CSK और SRH किस किस पर खेल सकती है दांव; जानिए सभी टीमों की जरूरत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होगा। कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाएंगी।टीमों की ऑक्शन स्ट्रैटजी का खुलासा तो शुक्रवार को ही होगा। उससे पहले इस खबर में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सभी टीमों की जरूरतें क्या हैं? किस टीम के पर्स में कितना अमाउंट है? कौन सी टीम किन प्लेयर्स को टारगेट करेंगी?2023 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें होंगी। एक टीम…

405 प्लेयर्स 87 स्लॉट्स पर बिकेंगे,जानिए 10 टीमों का पर्स और उनकी जरूरतें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए 23 दिसंबर 2022 को मिनी ऑक्शन होगा। केरल के कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से बोली लगेगी। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 405 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी। टीमों के पास कुल 87 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं। ये ऑक्शन कई युवा प्लेयर्स का भविष्य तय कर सकता है।ऐसे में 2 दिन बाद होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हम ऑक्शन की पूरी प्रक्रिया जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि सभी टीमों के पास खर्च करने के…

क्यों तीसरे दिन 216 रन पर सिमटा पाकिस्तान, दूसरी पारी में इंग्लैड का स्कोर 112/2

कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन पाकिस्तान 216 रन पर ऑल आउट हो गया और अब इंग्लैंड के पास 167 रन का टारगेट है। जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए है। बेन डकैट (50) और बेन स्टोक्स (10) नाबाद है। जैक क्राॅले 41 और रेहान अहमद 10 रन बनाकर आउट हुए।पाकिस्तान ने तीसरे दिन 21/0 से आगे खेलना शुरू किया। बाबर आजम और सऊद शकील ने…

World Champion Argentina: 36 साल बाद अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैम्पियन

36 साल के लंबे इंतजार के बाद अर्जेंटीना, आखिरकार वर्ल्ड चैंपियन बनने में कामयाब रहा। मेसी की कप्तानी में फ्रांस के खिलाफ 120 मिनट तक हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में मैच का फैसला पेनेल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इस पेनेल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। यह वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा मौका है जब इसका फैसला पेनेल्टी शूट आउट के माध्यम से हुआ। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है और मेसी, डिएगो माराडोना के बाद दूसरे ऐसे कप्तान…

आज इंडिया बनाम बांग्लादेश मैच का पांचवां दिन, जीत की क्या संभावना है जानिए

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है। भारत को जीत के लिए बांग्लादेश के चार खिलाड़ियों को आउट करना होगा। वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रन की जरूरत है।इसलिए बांग्लादेश के लिए जरूरी है कि वह संभल कर खेले और विकेट को बचाए रखें। इसकी सारी जिम्मेदारी कैप्टन शाकिब अल हसन पर है। वे 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर नाबाद हैं।मैच के चौथे दिन…

क्यों प्लेइंग-11 में जगह नहीं कप्तान रोहित शर्मा ? पढ़िए खबर

बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम टेस्ट में शतक लगाने वाले शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर होते नजर आ रहे हैं। वह टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा के लिए जगह खाली करेंगे। रोहित के आने से प्लेइंग-11 में उनकी जगह नहीं बनेगी।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वनडे सीरीज में चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा फिट हो गए हैं। अगर वे दूसरे टेस्ट में खेलते हैं तो युवा शुभमन गिल को ही उनके लिए जगह खाली करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित के…

अर्जुन को युवराज के पिता ने ट्रेन किया, बोले- ये भूल जाओ तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो

अर्जुन तेंदुलकर… सचिन तेंदुलकर के बेटे। 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। छोटी-मोटी उपलब्धियां मिल रही थीं पर डंका बजा 14 दिसंबर 2022 को। जब अर्जुन ने रणजी के डेब्यू मैच में शतक लगाया। ठीक वैसे ही, जैसे पिता सचिन ने 34 साल पहले लगाया था। सचिन ने भी 1988 में डेब्यू पर सेंचुरी मारी थी। महीना भी दिसंबर था।अर्जुन की इस कामयाबी के पीछे पिता सचिन का अनुभव ही नहीं, कई लोगों की मेहनत है। उनमें से एक हैं देश को युवराज जैसा क्रिकेटर देने वाले…

पहले टेस्ट का दूसरा दिन :अय्यर शतक के करीब…भारत का स्कोर 278/6

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। थोड़ी देर में दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है।पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। उसकी ओर से श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। जबकि, दिन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने LBW किया।अक्षर से पहले टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा (90) को तैजुल इस्लाम…

पिच देखकर प्लेइंग-11 चुनेंगे : बॉलिंग कोच पारस

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हांबरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बुमराह की गैरमौजदूगी में उमेश यादव टीम का पेस अटैक लीड करेंगे। मैच के दिन पिच को देखकर बाकी बॉलर्स के सिलेक्शन पर फैसला लेंगे। वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद चोट की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे। पारस बोले, हम लंबे समय के बाद टेस्ट खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप माइंडसेट के बाद वनडे और टेस्ट में शिफ्ट करना मुश्किल रहता है। लेकिन, अब हमारे…

PAK अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर , 22 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीता इंग्लैंड

17 साल बाद पाकिस्तान दौरा कर रही इंग्लैंड की टीम ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज जीत ली है। उसने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 26 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। इससे पहले उसने 2001 में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी। यह सीरीज गंवाने के साथ ही पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल की रेस से…

सुपर ओवर में इंडियन विमेंस टीम की रोमांचक जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराया, सीरीज एक-एक से बराबर

