बरेली :गैर समुदाय की लड़की का अपहरण करने पर भड़के लोग, युवक को पीटा किया पुलिस के हवाले

बरेली /यूपी : बरेली क्षेत्र में एक लड़की का दूसरे समुदाय के दो लड़कों ने अपहरण कर लिया जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई हिंदूवादी संगठनों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर हाथ साफ कर पुलिस के हवाले कर दिया जैसे ही अपहरण की खबर आला अधिकारियों को लगी तो तुरंत ही कार्यवाही के निर्देश दिए,

बरेली :प्रेमिका के लिए मुस्लिम बना, अब फिर बन गया हिन्दू

बरेली में हिन्दू धर्म में घर वापसी का मामला सामने आया है. सालों पहले एक हिंदू परिवार धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन गया था. अब सालों बाद हवन पूजन कर विधि से फिर से सनातन धर्म कुबूल किया है

पीलीभीत: ससुराल पहुंचने पर युवक के साथ की थी मारपीट

पूरनपुर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।घटनाक्रम को लेकर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी यामीन पुत्र हनीफ टेलर था।कपड़ों की सिलाई कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।एक सप्ताह पहले उसका किसी बात को लेकर पत्नी हुमा से विवाद हो गया था।इस पर महिला…

पीलीभीत: मुंह पर काली पट्टी वांध व सिलेंडर रख कर किया प्रदर्शन

पूरनपुर।रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंह में काली पट्टी बांधकर मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।उन्होने शीघ्र ही रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की है।लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दाम के चलते रसोई का बजट बिगड़ गया है। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी अब महंगाई के चलते गैस सिलेंडर पर खाना बनाने के बजाय चूल्हों पर ही खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने…

पीलीभीत: पीलीभीत अमरनाथ यात्रा को आधा दर्जन भक्तों रवाना हुए

पूरनपुर: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे आधा दर्जन भक्तों को श्री सनातन धर्म ठाकुर द्वारा मंदिर से मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनो द्वारा दी गई विदाईसभी भक्तों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं देकर जय घोष के मध्य रवाना किया गया सुशील कुमार सक्सेना शिवम सक्सेना अंशु सुरेश चंद विनय कुमार सिंह एवं सुशील कुमार यात्रा पर रवाना हुए हैंइस अवसर पर गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल अशोक खंडेलवाल बंटी गुप्ता महेंद्र प्रकाश गुप्ता जौली खंडेलवाल श्याम अवस्थी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। सवांददाता: रामगोपाल कुशवाह

पीलीभीत: अलग अलग सडक हादसे में चार घायल

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी आरती के साथ बंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंघापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।वापस लौटने के दौरान और पूरनपुर-बंडा हाईवे पर सिकरहाना मोड के पास अज्ञात वाहन ने सोमवार की देर शाम टक्कर मार दी।इससे सड़क पर गिरकर दंपत्ति घायल हो गए।उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं एक अन्य सड़क हादसे में दिलावरपुर निवासी शिशु पाल अपनी पत्नी के साथ महादेव माती से जातों का मेला देखकर वापस लौट रहे थे।हाईवे पर बाइक सवार ने टक्कर…

पीलीभीत: जंगल से निकले बाघ ने कुत्ते को बनाया निवाला

पूरनपुर।जंगल से निकलकर बाघ आबादी क्षेत्र के एक ग्रामीण के घर पहुंच गया।वाघ ने पालतू कुत्ते पर हमला कर अपना निवाला बना लिया।घटनाक्रम से खौफ खाए ग्रामीणों ने अन्य लोगों को सूचना देकर शोर-शराबा किया।लेकिन काफी देर तक बाघ घर के आंगन में चहलकदमी करता रहा।बीती रात बन चौकी पर बाघ ने वन कर्मियों पर बाघ दौड पडा इस पर बमुश्किल जान बचाई।मामले की सूचना विभाग के अलावा पुलिस को भी दी गई।जनपद के जंगल टाइगर रिजर्व में चयनित कर लिए गए हैं।लेकिन तार फैसिंग न होने के कारण आए…

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा ने जिला टीवी अस्पताल में टीवी ग्रसित 5 बच्चों को पौष्टिक आहार की किट बांटी ।

पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने जिला टीवी अस्पताल पीलीभीत में जाकर टीवी से ग्रसित 5 बच्चों को पौष्टिक आहार की किट उपलब्ध करवाईक्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज की यह किट क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल जी की स्मृति में आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान की गई है रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स लगातार पिछले 16महीनों से बच्चों को पौष्टिक आहार किट प्रदान कर रहा है तथा पिछले 3 महीनों…

फर्रुखाबाद :आई टी आई चौराहे पर नाले की खुदाई , लोगो मे रोष

फर्रुखाबाद :आई टी आई चौराहे से लेकर देवरामपुर क्रासिंग तक नाले की खुदाई नगर पालिका द्वारा कराई गई ।आज फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत के घर के पास जेसीबी से नाला खुदाई का काम नगरपालिका ने कराया । लोगो मे थोड़ा रोष दिखाई दिया । क्योंकि नाला लोगो के घर की नींव के किनारे से खोद गया । नाला खुदाई के कारण लोगो को घरो में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगो ने नाला खुदाई में नाराजगी जताई है। आई टी आई चौराहे से देवरामपुर…

