बहराइच: यातायात माह नवम्बर 2021 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच के आदेशानुसार जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किए

आज दिनाँक- 02.11.2021 को यातायात माह नवम्बर 2021 के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच के आदेशानुसार आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु नगर क्षेत्र के अन्तर्गत डिगिहा तिराहा , अस्पताल चौराहा , पानी टंकी चौराहा, डी0एम0 चौराहा, तिकोनीबाग चौराहा आदि चौराहों पर यातायात नियम सम्बन्धी होर्डिंग लगवाये गये व शहर के विभिन्न चौराहों / तिराहों पर यातायात नियम सम्बन्धी पंपलेट भी वितरित किये गये । इसके अतिरिक्त विभिन्न यातायात नियम उल्लंघन पर कुल 14 वाहनों से 18500/- का चालान किया गया व दीपावली त्यौहार के…

बहराइच: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में किया गया पैदल गस्त।

धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने हेतु आज 02.11.2021 को त्योहार धनतेरस के अवसर पर जनपद के ग्रामीण सर्किल के कस्बा नानपारा में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री जंग बहादुर यादव व अन्य पुलिस बल द्वारा कस्बे में पैदल गस्त किया गया ,गस्त के दौरान कस्बे में स्थित सर्राफा बाजार/बर्तन बाजार आदि के व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया। द दस्तक24 जिला ब्यूरो चीफ बहराइच अनिल…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को बॉसुरी भेंट करते हुये बॉसुरी उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील।

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने जनपद की पहचान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में सम्मिलित बॉसुरी उद्योग को बढावा देने के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त 75 जिलों के जिलाधिकारियों को दीपावली पर्व के मंगल अवसर पर बॉसुरी भेंट करते हुये दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाऐं देते हुये सभी से अपील की गई है कि बॉसुरी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु अपने जनपद में आयोजित होने वाले मेला, उत्सव, महोत्सव में जनपद के कारीगरों को आमंत्रित करते हुये बॉसुरी उद्योग को बढावा देने में ं अपना सहयोग प्रदान करें। जनपद…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा सहकारी समिति द्वारा निर्मित भवन एवं संचालित खाद स्टोर का किया गया औचक निरीक्षण।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज सहकारी समिति द्वारा निर्मित भवन एवं संचालित खाद स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद स्टोर के स्टॉक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर की जांच की गई। स्टॉक रजिस्टर में अंकित एन0पी0के0 के 30 बैग, डीएपी के 40 बैग व यूरिया के 291 बैग पाये गये। स्टोर रूम में एनपीके व डीएपी के बैगों का सत्यापन करने पर सही पाये गये। इस दौरान एआर कोआपरेटिव से खाद बिक्री एवं उपलब्धता के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।…

पीलीभीत : मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अन्तर्गत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ छात्राओं को दी गई जानकारी।

जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र/छात्राओं के हक की बात के सम्बन्ध में उनके विचारों, प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम यौन हिंसा, लिंग असमानता, कन्या भ्रण हत्या, घरेलू हिंसा तथा दहेज इत्यादि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षातंत्र सुझावों एवं सहायता हेतु पारस्परिक संवाद किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी…

बहराइच: पुलिस एसपी महोदया सुजाता सिंह वृद्धजनों का त्योहार में बनी सहारा

पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के साथ नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर मिष्ठान वितरित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। एसपी महोदया बहराइच सुजाता सिंह वृद्ध जनों से मिल कर सभी को एक नया उपहार और सभी वृद्ध महिला एवं पुरुष को अश्वासन देते हुए बताई कि हम आप लोगो के सेवा में समर्पित रहूंगी द दस्तक 24 जिला ब्यूरो चीफ बहराइच अनिल कुमार मौर्य

बहराइच: जिला के थाना पयागपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पयागपुर का औचक निरीक्षण किया गया

आज दिनांक 02 नवंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह द्वारा थाना पयागपुर का औचक निरीक्षण कर बंदी गृह, माल खाना, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लिया गया और अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। द दस्तक 24…

