मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार के सामने धरना देते किसानों ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार के सामने अपनी समस्याओं की जानकारी जानकारी दी उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाए गर्मी को देखते हुए जानवरों और पशुओं के लिए तालाबों में उचित पानी तथा जिले में बना नवीन मंडी ग्रह में किसानों के लिए उचित सुविधाएं की जाएं रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी
Category: उत्तर प्रदेश
मैनपुरी:हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 2 महीने बाद धर दबोचा
करहल पुलिस को क्षेत्र में, बाईपास रोड पर विगत 2 माह पहले, एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान शकील पुत्र साबुद्दीन निवासी नगला गंभीरा, थाना करहल के रूप में हुई थी।पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए, उसी के गांव के सुशील उर्फ गोलू पांडेय और अंकित उर्फ शिवम बाथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर, सुशील उर्फ गोलू इकबालिया ने जुर्म कबूल करते हुए, पुलिस को बताया कि, शकील उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। इससे…
औरैया:एंबुलेंस बनी वरदान ईएमटी द्वारा कराया गया सुरक्षित प्रसव
जिले के ब्लॉक सहार के गांव जिवा सिरसानी निवासी दीपू ने 108 पर कॉल करके बताया कि उसकी पत्नी ममता देवी को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके लिए उसे एंबुलेंस की आवश्यकता है सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार की एंबुलेंस यूपी 32 इजी 4788 तुरंत गांव के लिए रवाना हुई और गांव पहुंचकर ममता देवी को एंबुलेंस में शिफ्ट करा कर अस्पताल के लिए आ रहे थे तभी रास्ते में ममता देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी जिसको देखते हुए एंबुलेंस चालक रजनीश कुमार ने एंबुलेंस…
आँवला/बरेली – बरसात के बाद भी हजारों भक्तों ने एकादशी पर मनौना धाम पर भक्तों ने किए खांटू श्याम के दर्शन,लगी रहीं लम्बी कतारें।
आँवला – एकादशी के पावन पर्व पर मनौना स्थित निर्माणाधीन खांटू श्याम मंदिर पर बुधवार को एकादशी के अवसर पर एक लाख से अधिक लोगों ने खांटू श्याम के दर्शन किए।बुधवार को भक्तों की भीड़ के कारण पिछले सभी रिकार्ड टूट गए।आंवला-विसौली रोड़ पर आंवला की तरफ व विसौली की तरफ भक्तों की लम्बी लाइनें लग गई।बरसात व मौसम खराब होने के बाद भी मनौना धाम पर श्रद्धालुओं ने जमकर बाबा का गुणगान किया व दर्शन किए।बुधवार को एकादशी के अवसर पर राजस्थान,दिल्ली,मध्यप्रदेश,आसाम,बिहार,हरियाणा, पंजाब आदि प्रदेशों के श्रद्धालु निशान यात्रा,दंडबत…
आँवला/बरेली – भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान,की सड़क व पार्कों की सफाई।
आँवला – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क,मंदिर,पार्क व अमृत सरोवर आदि की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रुप में मनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री के आवाहन पर देश की सफाई व्यवस्था में बेहद सुधार हुआ है।स्वच्छता के प्रति आम नागरिक भी जागरूक है।भाजपाइयों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में…
आँवला/बरेली – 10 अक्टूबर तक स्कूल भवन की मरम्मत शुरू नहीं की तो नगर निगम पर धरना दिया जायेगा – बेसिक शिक्षा समिति।
आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तरप्रदेश के पदाधिकारी नगर प्रमुख को ज्ञापन देने नगरनिगम कार्यालय गये पर उनके न मिलने पर ज्ञापन उनके कार्यकाल को दे दिया।ज्ञातव्य हो कि सी आई पार्क प्रेमनगर बरेली में सैण्ट राम स्वरूप कान्वैन्ट जो कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है वर्ष 1964 से किराये पर संचालित है।उक्त नगरनिगम के भवन जिसमें स्कूल संचालित है की मरम्मत हेतु अमर उजाला बरेली में 12-06-2015 को अल्पकालिक निविदा सूचना प्रकाशित हुई थी जिसके आधार पर किसी ठेकेदार ने ठेका भी ले लिया…
नहीं रहे सबके प्यारे ‘गजोधर भैया’, राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में ली अंतिम सांस
नहीं रहे सबके प्यारे ‘गजोधर भैया’, राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में ली अंतिम सांसकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।…
