बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार की ओर से वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक पेश करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से बसपा पर कम बोझ पड़ेगा। जल्दी चुनाव आचार संहिता न लगने से जनहित के कार्य भी ज्यादा नहीं प्रभावित होंगे। इस मुद्दे की आड़ में राजनीति करना ठीक नहीं है। सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश व जनहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि संसद में संविधान को लेकर विशेष चर्चा में…
Category: राज-नीति
‘तपस्या’ का मतलब राहुल गांधी ने क्या बताया, संसद में लगे ठहाके,
संविधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में ‘तपस्या’ का मतलब समझाया. लेकिन उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि संसद में ठहाके लगने लगे. सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी कई नेता संसद में हंसते नजर आए. बाद में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसका जवाब दिया. उन्होंने राहुल गांधी को तपस्या का मतलब समझाया. सदन में एकलव्य का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा,जब मैं छोटा था तो देखता था कि एक बच्चा सुबह 4 बजे तपस्या करता था. वह धनुष चलाता था.…
पीएम मोदी के 11 संकल्पों पर अखिलेश यादव का तंज, संसद में 11 ‘जुमले’ सुनने को मिले ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के बाद 106 मिनट के अपने जवाब में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संवैधानिक मूल्यों की भावना के अनुरूप 11 संकल्प पेश किए। इन 11 संकल्पों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने “11 जुमले” करार दिया। अखिलेश यादव ने सदन के बाद पत्रकारों से कहा, “प्रधानमंत्री का आज का बहुत लंबा भाषण था। आप लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि ‘जुमले’ से किसको जाना जाता…
संविधान पर बहस: पीएम मोदी के आगे क्या राहुल गांधी ने फिर मौक़ा गंवा दिया?
संविधान को स्वीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने पर संसद में संविधान पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबा भाषण दिया. अपने पूरे भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर कांग्रेस के लंबे शासन पर निशाना साधा. उससे पहले लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सावरकर का नाम लेते हुए संविधान के प्रति उनकी धारणा पर सवाल उठाए जबकि पहली बार संसद पहुंचीं उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को घेरा. संविधान पर…
सदन में मुसलमानों को लेकर क्या दावा कर गए अखिलेश यादव? बढ़ी सियासी हलचल
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को सरकार पर संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का हनन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि देश के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि यदि यह सरकार जाति जनगणना नहीं कराती है तो विपक्ष में बैठे लोग सत्ता में आए तो इसे जरूर कराएंगे. अखिलेश यादव ने…
नई दिल्ली सीट से ही दावेदारी करेंगे अरविंद केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो नई दिल्ली सीट से ही दावेदारी करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि आगामी असेंबली इलेक्शन में वो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ये दावा ऐसे समय में किया जब ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपनी सीट बदल सकते हैं। ये चर्चा तब शुरू हुई जब पार्टी के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की सीट में बदलाव किया गया। उन्हें अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज के…
राहुल गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे, बीजेपी ने कहा- ‘ये सुर्खियों में रहने का तरीका’
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सितंबर 2020 में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद मर चुकी दलित महिला के परिवार से मिलने गुरुवार सुबह हाथरस पहुंचे। कांग्रेस सांसद सुबह करीब 11.15 बजे बूल गढ़ी गांव पहुंचे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस ने जिले के चंदपा क्षेत्र में स्थित गांव के आसपास तैनाती बढ़ा दी थी। इससे पहले, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने लखनऊ में पुष्टि की थी कि राहुल गांधी गुरुवार को परिवार से मिलने आएंगे। हाथरस में कांग्रेस नेता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पीटीआई-भाषा…
कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित
कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने 21 उन्मीदवारों के नाम का एलान किया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित चुनाव लड़ेंगे। वहीं,दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने पहली सूची में पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा। कांग्रेस ने सीलमपुर से अब्दुल रहमान को अपना उम्मीदवार बनाया…
सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले से टकराई कार, ASI सुरेंद्र सिंह का हुआ निधन ?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में तैनात एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. काफिले में एक अनियंत्रित टैक्सी कार घुस आई, जिसके चलते पुलिस के जवान घायल हो गए. इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद पायलट गाड़ी में मौजूद जवानों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए. हादसा NRI सर्किल के पास हुआ. हादसे में घायल ASI सुरेन्द्र सिंह का निधन हो गया. डॉक्टर दो बार सुरेन्द्र सिंह को CPR दे चुके थे. एएसआई सुरेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. घायल बलवान…
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे दिल्ली, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक हो सकता है। इस बीच सीएम फडणवीस बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा है। यहां वे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री…
बांग्लादेश ने भारत के सिर पर डाल दी अपनी मुसीबत, खुद की जरूरत पूरी करने के लिए यहां बढ़ा दी महंगाई !
बांग्लादेश ने अपनी मुसीबत को भारत के सिर डाल दिया है. वहां महंगाई बढ़ी तो उसने भारत से ज्यादा सामान आयात करना शुरू कर दिया और भारत से भी निर्यात बढ़ गया है. इस वजह से देश में महंगाई भी बढ़ती जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों की मांग और बांग्लादेश जैसे देशों को हाल ही में निर्यात बढ़ने के बीच कोलकाता के बाजार में अंडे की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यहां अंडे का दाम साढ़े छह रुपये से बढ़कर 8 रुपये…
राजीव ने छुड़वाई कांग्रेस, ताजपोशी में थी सोनिया की अहम भूमिका ?
