पीलीभीत : कच्ची शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश पीलीभीत थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ के क्षेत्र ग्राम अटकोना में कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जयदेव पुत्र डालचंद व छोटेलाल पुत्र डालचंद निवासी गण वार्ड नंबर 1 कलीनगर आए दिन दोनों व्यक्ति कच्ची शराब की तस्करी किया करते थे. यह दोनों व्यक्ति कलीनगर से कच्ची शराब लाकर ग्राम अटकोना में बेचा करते थे .सूचना मिलने पर शाहगढ़ चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह व कांस्टेबल प्रर्वेश कुमार वहां पहुंच गए और दोनों व्यक्तियो…

बरेली – थाना सिरौली क्षेत्र में विधवा की जमीन पर जबरदस्ती दबंग कर रहे कब्जा

आँवला – थाना सिरौली क्षेत्र के गांव रम्पुराभोपतनगर का एक मामला सामने आया है प्रार्थी परिवार से अकेला है उसके पिता की 6/ 3/ 2009 को मृत्यु हो चुकी हैं उसके बाद वर्ष 2012 में प्रार्थी की शादी हो गई शादी में कर्ज होने के कारण प्रार्थी ने अपनी तहेरे भाई सुल्तान सिंह मुल्तान सिंह कप्तान सिंह ताऊ सूबेदार सिंह को अपनी 3 बीघा जमीन 50000 में गिरवी रखी थी वर्ष 2012 में 5 वर्ष के लिए जिसका समय वर्ष 2017 में पूरा होने के बाद में अपनी जमीन जोतने…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन पीलीभीत में किया वृक्षारोपण।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन पीलीभीत में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, पेशकार अजय चौहान भी मौजूद रहे। रि. हरिओम राठौर

जौनपुर : जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष।

जौनपुर – शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जिले के मछली शहर तहसील में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । जिसमें उन्होंने जिले की कार्यकर्ताओं से जिले में पार्टी की गतिविधियों पर गहन विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से चलकर मछली शहर हरिशंकर मौर्य के आवास पर पहुंचे । जहां विश्राम के बाद वे जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिले इसके बाद उन्होंने जिले के विभिन्न गांव का दौरा किया जिसमें बरईपार , कमालपुर ,…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय ने हेड मोहर्रिर व पैरोकारों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए

आज दिनांक 26-07-2020 को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय ने जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हेड मोहर्रिर व पैरोकारों के साथ मीटिंग की। पैरोकारों को न्यायालय सम्बन्धी सम्मन, एनवीडब्ल्यू, वीडब्ल्यू को समय से तामील कराने आदि निर्देश दिए। हेड मोहर्रिर को मालखाने में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण करने आदि निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री निरोत्तम सिंह, प्रभारी निरीक्षक मोनिटरिंग सेल श्री बृजकिशोर मिश्र, पेशकार श्री अजय चौहान भी मौजूद रहे। वीके यादव रिपोर्ट पीलीभीत मो0 9457679893

जौनपुर: क्षेत्र पंचायत सोंधी (शाहगंज)की बैठक सोमवार को, कोरोना के कारण तीन शिफ्टों में होगी बैठक

जौनपुर: विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को क्षेत्र विकास समिति बीडीसी की बैठक का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है लेकिन यह बैठक तीन शिफ्टों में होना तय है।विकास खण्ड के सभागार में 27 जुलाई सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक तीन पालियों में होना सुनिश्चित है। जिसमें से 10 बजे से 12 बजे प्रथम पाली में न्याय पंचायत कोपा, बड़ागांव, भादी, ताखा, सबरहद व रानीमऊ। द्वितीय पाली 12:30 से 2:30…

जौनपुर:-प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कारगिल के शहीदों को किया याद

जौनपुर:-भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के लाइन बाजार में कचगांव रोड पर स्थित कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानियां के साथ कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदीजी के कार्यक्रम “मन की बात” को सुनी, साथ-साथ “मन की बात” का यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ सुना गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत खास है, आज के ही दिन “कारगिल विजय दिवस” मनाया जाता है। हमारे वीर सैनिकों ने जिस बहादुरी से पाकिस्तान के मनसूबे को ध्वस्त किया था वो काबिले तारीफ है,…

अनगड़ा/रांची: अनगड़ा प्रखंड में 85% धान रोपाई हुई

सिल्ली विधानसभा के अनगड़ा प्रखंड में धान रोपाई 85% किसानों ने कर लिया है. अनगड़ा प्रखंड पहाड़ी क्षेत्र से आता है . आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह धान की रोपनी में किसान जुटे हुए हैं. वहीं खेतों की जोताई व मेढ़बंदी का काम चहुंओर दिखाई देने लगा है. किसानों में चहल-पहल बढ़ गई है. किसान कुदाल के साथ खेतों पर अपनी उपस्थिति मौजूद करवा रहे हैं.  

