जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में विकास कार्यों के कुल 91 प्रपत्रों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। विकास कार्यों के 91 प्रपत्रों की समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, सिंचाई, सामुदायिक शौचालय, विद्युत देय, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाडी भवन निर्माण, अमृत योजना, पेयजल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, गन्ना भुगतान आदि की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।सड़क निर्माण के कार्यो…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विश्व जनसंख्या पखवाडा रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
सभी स्वास्थ्य इकाईयों के साथ साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर पर भी विश्व जनसंख्या पखवाडा का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर एक एक रैली का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यालय के छात्रों एवं नगरीय एवं ग्रामीण आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में प्रचार प्रसार वाहन द्वारा परिवार नियोजन की थीम परिवार नियोजन का अपनाओं उपाय लिखो तरक्की का नया अध्याय के साथ साथ परिवार नियोजन…
पीलीभीत : दरिंदों ने युवती के साथ की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत : बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी जिसमें बताया कि घटना दिनांक 7 जुलाई 2022 को समय लगभग दोपहर 3 बजे गांव पिपरिया मण्डन थाना बरखेड़ा निवासी सागर पुत्र दयाराम व अनिल कुमार पुत्र कढ़ेराम बुरी नियत से युवती के घर के अंदर घुस आये और युवती के साथ गंदी – गंदी हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे | युवती ने जब इसका विरोध किया तो उक्त दोनों व्यक्ति गंदी गंदी गालियां देते हुए युवती के साथ मारपीट करने लगे | युवती…
फर्रुखाबाद:अब डॉक्टर टेलीफोन पर देंगे परामर्श, जिले में शुरू हुई ऑनलाइन टेली-कंसल्टेंसी सेवा,सीएमओ ने फीता काट कर टेलीकंसल्टेंसी सेवा का किया शुभारम्भ
फर्रुखाबाद : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने सोमवार को हेल्थ टेली कंसल्टेंसी सेवा का फीता काटकर शुभारंभ किया l डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरुष में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि जिले के सभी 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा मिलेगी l डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के डॉ श्रेय खंडूजा नोडल अधिकारी हैं l इस सेवा को देने के लिए डॉ कृष्ण कुमार डॉ आकाश बंसल और डॉ अरिदमन सिंह राठौर को नियुक्त किया गया हैl सीएमओ ने…
कृषि क्रांति और किसान नेतृत्व लेखक चौ महाराज सिंह भारती
प्रस्तुतकर्ता -: इंजी अलप भाई पटेल
वर्षा -: नदी, तालाब, सागर और पेड़ पौधों की पत्तियों से जो जल भाप बनकर हवा में मिल जाता हैं ठण्ड पारक वही भाप पानी बनती है। छोटे स्तर पर वह पानी ओस की बूंद होता है। जाड़ों में हमारे मुंह से निकली हवा के पानी को भाप के पानी में बदलता है और बड़ा रूप कोहरा है। उससे बड़ा रूप बादल और वर्षा है। अत्यधि शक ठण्ड हवा के पानी को बर्फ अथवा ओले में बदल देती है। भारत में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठी मानसूर…
फर्रुखाबाद:जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
फर्रुखाबाद , 11 जुलाई-2022 विश्व जनसँख्या दिवस सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सांसद मुकेश राजपूत ने डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में फीता काट कर सेवा प्रदायगी पखवाड़े का शुभारम्भ किया l समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर स्टाल लगाकर भी लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गयी और इन्हें अपनाने के बारे में प्रेरित किया गया।इस दौरान सांसद ने कहा कि हम सभी को परिवार नियोजन के साधन मांगने में…
बरेली :नवजात बालक का भी न हुआ पिता माँ को बोल दिया तीन तलाक
