टर पर आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि के जन्मदिवस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रतिष्ठित युनानी चिकित्सक डाॅक्टर शमीम एवं आयुर्वेद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डाॅक्टर के एम मिश्र को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डाॅक्टर के0एम0 मिश्र ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह चिकित्सका अति प्राचीन चिकित्सा है जिसमें रोगी को उत्तम लाभ…

जौनपुर : सीएसआईआर–जिज्ञासा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य ज्ञान वाटिका का शुभारंभ

सीएसआईआर–सीमैप के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय सतहरिया, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में जिज्ञासा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य ज्ञान वाटिका का शुभारम्भ सीएसआईआर–सीमैप के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया और उन्होंने औषधीय पौधों की उपयोगिता और इसके महत्व को विद्यालय के बच्चों और उपस्थित अभिभावकों के बीच साझा किए। संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, डा अनिल मौर्य की उपस्थिति रही।जिज्ञासा प्रोग्राम कोवार्डिनेटर डा मनोज सेमवाल, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवम डा राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ने कार्यक्रम के बारे में…

सपा-सुभासपा गठबंधन से मैदान में उतरेंगे मुख्तार अंसारी?

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात की। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के साथ ओमप्रकाश राजभर जेल पहुंचे। करीब एक घंटे तक जेल के अंदर मुख्तार और ओमप्रकाश राजभर में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद मुख्तार अंसारी के सपा-सुभासपा गठबंधन से मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं। ओमप्रकाश राजभर पहले भी मुख्तार अंसारी को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दे चुके…

समाजवादी पार्टी नहीं ये नमाजवादी पार्टी है : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं। इससे उनका और उनकी पार्टी का चरित्र पता चल रहा है। अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह समाजवादी पार्टी नहीं नमाजवादी पार्टी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है। माफियाओं पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से प्रदेश में…

पीलीभीत :धनतेरस त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत आज दिनांक 02 नवंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी द्वारा धनतेरस त्यौहार के अवसर पर पीलीभीत शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारी गणों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

प्रयागराज:थाना मांडा पुलिस द्वारा शांतिभंग के अंदेशे में 06 व्यक्तियों के विरुद्ध सीआरपीसी की कार्यवाही की गई

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के आदेश के अनुपालन में दि0, 21/11/2021 को थाना मांडा मे पंजीकृत एन0सी0आर0 नंबर 133 धारा 323/ 504 भा0दं0 वि0 व एन0सी0आर0 नं0 134/21 धारा 323/504 भा0 द0वि0 से संबंधित बिवाद पूर्व में हुए ग्राम पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश व तालाब के विवाद को लेकर आज दि0, 02/11/2021 को लड़ाई झगड़ा व मारपीट के विवाद में प्रथम पक्ष के राजू उर्फ इकबाल अहमद पुत्र स्वर्गीय सोहराब अली उम्र करीब 40 वर्ष, अमीर शेख पुत्र आजाद अली उम्र करीब…