कछवा/मिर्जापुर : घरेलू कलह से विषाक्त पदार्थ खाया हुई मृत्यु

कछवा/मिर्जापुर: 24.7.2020 को थाना कछवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बधवा निवासी रामलाल पुत्र स्वर्गीय बाबा हरिजन उम्र करीब 60 वर्ष ने परिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ खा लिए हालत खराब होने पर परिजनों द्वारा ही क्रिश्चियन अस्पताल कछवा में भर्ती कराया गया था जिनकी आज दिनांक 25.7.2020 को समय 7:00 बजे मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी कछवा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया गया, अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पीलीभीत : नाग पंचमी के अवसर पर सम्पन्न हुआ सांस्कृतिक कीर्तन प्रोग्राम और भजन मंडली का आयोजन

पीलीभीत: रामसनेही भास्कर एडवोकेट जिला अध्यक्ष टीम नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड पीलीभीत व उनकी टीम के सहयोग से ग्राम दयालपुर विकासखंड पूरनपुर जनपद पीलीभीत में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कीर्तन प्रोग्राम और भजन मंडली का आयोजन कराया गया . जिसमें दूरदराज से आए भजन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया . इसमें ग्राम प्रधान का भी सहयोग रहा.

पत्रकार स्व विक्रम जोशी के हत्यारों को जल्द दी जाये फांसी: जिलाध्यक्ष ऐप्जा

क्राइम रिपोर्टर बीके यादव। पीलीभीत 9457679893 गाजियाबाद में हुयी पत्रकार स्व विक्रम जोशी की निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर व इस जघन्य हत्याकाण्ड के विरोध में आज पीलीभीत में ऑल इण्डियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसियेशन (ऐप्जा) के जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित व वरिष्ठ पत्रकार साकेत सक्सेना के नेतृत्व में अन्य पत्रकार साथियों के साथ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को सम्बोधित मांगपत्र/ज्ञापन पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश के माध्यम से दिया गया है। पत्रकारों के द्वारा दिये गये इस ज्ञापन में मांग की गई है…

किशनी/मैनपुरी: अवैध शराब माफियाओ पर किशनी पुलिस की पैनी नजर

थाना क्षेत्र के कस्वा समान कटरा में देशी शराब ठेके के पास चल रही शराब बनाने की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़. किशनी थाना उप निरीक्षक जेकब फर्नाडीज ने भारी मात्रा में शराब उपकरण एक बुलेरो कार सहित दो युबक पकड़े . 6 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, पकड़े यूबको को भेजा जेल. रिपोर्ट- राहुल कुमार शाक्य द दस्तक24 न्यूज़ किशनी मैनपुरी

बरेली-अब लगाना हटाना नही पड़ेगा पुल, क्योंकि क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से यहाँ बनेगा पक्का पुल

आंवला। आंवला विधानसभा के विधायक धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर अपनी विधानसभा के ग्राम शिवपुरी के पास कैलाश गिरी महाराज आश्रम के पास रामगंगा नदी पर पान्टून पुल के स्थान पर स्वीकृत पक्का पुक निर्माण को लेकर सम्बन्धित अधिकारियो से उक्त पुल निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरु कराने के विषय मे मुलाकात की देर आए पर दुरुस्त आए,क्योंकि कई प्रयास के बाद भी गोरा घाट पर पुल नही बन पाया क्योंकि यहाँ पर गंगा का कटान हमेशा बना रहता है,इसलिए जितनी मेहनत होती सब बेकार जाती इस लिए…