बरेली में दहेज के लिए एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। इससे पहले ससुराल वालों ने उससे उसके दुधमुंहे बेटे काे छीन लिया। तीन तलाक देने के बाद महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामला थाना इज्जतनगर क्षेत्र का हैै। पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इज्जतनगर में पीरबहोड़ा की रहने वाली महिला का निकाह सीबीगंज में सहसिया हुसैनपुर के रहने वाले नईम के साथ दो साल पहले हुआ था। उनको एक साल का बेटा
बरेली :बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख की लूट
बरेली : बरेली मे अब चोरी क़ि घटनाए ताबड़तोड़ हो रही हैं.बंधन बैंक के कर्मचारी से 1 लाख रुपए की लूट , 4 बदमशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, एक ही बाइक पर सवार थे 4 शातिर बदमाश, फरीदपुर थाना क्षेत्र के नगरीय पुलिया की घटना |
बरेली :स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमार ने स्कूल प्रबंधन सँग लगाए बीस पौधे
संकल्प सामाजिक एवम् साहित्यिक संस्था के तत्वाबधान में आज के.डी.एम. इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रदेश के वन एवम् पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर अरुण कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। मंत्री अरुण कुमार के साथ संस्था के पदाधिकारी तथा कॉलेज के शिक्षकों ने बीस छायादार वृक्ष लगाए। वृक्षरोपण के उपरांत कॉलेज सभागार में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि…
बरेली :प्रेम प्रसंग की रंजिश मे आधा दर्जन लोगो ने घर मे घूस के की मारपीट, कई घायल
बरेली : मीरगंज के गांव कुतुबपुर निवासी महिला शांति देवी ने बताया उसका बेटा गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था 3 साल पहले लड़की मेरे लड़के के साथ चली गई थी पुलिस ने लड़का लड़की को बरामद कर लड़के को जेल भेज दिया लड़की नाबालिक की उसे नारी निकेतन भेज दिया इस बात को लेकर लड़की के परिवार वाले दुश्मनी मानने लगे आज सुबह लड़की के परिवार के आदा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे जयराम 60 बर्षीय पुत्र भीमसेन उनकी…
बरेली :वार्ड 45 के जिला पंचायत सदस्य पर फायरिंग, बाल बाल बचे सुनील कश्यप
बरेली : निवासी वार्ड संख्या 45 से भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार कश्यप रविवार को अपने साथियों योगेंद्र, वेद प्रकाश व जितेंद्र संग ग्राम पंचायत रौंधी मिलक निवासी जफर के घर ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे थे, उसी समय मिलक निवासी हिस्ट्रीशीटर मंजूर अहमद अपने भाई मसरूर वह इमरान सहित दो तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां आया और गाली गलौज करते हुए अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। सुनील कश्यप ने एक कमरे में बंद होकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। साथ ही सुनील कश्यप ने बताया कि…
बरेली :बहेड़ी/आँवला मे शांतिपूर्ण ढंग से मना त्याग और वलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा
जिले के बहेड़ी क्षेत्रों में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल- -अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े बंदोवस्त रहे। अधिकांश जगहों पर दोनों समुदाय के लोगों ने मिल जुलकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद भी दी। ईद-उल-अजहा का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ शांति व सौहार्द भरे माहौल में मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज अकीदत के साथ अदा की व जीवन में उन्नति, खुशी,…
बरेली :घर मे घुस कर अकेली महिला के साथ बदस्लुकी
बरेली :देवरनियां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ की और फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले मे एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।महिला का आरोप है,कि उसके गांव का रहने वाला नितिन पटेल उसके ऊपर बुरी नजर रखता है।वह डेढ माह पूर्व जब वह घर मे अकेली थी।तभी घर मे घुस आया,और छेड़छाड़ की शोरशराबे पर वह भाग गया। आरोप है,कि आरोपी अब उसपर शरीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाब बना रहा हैऔर धोखे से फोटो लेने…
बरेली :भाईचारे और सौहार्द की मिशाल देते हुए कवि गोष्ठी मे बँधा रहा समा