मण्डलायुक्त लखनऊ रोशन जैकब की अध्यक्षता में विकास कार्यों सहित कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन विकास एवं निर्माण कार्यो में तेजी लाकर उन्हें युद्ध स्तर पर करे पूर्ण: रोशन जैकब
लखनऊ मण्डल की मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज रायबरेली जनपद के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्रगति की नियमित अनुश्रवण कर योजनाओं को और अधिक गति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से जनपद रायबरेली की सड़कों का निर्माण /चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही मरम्मत कार्यो को तत्काल शुरू करने के भी निर्देश दिये।मण्डलायुक्त लखनऊ ने आज बचत भवन सभागार में जनपद के विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही…
रायबरेली :स्थापित लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम का किया गया उद्घाटन
जनपद रायबरेली के दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम का उद्घाटन मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अब्दुल शाहिद व सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय सिंह-प्रथम के कर कमलों द्वारा किया गया। लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्री भागीरथ वर्मा विशेष कार्याधिकारी उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव जैन द्वारा बताया गया कि आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की…
रायबरेली:नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली की तैयारी व पुनरीक्षण कार्य के लिए एडीएम ई व सम्बन्धित निकायों के एसडीएम व तहसीलदार हुए नियुक्त
नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा जारी निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु निर्देश पुस्तिका के अध्याय 3 बिन्दु संख्या 1 व 2 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्रीमती माला श्रीवास्तव ने नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली की तैयारी व पुनरीक्षण कार्य को सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार निकायों के लिए सम्बन्धित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी…
रायबरेली:आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत
डलमऊ /रायबरेली,,डलमऊ तहसील क्षेत्र के अदीलाबाद ग्राम निवासी एक महिला की भैंस चराते समय आकाशीय वज्रपात से मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे भोला मजरे तेरूखा ग्राम निवासी बबली पत्नी केसलाल अपने मायके अदिलाबाद आई थी जहां पर सोमवार को बबली खेतों पर गई थी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
रायबरेली:भाजपाइयों ने सेवा पखवारा के तहत चलाया सफाई अभियान
डलमऊ/ रायबरेली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुए सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने डलमऊ नगर पंचायत के समस्त वार्डो में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संकट मोचन घाट ब्लॉक परिसर गंगा पार्क अंबेडकर पार्क शहीद स्मारक सहित दर्जनों स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया भाजपा महामंत्री दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पकवारा कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन…
पीलीभीत :बिजली समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत पूरनपुर।उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र से दी जा रही है।जबकि उसकी बिलिंग व कनेक्शन शहरी क्षेत्र के जारी किए हैं।समस्या को लेकर दर्जनों उपभोक्ताओ ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।मंगलवार को ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर एक व दो के उपभोक्ताओं ने बिजली समस्या को लेकर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया है कि देहात के वार्ड नंबर 1व 2 के उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जारी किए गए…
पीलीभीत : कार सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।पूरनपुर बंडा हाईवे पर घुघचाई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। कार चालक को लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो उसने लोगों पर गाड़ी चढ़ा कर रौंदने का प्रयास किया।घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।कस्बा घुंघचाई निवासी राजू 18 सितंबर को साईकिल से किसी काम से खेत पर जा रहा था।इसी दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर पड़ने वाले पेट्रोल पंप के पास पीछे से गलत साइड से आ रहे तेज रफ्तार कार सवार…
