यूपी के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में जल्द ही 2 हजार 505 नये स्वास्थ्य केंद्र खुलने जा रहे हैं। इसमें OPD का संचालन होगा। साथ ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की आवश्यक जांच की सुविधा भी होगी ।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुधारने के लिए…
Category: बोल-बच्चन
मौर्य को कुर्सी का खतरा, हम तो सारस से भी प्रेम करते हैं : अखिलेश यादव
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। केशव मौर्य ने कहा, ”अखिलेश यादव का वश चले तो वो मेरी हत्या करा दें। वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया में आने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।”डिप्टी सीएम मौर्य के इस बयान पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”सपा सबसे प्यार करती है। हम तो सारस और पक्षी तक से प्रेम करने वाले लोग हैं। हमें तो केशव प्रसाद मौर्य से…
दिल्ली सरकार आज बजट पेश करेगी:केंद्र सरकार से मंजूरी मिली; केजरीवाल बोले- देर आए दुरुस्त आए
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बुधवार सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेगी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी। CM मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सदन में कहा कि देर आए दुरुस्त आए। केंद्र सरकार ने मंजूरी पहले ही दे दी होती, इतना बखेड़ा करने की क्या जरूरत थी? सोमवार को CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली का बजट रोकने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से विज्ञापन समेत…
PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज:आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली वैन में भी मिले पोस्टर, 6 गिरफ्तार
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 FIR दर्ज की हैं। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। आईपी स्टेट…
केशव प्रसाद मौर्य बोले- यादव जितना जातिवादी, उतना ही राष्ट्रवादी
कानपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति रविवार को हुई। इस मौके पर पिछड़ी जातियों में सर्वाधिक चर्चित और संख्याबल में भी अधिक यादव बिरादारी को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्य समिति के मुख्य वक्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यादव बिरादरी जितनी जातिवादी है, उतनी राष्ट्रवादी भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति अब ओबीसी केंद्रिंत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संविदा के कर्मियों की नियुक्ति में ओबीसी आरक्षण दिलाया जाएगा। आर्यनगर स्थिति एक होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने…
दिल्ली का बजट मत रोकिए…’, सीएम केजरीवाल की पीएम मोदी को चिट्ठी
दिल्ली सरकार का बजट आज मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बजट प्रस्ताव को अभी तक अपनी स्वीकृति नहीं दी है। इसे लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने पीएम मोदी से दिल्ली का बजट ना रोकने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, “देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया। आप हम दिल्लीवालों से…
उत्तर प्रदेश भय-भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है, कानून व्यवस्था कैसी है…… : राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लखनऊ विकास के रंग मे रंग गया है। लखनऊ ही नहीं, पूरा प्रदेश विकास की ओर बढ़ गया है। आज एक और रिकॉर्ड बन रहा है। आज ही के दिन योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। आज 6 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं। देश-विदेश में प्रदेश की चर्चा होती है। उत्तर प्रदेश भय-भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री/लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को…
राहुल गांधी अकेला सब पर भारी है, इसलिए बीजेपी सरकार पुलिस घर भेज रही: अजय लल्लू
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू ने 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण पर सरकार के द्वारा ढिलमुल रवैया अपनाते हुए कोर्ट में पैरवी न किए जाने का आरोप लगाया है। अजय लल्लू ने कहा कि एक तरफ सरकार आरक्षण लागू किए जाने में भेदभाव कर रही है। दूसरी तरफ कोर्ट में भी अभ्यर्थियों के साथ छल कपट के साथ खेल कर रही है।राहुल गांधी के घर पुलिस की पूछताछ के सवाल पर अजय लल्लू ने कहा कि एक अकेला सब पर भारी है इसलिए अब भाजपा सरकार किसी…
यूपी पुलिस ने अतीक अहमद और उसके गैंग के खिलाफ प्लान किया तैयार, पढ़िए रिपोर्ट
द बैड मैन अतीक अहमद की फाइनल स्टोरी। उमेश हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस ने अतीक और उसके गैंग के गेम ओवर का प्लान तैयार कर लिया है।उमेश हत्याकांड के 24 दिन बीत चुके हैं। हत्याकांड के दो आरोपी शूट आउट में मारे जा चुके हैं, एक घायल है। तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चल चुका है।5 आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 25 हजार का इनाम है। भाई अशरफ की बरेली जेल में लगातार रेड…
50 लाख बिजली उपभोक्ता परेशान, बिजली कर्मचारी बैठे धरने पर
यूपी सरकार की चेतावनी के बाद भी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 55 घंटे से जारी है। इससे आम आदमी के साथ सरकार की भी परेशानी बढ़ गई हैं। शनिवार रात ऊर्जा मंत्री और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच 3 घंटे की मैराथन बैठक हुई। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला।बिजली कटौती से करीब 50 लाख उपभोक्ता परेशान हैं।हड़ताल करने वालों पर सरकारी कार्रवाई बढ़ती जा रही है। अब तक 3 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। वहीं, संघर्ष समिति के 22 कर्मचारी…
क्यों रद्द हुआ लखनऊ छावनी परिषद समेत 57 छावनियों का चुनाव
लखनऊ समेत देश के 57 छावनियों में होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। यह पहली बार हुआ है जब चुनाव की अधिसूचना लागू की गई हो और उसके बाद चुनाव को कैंसिल किया गया हो। चुनाव स्थगित होने से इलाके के दो लाख से ज्यादा की आबादी को निराशा हुई है। इसके अलावा चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों को भी अब चुनाव प्रचार बंद कर देंगे। लखनऊ में अलग-अलग 8 वार्ड में चुनाव होने थे। इसमें चार वार्ड में महिला प्रत्याशियों को चयन होना था।दरअसल, नगर…
उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारी क्यों बैठे हड़ताल पर ?, खबर पढ़िए
यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार के साथ आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने हड़ताल से निपटने के लिए आउटसोर्सिंग और संविदा पर प्रदेशभर में तैनात करीब 500 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। फिर भी कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हैं। गुरुवार रात 10 बजे से शुरू हुई 72 घंटे की हड़ताल के शुरुआती 35 घंटे में प्रदेशभर में करीब 30 लाख से ज्यादा कस्टमर बिजली कटौती से परेशान रहे हैं।काल भैरव मंदिर में शनिवार सुबह 5 बजे से बिजली गुल है। भक्त कैंडिल लाइट…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 34.09 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आने का सबसे बड़ा श्रेय यूपी पुलिस को दिया, पढ़िए क्या बोले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेरठ पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश के अपराधियों से लोहा लेने और उन्हें ठिकाने लगाने में सबसे आगे है। मेरठ पुलिस और अपराधियों के बीच वर्ष 2017 से अब तक सबसे ज्यादा 3152 एनकाउंटर हुए हैं।इसमें 63 अपराधियों को ढेर किया गया। जबकि 5967 अपराधियों को एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा गया। वहीं यूपी पुलिस की कार्रवाई के दौरान 1708 अपराधी घायल हुए हैं। इन मुठभेड़ों में पुलिस के 401 जवान घायल भी हुए हैं, जबकि 1 बहादुर पुलिसकर्मी शहीद भी हुआ है।सीएम…
सरकार और बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी अब सामने – सामने, जानिए क्या हुआ
बिजली विभाग की रार तेज हो गई है। सरकार और बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी अब सामने – सामने आ चुके हैं। कर्मचारियों ने जहां गुरुवार को कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए रात 10 बजे से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।वहीं, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों और इंजीनियरों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्यवाही करने की बात कही है। इसका असर दिखने लगा है। प्रयागराज, महोबा और महारागंज समेत कई जिलों में कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारी हो…
सीएम ने दिए निर्देश, पहली अप्रैल से यूपी में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण महाअभियान
योगी सरकार संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अप्रैल से विशेष महाअभियान चलाएगी। इसके बाद 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा।बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्बंध में एक उच्चस्तरीय बैठक में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा है कि संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के साथ समन्वय बैठक करें और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों का जायजा लें। साथ ही जनसहभागिता के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएं।हर साल तीन चरणों में चलाया जाना…
बिजली व्यवस्था बिगड़ी तो कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई : मंत्री एके शर्मा
यूपी में 23 साल बाद बिजली कर्मचारी और इंजीनियर रात 12 बजे के बाद से हड़ताल पर है। जिससे 3 करोड़ बिजली उपभोक्ता की परेशानी बढ़ सकती है। मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज इंजीनियरों ने 72 घंटे के हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि इनके हड़ताल के बाद मंत्री एके शर्मा ने भी सख्त रूप अपनाया है।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनके समर्थन में पूरे देश के 27 लाख बिजली कर्मचारियों अपने – अपने प्रदेश में मार्च निकालने का फैसला किया है। देश के सभी बड़े बिजली…
उत्तर प्रदेश में आज फिर बारिश के आसार, मौसम ने ली करवट
यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। झांसी में सुबह से बादल छाए हैं। बुधवार को 37°C के साथ प्रयागराज और झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। वहीं, 13.5°C के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग ने बुलंदशहर, संभल, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, उन्नाव, रायबरेली, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया…
बसपा प्रमुख मायावती ने के बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर माल्यार्पण किया, पढ़िए रिपोर्ट
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा के पार्टी कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने काशीराम की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित किया। इससे पहले मायावती ने ट्वीट करके लिखा कि विरोधियों के द्वारा आज भी लगातार षड्यंत्र तिरस्कार की राजनीति की जा रही है। जिसका उचित जवाब चुनावी सफलता व सत्ता के मास्टर चाबी प्राप्त कर के देते रहना जरूरी है। इस दौरान बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व विधायक उमाशंकर सिंह समेत तमाम…
यूपी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी पहुंचे जावेद-हबीब सैलून, बोले अंतरष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया बाल कटिंग का काम
लखनऊ में सोमवार को मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के अमीनाबाद फ्रैन्चाइज पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी पहुंचे। इस दौरान ओनर डॉ. सैयद रेहान, आईएएस अनीस अंसारी और आईपीएस अतुल सक्सेना मौजूद रहे। जावेद हबीब ने मौजूद लोगों के साथ-साथ मंत्री दानिश अंसारी के भी बाल काटे। साथ ही उन्होंने बालों की सुरक्षा के साथ-साथ नाई को समाज में किस नजर से देखा जाता है। इस पर भी बात की।इस दौरान दानिश अंसारी ने जावेद हबीब से हेयर स्टाइलिस्ट से बाल भी कटवाए। उन्होंने कहा हेयर कटिंग उद्योग…
हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में क्या आदेश दिया, पढ़िए रिपोर्ट
यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने चयन सूची को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने इसके साथ ही भर्ती परीक्षा के क्रम में आरक्षित वर्ग के अतिरिक्त 6800 अभ्यर्थियों की 5 जनवरी 2022 को जारी हुई चयन सूची को भी खारिज कर दिया।इस चयन सूची को यह कहते हुए चुनौती दी गई थी कि इसे बिना किसी विज्ञापन के जारी किया गया था। कोर्ट का कहना है कि आरक्षण तय करने में नियमों का पालन नहीं हुआ है। न्यायमूर्ति ओम…