बरेली :बरेली 10 जुलाई सन् 1982 से नियमित मासिक काव्य गोष्ठी कराने वाली बरेली जनपद की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय लक्ष्मी पुरम हार्टमैन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ राजेश शर्मा के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़,धीर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। वंदना मोहन चंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। कवि गोष्ठी में कवियों- शायरों ने सभी को ईद की बधाई देते हुए अपनी रचनाओं के…
बरेली :ट्विटर को चलता फिरता ऑफिस न बनाएं,शिकायत थाने भी आने दें
बरेली :बरेली एसएसपी के ट्विटर अकाउंट से हुआ एक ट्वीट सुर्खियों में है. ट्वीटर का स्क्रीन शॉट वॉट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही कुछ लोग इस ट्वीट की आलोचन भी कर कर रहे हैं. एसएसपी बरेली के नाम से बने ट्विटर हैंडल से ट्विटर को चलता-फिरता कार्यालय ना बनाने की बात कही है. एसएसपी बरेली के ट्वीट में आम जनता से कार्य दिवस के दिन थाने या फिर क्षेत्राधिकारी, एएसपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत करने की बात कही है. इसके पीछे माना यह भी जा…
बहराइच: वन कर्मियों को देखते ही भागे शिकारी, तलाशी के दौरान गट्ठर में मिला सूकर का मांस।
बहराइच। जिले ककरहा रेंज के जंगल में शिकारियों ने जंगली सूकर का शिकार कर दिया। उधर वन कर्मी भी गश्त करते हुए पहुंच गए। वन कर्मियों को देख शिकारी सब कुछ छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने वीडियो में मौजूद चार शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग ककरहा रेंज में रविवार को वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी गश्त कर रहे थे।वन दरोगा अमृत पुर पुरैना के निकट पहुंचे तो चार शिकारी आते दिखाई दिए। उनके साथ शिकारी कुत्ते भी थे।…
बरेली :खनन माफियाओ के होंसले बुलंद, नमाज पढ़कर आ रहे युवक पर कर डाला पथराव
खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नवाज पड़ कर घर जा रहे इन्दर खा पर किया हमला मुकदमे में समझौता न करने पर की मारपीट और पथराव खनन माफिया के ट्रेक्टर ट्राली से 20 दिन पहले दब कर 2 बच्चो की हुई थी मौत फैसला न करने पर मारपीट पथराव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल पीड़ित ने दबंगो के खिलाफ पुलिस में की शिकायत शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का मामला इलाके में थाना पुलिस के इशारे पर हो रहा बड़े पैमाने पर खनन
बरेली :बरेली की फिजा न हो धूमिल इसलिये ड्रोन कैमरे ने टिकाई हर जगह नजर
बरेली :बकरीद के मौके पर सभी समाज को पुलिस द्वारा पहले ही आगाह किया गया था क़ि किसी भी तरह क़ि कोई करतूत की तो किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. लेकिन फिर भी पुलिस और अलाफसरों ने आज पूरे शहर पर ड्रोन कैमरा लगा कर टकटकी लगाए रखी ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो
पीलीभीत:महाराणा प्रताप चौक का नही हो सका शिलान्यास
पीलीभीत /पूरनपुर:नगर चौकी चौराहे के पास पिलर तैयार कर बल्लियां लगा दी गई।चौराहे का नाम महाराणा प्रताप चौक रखा गया है।चौक काफी दिनों से तैयार खड़ा है। लेकिन अभी तक उसका शुभारंभ नहीं हो सका।चौक की लागत दो लाख 60 बताई जा रही है।शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका ने बजट तैयार करके चौक तैयार किया कर दिया।लेकिन उद्घाटन अभी तक नहीं हो सका।नगर के लोग कई महीनों से महाराणा प्रताप चौक के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं।लेकिन अभी तक इसका श्रीगणेश नहीं हो…
पीलीभीत:शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग से मची अफरा-तफरी
पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पुराने स्टेट बैंक के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक तारों में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख खलबली मच गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया।नगर में जर्जर तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।रोजाना तार आपस में लड़कर टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। इसके अलावा आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही है।शनिवार की देर शाम नगर के पुराने स्टेट बैंक के पास ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई के दौरान शार्ट…