पीलीभीत :छात्रा को बहला फुसला कर ले गया युवक,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री कक्षा 6 की छात्रा है।आरोप है कि 19 सितंबर को गांव का ही रहने वाला एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। सुवह छात्रा को न पाकर परिजनों के होश उड़ गए।काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।पुलिस ने गांव के प्रतीश मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने वताया रिपोट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा।
रायबरेली :चार लोगों के खाते से ठगे गए रूपये साइबर सेल पुलिस खाते वापस
एक तरफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का बढ़ावा दे रही है ।और लेनदेन के लिए डिजिटल प्लेटफार्म को इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही है वही ऑनलाइन ठगी करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं डिजिटल प्लेटफॉमो का सहारा लेकर लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे उनकी पर्सनल जानकारियां एकत्रित करके पैसे भेजने का लालच देते और जैसे ही साइबर अपराधी जानकारी एकत्र कर लेते हैं वैसे ही खाते से सारे के सारे पैसे निकाल लेते हैं और उसके बाद जैसे…
रायबरेली :दबंगों ने ग्राम रोजगार सेवक पर किया जानलेवा हमला, रोजगार सेवक स्थानीय थाने में लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बांस में दबंगों द्वारा ग्राम रोजगार सेवक पर किया जानलेवा हमला। दबंगों के हौसले सातवें आसमान पर जबकि आए दिन लगातार अपराध मारपीट घटने का नाम नहीं ले रहा इसके पूर्व में इसी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पर भी जानलेवा हमला किया गया जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं आपको बता दें थाना गुरबक्श गंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांस की बताई जा रही है घटना पीड़ित फरियादी ग्राम रोजगार सेवक ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर…
रायबरेली :नाले में डूबने से दो युवकों की मौत
रायबरेली में महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुनबा गांव के पास नैया नाला में नहाने गए दो युवक अरुण 17 वर्ष व प्रदीप कुमार 16 वर्ष दोनों बच्चे साथियों के साथ नहाने गए थे अचानक गहरे पानी में चले गए जिससे एक एक कर दोनों डूब गए जैसे ही वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी तो गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए आनन-फानन में ग्रामीणों ने नाले में कूदकर दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन जब तक…
फर्रुखाबाद:अब से क्षय रोगी के परिजनों को भी क्षय रोग से सुरक्षित रखने के लिए खिलाई जायेगी दवा
फर्रुखाबाद 20 सितंबर 2022 देश व जिले को वर्ष 2025 तक क्षयरोग यानि टीबी मुक्त बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास जारी है। इसी क्रम में क्षय रोग संक्रमण रोकने के लिए टीबी प्रिवेंशन थेरेपी (टीपीटी) कार्यक्रम शुरू होना है। इसी विषय पर मंगलवार को जिला क्षय रोग विभाग में टीबी सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन, जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कर्मियों का उन्मुखीकरण किया गया lज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने बताया कि अभी तक पांच वर्ष तक की आयु के उन बच्चों का उपचार इसके तहत…
आँवला/बरेली – सिरौली नगर से आंठवी अखण्ड ज्योति लेने भक्तो का जत्था ज्वाला जी रवाना ।
आँवला – सिरौली नगर से हर साल की भांति इस साल भी आठवीं अखंड ज्योति लेने देवी भक्तो का जत्था आज ज्वाला जी रवाना हुआ नगर के किराना व्यापारी प्रदीप गुप्ता के नेतृव में रवाना हुए जत्थे में प्रियम गुप्ता, यशु वैश्य गुप्ता, वरुण रस्तोगी, आकांक्षा रस्तोगी, रामबाबू गुप्ता , बबिता गुप्ता , अनिल गुप्ता, रांगिनी गुप्ता सौरभ खत्री, सतीश गुप्ता, हनु रस्तोगी, नन्दन रस्तोगी, अम्रत गुप्ता ,आदर्श गुप्ता ,आदि रहे उन्होंने बताया कि वह वैष्णो देवी , चिंतपूर्णी माता, कांगड़ा देवी माता, चामुण्डा देवी माता , ज्वाला देवी माता…