हमेशा जमीनी सच्चाइयों से वाकिफ रहे प्रणब मुखर्जी को काफी पहले ही एहसास हो गया था कि प्रधानमंत्री के पद पर वे कभी नहीं पहुंच पाएंगे और उन्होंने इसे बाकायदा स्वीकार भी किया था. उन्होंने साल 2001 में एक इंटरव्यू में वे तीन कारण गिनवाए थे, जो उनके मुताबिक प्रधानमंत्री की राह में सबसे बड़े रोड़े थे. एक, उन्हें अच्छी हिंदी नहीं आती. दूसरा, उनमें जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, ज्योति बसु, राजीव गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेतृत्व गुणों का अभाव हैं और तीसरा, वे अपने दम…
आमने सामने कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट, कर्नाकट में आखिर क्या है बेलगाव विवाद ?
कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिनिधियों को महाराष्ट्र की सीमा पर वार्षिक मराठी सम्मेलन में भाग लेने के लिए बेलगावी में प्रवेश करने से रोक दिया. इसके बाद इस मामले पर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया. और माहुयति गठबंधन की 2 बड़ी पार्टी कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट आमने सामने आ गए. कर्नाटक सरकार ने इस साल बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के मराठी सम्मेलन पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ हुआ था. इसने महाराष्ट्र के राजनेताओं को…
आने वाला समय पूर्वोत्तर का ही होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा ?
दिल्ली एनसीआर से प्रकाशित समाचार पत्रों और टीवी न्यूज चैनलों में पूर्वोत्तर भारत की बदलती तस्वीर बहुत कम दिखाई देती है. कहना चाहिए कि मुख्यधारा के कथित मीडिया में पूर्वोत्तर की समस्याओं की ही रिपोर्टिंग की जाती है. पूर्वोत्तर भारत में विकास की जीती-जागती झलक दिखाई दी राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए अष्टलक्ष्मी महोत्सव में. महोत्सव छह दिसंबर को शुरू हुआ और समापन आठ दिसंबर को हुआ. महोत्सव में जा कर लोगों ने महसूस किया कि वहां पिछले एक दशक में विकास की निर्मल धाराएं बहने लगी हैं.…
इंडिया गठबंधन में खटपट, यूपी तक आएगी महाराष्ट्र में अनबन की आंच?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाविकास आघाडी (MVA) से समाजवादी पार्टी के अलग होने की आंच क्या उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी, इसको लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं। सपा ने जिस तरह से महाविकास आघाडी से अलग होने का फैसला लिया है और यूपी में जिस तरह से सपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी सपा अलग राह पकड़ सकती है या फिर इंडी गठबंधन की जिम्मेदारी कांग्रेस के बजाय किसी अन्य दल…
ममता का उत्तराधिकारी कौन, किसके पास होगी TMC की कमान ?
ममता बनर्जी का उत्तराधिकारी कौन होगा, फ्यूचर में टीएमसी की कमान किसके हाथ में होगी? पश्चिम बंगाल की सियासत में यह सवाल चर्चा का विषय है. टीएमसी के भीतर या बाहर, बार-बार यह सवाल उठ रहा है. अब खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुलासा कर दिया है. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसमें उन्होंने साफ कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. उन्होंने साफ कहा कि फैसला जो भी होगा, मगर वह अकेली नहीं लेंगी. ममता बनर्जी ने कहा उत्तराधिकारी कौन होगा, यह पार्टी…
कांग्रेस के हाथ से फिसल रही ‘इंडिया’ की कमान, अखिलेश-तेजस्वी क्यों नहीं करेंगे आना-कानी
‘इंडिया’ ब्लॉक की कमान कांग्रेस के हाथ से फिसलने का खतरा पैदा हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान से यही संकेत मिलता है. ममता का कहना है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक के गठन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिन्हें नेतृत्व का जिम्मा मिला है और वे नहीं कर पाते हैं तो ममता बंगाल की सीएम रहते हुए नेतृत्व के लिए तैयार हैं. ममता इसके पहले भी कई मौकों पर ‘इंडिया’ ब्लॉक का नेतत्व करने वाली कांग्रेस पर निशाना साधा है. हाल ही में उन्होंने कहा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए मेहरबान , केंद्र सरकार ने एमपी में 11 केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति ने 85 केन्द्रीय विद्यालय (केवी) स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसमें 11 केन्द्रीय विद्यालय मध्यप्रदेश के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के लिये 11 केन्द्रीय विद्यालय की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दी गई यह सौगात मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई देगी। मध्यप्रदेश को मिले 11 केन्द्रीय विद्यालयों में अशोक नगर जिला अशोक नगर , नागदा जिला उज्जैन, मैहर जिला सतना,…
DNA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी को दी ये बड़ी चुनौती
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल की हिंसा का जिक्र करते हुए डीएनए की बात कही. उनके इस बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है. सीएम के इस बयान पर चहुंओर सियासी बयानों का दौर जारी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने सीएम को अपना डीएनए टेस्ट कराने की चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं, आप डीएनए की बात न किया करें. डीएनए की बात मुख्यमंत्री…
हेमंत सोरेन कैबिनेट में 5 मंत्री रिपीट, JMM-कांग्रेस ने 50% मंत्रियों को किया ड्राप ?
हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में पुराने चेहरे दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय को जगह दी है. करीब 50 प्रतिशत मंत्री नए बनाए गए हैं. इनमें शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र महतो, सुदिव्य सोनू, राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा का नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 5 दिन बाद हेमंत सोरेन ने अपना कैबिनेट फाइनल कर लिया है. आज सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो रहा है. सोरेन कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा से 6, कांग्रेस से 4 और आरजेडी…