आखिरी बॉल पर विद्या के चौके और स्मृति मंधाना की आकर्षक पारी के दम पर इंडियन विमेंस टीम ने 5 बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत दर्ज की है। उसने सांसे थाम देने वाले मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराया।अहम बात यह कि वनडे वर्ल्ड कप के 7 खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल पहला टी-20 मुकाबला हारी है। सुपर ओवर में मिली इस जीत से भारतीय टीम ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।हजारों…

40 महीने बाद वनडे शतक पर विराट के भाई बोले- परिवार में क्रिकेट पर नहीं होती थी बात

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 113 रन की पारी खेलकर वनडे करियर का 44वां वनडे शतक जमाया। उनका यह शतक 1214 दिन बाद आया है। इससे पहले उन्होंने 14 अगस्त 2019 को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। वहीं एशिया कप में उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने करियर का पहला शतक लगाया था। उनका यह शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1020 दिन बाद आया था। उन्होंने अपना पिछला शतक किसी भी फॉर्मेट में 2019 में 23 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के…

47% मैच ड्रॉ पर समाप्त होते हैं, ऑस्ट्रेलिया में ड्रॉ प्रतिशत सबसे कम

टेस्ट क्रिकेट में ड्रॉ का नतीजा किसी भी फैन को ज्यादा उत्साहित नहीं करता। शायद यही कारण है कि टी20 की लोकप्रियता टेस्ट पर भारी पड़ रही है। हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला गया टेस्ट बमुश्किल इंग्लैंड के पक्ष में गया। मैच के बाद पाकिस्तान बोर्ड की भारी आलोचना हुई। उस पर मैच में एकदम डेड और ड्रॉ लायक पिच बनाने जैसे आरोप लगे। पहले दो दिन में बने 800+ रनों के बाद ड्रॉ की ओर जाते दिख रहे मैच में इंग्लैंड ने 74…

2022 के टॉप ODI स्कोरर बने अय्यर, जानें दूसरे मैच में बने 5 रिकॉर्ड

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म में हैं। 34 साल के इस बल्लेबाज ने इस साल 18.90 के औसत से 189 रन बनाए हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ पिछली 2 पारियों में दहाई तक ही नहीं पहुंच सके। बुधवार को मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने 5 रन बनाए। इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बने। इनमें विराट कोहली की पारी के अलावा नंबर-8 बैटर का हाईएस्ट स्कोर, साल के टॉप रन स्कोरर जैसे 5 रिकॉर्ड्स शामिल हैं।…

भारत लगातार दूसरी बार बांग्लादेश में सीरीज हारा , दूसरे वनडे में 5 रन से हारी टीम

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने शतक जमाया जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। आखिरी के 31 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। वे विकेट गिराने में नाकाम रहे।शुरुआती 19 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 69 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम…

बांग्लादेश में अक्षर को मिल सकता है मौका; देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को मीरपुर में खेला जाएगा। इसी मैदान पर पहला मैच एक विकेट से गंवाने वाली टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीरीज में बने रहने की है। इस मुकाबले में हार का मतलब बांग्लादेश में लगातार दो वनडे सीरीज भी गंवाना होगा। दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश में आखिरी सीरीज 2015 में हुई थी। उसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। इस खबर में आगे दूसरे मैच के दौरान मौसम का संभावित हाल,…

टीम इंडिया की 43 मैच में जीत की खुशी पर भारी 6 हार का गम; 2 बड़े टूर्नामेंट के सुपर-4 से बाहर हुई

टीम इंडिया के लिए 2022 अच्छा साल नहीं रहा। इस साल उसे 6 दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को बांग्लादेश से मिली शिकस्त इनमें से एक रही। भारतीय टीम बांग्लादेश से महज एक विकेट से हार गई।वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मिली इस हार ने भारतीय फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप की उस हार की याद दिला दी, जो 25 दिन पहले एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी। तब इंग्लैंड ने हमें 10 विकेट से हराया था। उससे पहले टीम इंडिया एशिया…

प्लेइंग-XI में नंबर-9 तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं भारत में , इंग्लॅण्ड का फॉर्मूला अपनाया

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में जिस प्लेइंग-XI के साथ उतरी है उस पर इंग्लैंड की व्हाइट बॉल फिलोसॉफी की छाप देखी जा सकती है। भारत ने मल्टीपल स्किलसेट वाले खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देने की कोशिश की है। इंग्लैंड ने इसी फॉर्मूले को अपनाते हुए पिछले कुछ सालों में वनडे और टी-20 क्रिकेट में जमकर सफलता हासिल की है और दोनों फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वैसे तो मेडिकल रीजन बताते हुए वनडे सीरीज से अचानाक बाहर कर दिया…

विराट 76 रन बनाते ही तोड़ देंगे संगकारा का रिकॉर्ड, 7 साल बाद बांग्लादेश में वनडे खेलेगा भारत

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को मीरपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया 7 साल बाद बांग्लादेश में कोई वनडे मैच खेलेगी। भारत ने यहां आखिरी वनडे मैच 2015 में खेला था। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप होना है। इसकी तैयारी के सिलसिले में भारत ने सीरीज में अपनी फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड उतारी है। भारतीय टाइमिंग के अनुसार मुकाबला दिन के 11ः30 बजे शुरू होगा। स्टोरी में आगे हम पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और दोनों टीमों…

अगर 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो उनकी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी: PCB चीफ रमीम राजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा- अगर 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में नहीं हुआ तो उनकी टीम टूर्नामेंट नहीं खेलेगी। टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं आ सकती, सिर्फ इस वजह से टूर्नामेंट की लोकेशन शिफ्ट नहीं होनी चाहिए। भारत न आए तो न सही, लेकिन वेन्यू बदला तो सबसे पहले पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेगी।रावलपिंडी में इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान PCB चीफ ने कहा- हम टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए मरे नहीं जा रहे। होस्टिंग राइट्स हमें कोई भीख में नहीं मिले।…