इटावा : अपर आयुक्त ने किया अचौक निरीक्षण

भरथना:अपर आयुक्त कानपुर कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था परखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को अपर आयुक्त कानपुर कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील भवन पहुचकर अभिलेखागार व रजिस्ट्रार कानूनगो के कक्ष में अभिलेखों की जांच की,उन्होंने एसडीएम विजय शंकर तिवारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त करके शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया,उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अपर आयुक्त श्री अग्रवाल द्वारा नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यो एवं संचारी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का किया शुभारम्भ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का नं0 0532-2644024 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार के ऊपर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का शुभारम्भ किया। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए दूरभाष नं0 05322644024 टोल फ्री नम्बर 1950 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उप निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 प्रशासन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री के0के0 वाजपेयी को निर्देशित किया कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जाये। तत्पश्चात उन्होंने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण…

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

पीलीभीत :आज नेहरू पार्क में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के जनपद पदाधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें आगामी निर्वाचन में गर्भवती ,बीमार और छोटे बच्चों की मां की ड्यूटी न लगाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय को ज्ञापन देने की बात हुई। मीटिंग में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने हेतु सदस्यता रसीद भी काटने की चर्चा हुई। आज ब्लॉक स्तर पर भी इसी एजेंडे को लेकर बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता तिवारी ने की। महामंत्री आराधना ने कहा कि निर्वाचन में मालवाहक वाहन जैसे ट्रक पर महिलाओं…

बरेली – आँवला नगर में एसडीएम आँवला के साथ खाद्य विभाग की टीम ने मारे छापे मची अफरा तफरी।

आँवला – एसडीएम आँवला नहने राम के साथ खाद्य विभाग की टीम ने नगर आंवला में भोला डेयरी पर दूध के दो नमूने लिए जिसमें एक टैंकर व एक चिलिंग डिब्बे से लिया गया। जनता डेयरी से खोया व घी के नमूने लिए गए। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान की कमान खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नसीम खान के साथ में खाद्य अधिकारी मोनिका गुप्ता, अशोक कुमार ,भगवती प्रसाद क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर नमूने भर रहे हैं। खाद्य…

बरेली – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत।

आँवला – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत और साथ ही बैठक का किया गया आयोजन कार्यक्रम के तहत भाजयुमों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों को फूल मालाएं पहनाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले की भांति युवाओं की आस्था आज भी भाजपा में उतनी ही है। युवा शक्ति के दम पर…

पीलीभीत: आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे विकास दीपोत्सव मेले ।

पीलीभीत भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। होली, दीपावली, रक्षाबंधन, नवरात्र, ईद, गुरुपूर्णिमा एवं क्रिसमस जैसे अनेक त्योहारों का आयोजन पूरे वर्ष भर चलता रहता है। जिसमें आपसी प्रेम, भाई-चारा, सौहार्द के वातावरण में सभी इसमें आनन्द की प्राप्ति करते हैं। प्रत्येक त्योहार में एक मुख्य आकर्षण होता है त्योहारों से जुड़ी मान्यताओं, परम्पराओं के आधार पर की जाने वाली खरीददारी। प्रत्येक त्योहार पर बाजार ऐसी वस्तुओं से पट जाता है जिनका किसी न किसी प्रकार का जुड़ाव उन त्योहारों से होता है। होली में जहां पिचकारी व…

बरेली – समाजसेवी निहाल सिंह लोधी समाज सेवा में हर समय रहते सक्रिय असहाय व गरीब निर्धन लोगों को दीपावली गिफ्ट व मिठाईयां बांट दी शुभकामनाएं।

आँवला – आँवला क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी निहाल सिंह लोधी के द्वारा ग्राम गैनी के सरस्वती शिशु मंदिर में असहाय गरीब निर्धन लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई व गिफ्ट के पैकेट दिए गए तथा उनके साथ आतिशबाजी छोड़कर दीपावली मनाई गई इसी क्रम में ग्राम पैगा के परमानंद विद्यालय में सैकड़ों महिलाओं व बच्चों को भी दीपावली की मिठाई व गिफ्ट देकर उनके साथ दीपावली मनाई यहां पर संस्था के क्वालिटी मैनेजर सुभाष गंगवार आशीष हिंदू अंकुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

पीलीभीत :विधायक ने 348 बांटे उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शन ।

पीलीभीत पूरनपुर। साकार हरि गैस एजेंसी पर आज विधायक बाबूराम पासवान ने 348 नए कनेक्शन वितरित किए। इन्हें पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खुशी से खिल गए और उन्होंने इससे दीपावली का तोहफा समझकर स्वीकार किया। इस दौरान विधायक ने इस योजना के फायदे भी बताए।भाजपा सरकार द्वारा काफी लोगों को उज्जवला योजना के तहत नए गैस कनेक्शन मुफ्त दिए गए हैं परंतु अभी भी कुछ पात्र ऐसे बच्चे हैं जिन्हें कनेक्शन नहीं मिल पाए थे। आज साकार हरि गैस एजेंसी पर पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने 348 पात्र लोगों…

पीलीभीत: यातायात के नियमों में बरतो सख्तीतभी मिलेगी, दुर्घटनाओं से मुक्ति।

पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा यातायात माह नवम्बर 2021 के शुभारम्भ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें मौजूद सभी नागरिकों से हेलमेट/सीटबेल्ट व यातायात नियमों के पालन करने हेतु अपील की तथा सभी को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया तत्पश्चात यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, एआरटीओ पीलीभीत आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम का ट्विटर एकाउन्ट pilibhit_sveep व फेसबुक पेज pilibhit.sveep का किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज अर्हता दिनांक 01.01.20222 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर गांधी सभागार में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुनरीक्षण अभियान और स्वीप के तहत पूरे माह आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के ब्राण्ड एम्बेसडर/आईकन श्री कमल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के प्रचार प्रसार हेतु…

पीलीभीत: एक जनवरी 2022 को आयु पूर्ण हो रहे मतदाताओं को सूची में जोड़ने का किया जायेगा कार्य।

पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज अर्हता दिनांक 01.01.20222 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ उपाधि डिग्री कॉलेज में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बच्चों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पुनरीक्षण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेगीं और साथ ही साथ लोगों को अपने मतदान के प्रति भी जागरूक करेगी। उपाधि डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम के…

बरेली – संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ब्लाक रामनगर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

आँवला – विकासखंड रामनगर के सभागार में सोमवार को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार,डीसी मनरेगा गंगाराम, उपजिलाधिकारी आँवला नहने राम,प्रभारी चिकित्साधिकारी रामनगर अजय कुमार,एडीओ प्रमोद कुमार सक्सेना ने ग्राम प्रधानों,सचिवों व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की।इस दौरान ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास से सम्बंधित समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर जल्द निराकरण करने की बात कही।इस दौरान अमजद हुसैन,तोरपाल सिंह,राजकुमार यादव,राजवीर वर्मा सहित काफी ग्राम प्रधान मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

सीतापुर: अभियुक्तों के विरुध्द हुई आवश्यक कार्यवाही

सीतापुर / वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीओ एमपी सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व से उपनिरीक्षक ऋषभ यादव ने हमराही का. रामकृष्ण सिंह , रामअनुजवर्मा , तरुण कुमार , इवरान अली , के साथ आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत जसरथपुर के मजरा रामबाग में दबिश देकर जुआरी विनय कुमार पुत्र गोकरन , रामचंद्र पुत्र अहिबरन , विनोद कुमार पुत्र गुलाब , मनीराम पुत्र लल्तूराम निवासी रामबाग को मय 52 अदद ताश के पत्ते व 4515 रुपए माल फड़ एवं 1520 रुपए जामा तलाशी के…