जौनपुर:जब्त की गई 20 किलो प्लास्टिक, लगाया गया 30 हजार का जुर्माना

शाहगंज(जौनपुर): सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध के बाद से शाहगंज कस्बे में सोमवार को फिर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारकर 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदारों पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं…

जौनपुर:अब चौबीसों घंटे खुला रहेगा पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग

शाहगंज(जौनपुर): नगर वासियों के बड़ी खुशखबरी है, कस्बे के पक्का पोखरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक अब पूरे 24 घंटे तक खुलेगा। अभी तक यह फाटक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही खुलता था, जिससे लोगों को शाम के वक्त खुटहन रोड तक जाने के लिए जाम से जूझते हुए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। सोमवार की शाम सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्टेशन अधीक्षक ने इसका शुभारंभ किया और इसे समाजसेवी देवी प्रसाद चौरसिया मंटू के लगातार कोशिशों का नतीजा बताया।सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैलाश नाथ और…

जौनपुर:अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में रविवार की शाम मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे उसर। भांदी गांव निवासी राम सिजोर के (35) वर्षीय पुत्र मोनू व (23) वर्षीय पुत्र चंद्रेश व छब्बूलाल के (40) वर्षीय पुत्र छट्ठू लाल का मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया…

जौनपुर:ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज(जौनपुर):बेलवाई रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बेलवाई रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक से गुजर रहे सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रमेश यादव (22) पुत्र रामप्यारे की वाराणसी बरेली…

पीलीभीत : युवक ने सुसराल पहुंच कर जबरन चुराया बच्चा

पूरनपुर।ससुराल पहुंच कर युवक नवजात बच्चे को अपने घर ले आया।बच्चा लेने पत्नी घर आई तो युवक ने अपने भाई की मदद से उसकी पिटाई लगा कर घर से भगा दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।बंडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी अनीता देवी की शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा खेड़ा निवासी युवक के साथ हुई है।कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके में गर्भवती होने के दौरान चली गई थी।जहां उसको एक पुत्री का जन्म…

पीलीभीत : विद्युत उपखंड कार्यालय पर भाकियू का धरना प्रदर्शन,भारी संख्या में उपस्थित हुए किसान

पीलीभीत पूरनपुर।ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशानुसार बिजली ना मिलने से किसान ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर कई बार किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन उसके बावजूद भी संज्ञान न लेने से नाराज किसानों ने सोमवार को बिद्युत उपखण्ड पूरनपुर में भारी संख्या में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्र के सबलपुर बिजली फीडर और मुजफ्फरनगर बिजली फीडर से किसानों को उचित बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते किसानों के खेतों में खड़ी धान की रोपाई और खड़ी धान…

पीलीभीत : विवाद पर दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी फरीन ने बताया कि उसके घर के बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे।इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले एक ग्रामीण के बच्चे ने उसके पुत्र को पीट दिया। इस पर महिला इसकी शिकायत करने पड़ोसी के घर गई तो उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।एक अन्य मामले…

पीलीभीत : विश्व जनसंख्या दिवस पर निःशुल्क दी जाएंगी दवाइयां

पूरनपुर।विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएचसी में कैंप लगाया गया।जिसका शुभारंभ के एमओआईसी ने फीता काटकर किया।कैंप में मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस पर कैंप लगाया गया।जिसका शुभारंभ एमओआईसी अनिकेत गंगवार ने फीता काट कर किया।यह कैंप 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा।इस कैंप के अंतर्गत अस्पताल आने वालेमरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। एमओआईसी ने विश्व जनसंख्या दिवस पर सभी को विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद…

पीलीभीत : ग्रामीण को किया जिला अस्पताल रेफर,मुकदमा दर्ज

पूरनपुर।दरवाजे पर टुकटुक खडा करने को लेकर ग्रामीण का पड़ोसी से विवाद हो गया।पडोसी ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया।पुलिस ने चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी शिव कुमार ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले आकाश रोजाना उसके दरवाजे के सामने अपना टुकटुक खडा कर देता है।इससे जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना…

पीलीभीत : बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया युवक

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बहन को बीती रात पड़ोसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।सुबह किशोरी को न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी सुरागकशी करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों ने जब कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा देखा तो उसमें रखी साठ हजार रुपये की नकदी,सोने चांदी के आभूषण गायब मिले इस पर उसके होश उड़ गए।ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया जांच शुरू कर दी गई…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषक सदस्यो को वितरित किये गये अंश प्रमाण पत्र।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 40 जनपदों के 50.10 लाख कृषकों को लोकभवन लखनऊ में अंश प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गांधी सभागार में जनपद की सहकारी गन्ना समितियों के 100 गन्ना कृषकों के समक्ष सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अंश प्रमाण पत्र प्राप्त करने से किसानों को एहसास होगा कि चीनी मिल में उनका भी योगदान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीनी मिल के लाभान्श में उन्हें भी बोनस प्राप्त किया गया। पिछले 05 वर्षों में गन्ना…