इटावा: बिजली ठीक करते झुलसा युवक

इटावा। सैफई क्षेत्र के गांव नगला सेमरा में बिजली की लाइन को ठीक करते समय अचानक बिजली आ जाने से एक युवक झुलस गया। जिसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।तहसील क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी नौशाद खान पुत्र अनवर खान गुरुवार की दोपहर नगला सेमरा गांव में 11 हजार केबी बिजली की लाइन को ठीक करा रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ जाने से नौशाद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एम्बुलेंस के जरिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। रिपोर्ट। राहुल…

चिल्ह/मिर्जापुर : मोटरसाइकिल के धक्के से महिला की मृत्यु

दिनाक 24.07.2020 को समय लगभग 17.00 बजे थाना चील्ह क्षेत्र अंतर्गत मो0सा0 संख्या- यूपी 63 ए0एल 6814 चालक रमन सिंह पुत्र मुन्नर सिंह निवासी सेमरा थाना चील्ह मीरजापुर, जो मीरजापुर से अपने गांव सेमरा जा रहे थे कि चील्ह गोपीगंज मार्ग पर ग्राम श्रीपट्टी के पास सड़क पार कर रही महिला रन्नो देवी पत्नी स्व0 रमेश यादव उम्र लगभग-40 वर्ष निवासी श्रीपट्टी थाना चील्ह मीरजापुर से एक्सीडेन्ट हो गया, जिससे महिला घायल हो गयी, घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर…

चिल्ह/मिर्जापुर : रास्ते के विवाद में दो पक्ष में मारपीट

चिल्ह/मिर्जापुर : दिनांक 25.7.2020 को समय 9:30 बजे के करीब थाना चील्ह क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें प्रथम पक्ष के जम्नु पुत्र स्व0 सियाराम उम्र 35 वर्ष व द्वितीय पक्ष के अमृतलाल पुत्र स्व0 लथर उम्र 60 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर थाना प्रभारी चील्ह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया, अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मरदह /ग़ाज़ीपुर: विजली विभाग के द्वारा काटी गई मरदह एक्सचेंज की सप्लाई

मरदह/गाज़ीपुर: बिजली विभाग के द्वारा मरदह एक्सचेंज की सप्लाई बिल के बकाया होने की वजह से काट दी गयी. जिससे ऑनलाइन पढ़ाई करने में असुविधा उत्पन्न हो रही है. एक तरफ तो सरकार दिशा निर्देश दिये हुए है कि कॅरोना महामारी के चलते सभी प्रकार के भुगतान की समय सीमा बढ़ा दी गयी है. वही सरकार व विभाग के ताल मेल में बहुत सारी खामियां हैं. इस विषय पर एक्सीयन से बात की गई तो गोल मटोल जबाब दे कर अपने आपको बचते नजर आए. ऐसे में विभाग के ही…

पीलीभीत। एसएसबी ने 22 बोरी खाद और हार्डवेयर का सामान खेप बरामद किया

इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही किसानों की सब्सिडी वाली खाद और हार्डवेयर का सामान पकड़ लिया है। तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।एसएसबी में बरामद माल को कस्टम विभाग के हवाले किया है । इन दिनों भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव चल रहा है । 23 मार्च से लॉकडाउन से लेकर अब तक इंडो नेपाल बॉर्डर पर पूरी तरह सील है । दोनों ओर से आवागमन पर रोक है। किंतु बॉर्डर की खुली सीमा…

खेतासराय(जौनपुर): ग्राम प्रधान पर करोड़ो रूपये गबन का आरोप, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

खेतासराय(जौनपुर): विकास खण्ड शाहगंज सोंधी एक बार पुनः अपने करतूतों के चलते चर्चा में आ गया है। यहां के अधिकारियों के मिलीभगत से विकास के नाम पर सरकार के धन का बंदरबाट होना कोई नई बात नहीं है बावजूद इसके किसी उच्चाधिकारी का ध्यान आकर्षित करने में अक्षम है। उक्त विकास खण्ड के रुधौली गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास खण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जांचकर कार्यवाई की मांग किया है। ग्राम प्रधान के खिलाफ करोड़ो रूपये की सरकारी धन हड़पने का गम्भीर आरोप है। ग्राम…

खुटहन(जौनपुर): बारात में गए व्यापारी की सिर कूच कर हत्या, बोलेरो में शव रख कर खेत में छोड़ा

खुटहन(जौनपुर): जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात में गए युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। व्यापारी की ही बोलेरो में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान…