कोरबा(पाली) :– पाली नगर के भीतर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर ढाई किलोमीटर तक सड़क एवं पानी निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा खनिज न्यास मद से लगभग 9 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।जिसके तहत लोक निर्माण विभाग के देखरेख में मेसर्स श्रीराम कंट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है।जहां सड़क के दोनों किनारों पर नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो गुणवत्ताहीन होने के कारण निर्माण की मजबूती को लेकर आए दिन सवाल उठने लगे है।उक्त…
Category: रुझान
प्रयागराज- कोरोना वायरस के चपेट में आया PNB
प्रयागराज: जहां एक तरफ पूरा देश व उत्तर प्रदेश कोरोना जैसी महामारी के चपेट मे आता नजर आ रहा है. वहीं अब प्रयागराज जिला के थाना मांडा उपरौध क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक हाटा भी अछूता नही रहा . बैंक के कर्मचारी व BC प्वाइंट संचालकों ने टीम बनाकर दो बार मे कोरोना चेक कराने का निर्णय लिया. जिसमें पहली बार में शाखा प्रबंधक श्री अमित कुमार शर्मा, अक्तर अली, संजय सिंह पटेल व BC चालक श्री महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा व हरिहर मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र…
बरेली: चन्द रुपयों की खातिर किसी की भी जान से खेल जाते हैं विनायक अस्पताल के डॉक्टर
बरेली :मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली का है जहां पर एक नामचीन अस्पताल अंकुर नर्सिंग होम के नाम से बदायूं रोड पर नेकपुर में बना हुआ है। इस अस्पताल में आए दिन इस तरह की अनहोनी मरीजों के साथ होती रहती हैं पूर्व में सुर्खियों में रहा है यह अस्पताल,बरेली के शांति बिहार की रहने वाली मीरा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी कौशल किशोर को आज सुबह लगभग 10:30 बजे हर्निया के ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया था । परिजनों का आरोप है की गलत ऑपरेशन होने…
बरेली: चौथे स्तंभ को मिले सुरक्षा, बनाए जाएं कड़े कानून ,ताकि कोई भी न करे पत्रकारिता को प्रभावित
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ ने दिन-ब-दिन पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार व गाजियाबाद के पत्रकार की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन बरेली /आंवला : आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजीब वच्छरयूनी प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व मेंप्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने अपने तहसील कार्यालय आंवला स्टेट बैंक रोड मोहल्ला भुर्जी टोला मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बैठक आहूत की जिसमे पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर रोष प्रकट किया गया । कोरोना योद्धाओं के समान उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात…
बरेली-ईद उल अजहा पर प्रशासन करेगा कई इंतजाम
कोरोना महामारी के दौरान जनता और पुलिस-प्रशासन के बीच तालमेल से ही अब तक व्यवस्था बनी रह सकी है। अब 1 अगस्त को ईद-उल-अज़हा होगी यानि 1 से 3 अगस्त तक कुर्बानी के दिन होंगे। ईद के पहले दो दिनों में वीकेंड लॉकडाउन पड़ रहा है, इसलिए शासन-प्रशासन को सभी जरूरी इंतजाम पहले से ही कर लेना चाहिए ताकि लोगों को कुर्बानी में कोई परेशानी न हो और कानून व्यवस्था भी बनी रहे। ईद उल अजहा व राखी के पर्व पर प्रशासन करेगा कई इंतजाम ऐसा हमें सूत्रों से पता…
शाहगंज(जौनपुर): चिकित्साधिक्षक समेत 6 पॉजिटिव
शाहगंज(जौनपुर): सोमवार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कुल 55 लोगों की एंटीजन रैपिड किट से जांच में चिकित्साधीक्षक समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की जांच में अस्पताल पर ही कोरोना विस्फोट हुआ। जिसमें चिकित्साधीक्षक डा. उमाकांत सान्याल, चीफ फार्मासिस्ट विजय बहादुर यादव, फार्मासिस्ट नीलम यादव, लैब टेक्नीशियन प्रदीप कुमार सिंह, स्टाफ नर्स सुरेश यादव के अलावा पुराना चौक मोहल्ला निवासी एक बड़े व्यवसाई की बहू संक्रमित पाई गईं।
कोरबा : कटघोरा में शासकीय कर्मी मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कम्प
कोरबा। कलेक्ट्रेट परिसर कोरबा में आदिम जाति विकास विभाग का एक लिपिक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले के कटघोरा क्षेत्र के दूरभाष केंद्र में एक सफाई महिला कर्मी की तबियत खराब चल रही थी।तबियत खराब होने की वजह से वो अपने भाई के पास रायगढ़ चली गई थी। 24 जुलाई को अचानक महिला की तबियत खराब होने पर उसके भाई ने रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट कराया गया तो महिला कोरोना पाजेटिव पाई…
कोरबा:सिंघाली भूमिगत खदान का हिस्सा धंसने से लोगों में दहशत
कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की ढेलवाडीह सिंघाली परियोजना की भूमिगत खदान का ऊपरी हिस्सा आज एकाएक धंस गया। जिस वक्त यह घटना हुई, संयोग से वहां कोई नहीं था लेकिन जब इस धंसान की खबर आम हुई तो इसे करीब से देखने लोग पहुंचने लगे। जमीन के नीचे से कोयला निकाला जा चुका है और भूमिगत खदान के ऊपर लोग निवासरत हैं जिनमें इस तरह की घटना के बाद भय व्याप्त है। (ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
बरेली : बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें समिति द्वारा कहा गया कि सरकारी स्कूलों में बिना टी सी लिए एडमीशन किये जा रहे हैं। जिस के कारण निजी स्कूलो की बकाया फीस मारी जा रही है। समिति की मांग की गयी कि सरकारी स्कूलों में बिना टी सी लिए एडमीशन न किये जाये। इसके अलावा ब्लाकों में खण्ड शिक्षा अधिकारी के पास कई स्थानों का चार्ज है। जिसकी वजह से वह ब्लाकों में समय नही दे पा रहे हैं। इस कारण…
बरेली : ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योंलड़िया में आने वाले त्यौहार को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई
जिला बरेली के ब्लॉक भदपुरा के कस्बा क्योंलड़िया में रक्षाबंधन ईद उल अजहा को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई .थाना क्योंलड़िया में सीओ की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए और सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन भी किया गया. जिसमें त्योहार को लेकर शांति बनाए रखने की अपील की और ईद उल अजहा की नमाज मस्जिदों में ना अदा की जाए .बल्कि अपने घरों में रहकर नमाज अदा की जाए . कुर्बानी का गोश्त दूसरे लोगों को ना दिया जाए. जिससे कोरोना जैसी महामारी…
इटावा- मुखबिर की सूचना से पकडा़ गया अभियुक्त
इटावा- थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत भरथना रोड रेलवे पुल के पास मुखबिर की सूचना पर एक अवैध शराब तस्कर को थाना इकदिल पुलिस ने पकड़ा । जिसके पास से शराब बनाने की सामग्री रेपर,ढ़क्कन, बारकोड और एक वेगनआर कार के साथ अन्य सामग्री भी हुई बरामद । इकदिल थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने मय फोर्स के साथ एक आरोपी को पकडा जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी है । रिपोर्ट…….. राहुल शाक्य इटावा 9105675438
पीलीभीत : डीएम/एसपी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया
वीके यादव रिपोर्ट पीलीभीत मो0 9457679893 आज दिनाँक 27-07-20 को पुलिस लाइन पीलीभीत स्थित सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी पीलीभीत श्री वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के अवसर पर सुदृढ कानून व्यवस्था/सुरक्षा की समीक्षा एवं संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग/वार्ता हेतु सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंट्रल पीस कमेटी की गोष्ठी में जनपद के सभी थानों से आये संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। संभ्रांत व्यक्तियों में संवेदनशील गांव/मोहल्ला के विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित…
पीलीभीत: सावन के पहले चौथे सोमवार को रही काफी भीड़
पीलीभीत/ पूरनपुर : सावन के चौथे सोमवार को बाबा इकोतरनाथ के मन्दिर मे भक्तों की काफी संख्या में भीड़ लगी रही. भोले नाथ के प्रति भक्तों में काफी उत्साह दिखा. बरसात के दिनों में जंगल के रास्ते में बहुत अधिक कीचड़ थी. लोग झाडियों के बीच से रास्ता बनाकर भगवान के दर्शन करने जाते है. भक्तों को रास्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पडता .इसके बावजूद भी भक्तगण नहीं मानें और जंगल के बीचो-बीच में स्थित विशाल मन्दिर बाबा इकोतरनाथ के मन्दिर में बेलपत्र, धतूरा, पुष्प दूध आदि नाना…
जौनपुर : कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुवल जनसंवाद
बदलापुर विधानसभा के धनियामऊ मण्डल के भाजपा पदाधिकारी गण और क्षेत्र के विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा जी द्वारा वरिष्ठजनों, कार्यकर्तागण के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुवल जनसंवाद करके उन्हें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यो से अवगत कराया . उनसे क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त किया. इस वर्चुवल बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, जिला मंत्री श्री अवधेश यादव, मण्डल प्रभारी श्री सतीश सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री बलबीर गौड़, पूर्व मन्डल…
पीलीभीत: रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन 2020 – 2021 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ
पीलीभीत: पुरनपूर में आज शहर के रकाबदार रेस्टोरेंट में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन 2020 – 2021 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें मुख्य रूप से रोटेरियन अजय गुप्ता को अध्यक्ष .रोटेरियन दीपक अग्रवाल को सेक्रेटरी एवं रोटेरियन राजेश रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया. 2019 -2020 के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा द्वारा उनके कार्यकाल मे चयनित संदीप कुमार सिंह एवं रोटेरियन अमित गुप्ता को बेस्ट रोटेरियन का अवार्ड दिया गया . बेस्ट कपल का अवार्ड संदीप गुप्ता एवं सलोनी गुप्ता को दिया गया. बेस्ट गुरु का अवार्ड चार्टर प्रेसिडेंट…
जौनपुर: अंधाधुंध पेड़ों की कटाई
जौनपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा डिहवा पर कुछ लोग हरे पेड़ों की कटाई करा रहे हैं। जिस तरह पर्यावरण के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसको संज्ञान में लेने की सख्त जरूरत है । मानव सभ्यता के आरम्भ से ही प्रकृति के आगोश में पला और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सचेत रहा। पर जैसे-जैसे विकास के सोपानों को मानव पार करता गया, प्रकृति का दोहन व पर्यावरण से खिलवाड़ रोजमर्रा की चीज हो गई। ऐसे में आज समग्र विश्व में पर्यावरण चर्चा का विषय बना हुआ है।…
पीलीभीत : हरिद्वार नेशनल हाईवे के पास खाई में मिला अज्ञात युवक का शव
पीलीभीत: कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर के पास हरिद्वार नेशनल हाईवे के बराबर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं राहगीरों के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना दी गई .सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह मय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और युवक का शव खाई से निकलवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया.
पीलीभीत: एसडीएम ने वाढ़ कटान आदि क्षेत्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान
पीलीभीत: कलीनगर एसडीएम ने रमनगरा आदि क्षेत्र मे वाढ़ कटान क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान शारदा नदी किनारे बसे गांव का जाना हाल पहाड़ों पर हुई बरसात से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कलीनगर एसडीएम रामदास ने नदी किनारे बसे कई गांव में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। शारदा नदी के पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह की है। —वीके यादव पीलीभीत मो0 9457679893
पीलीभीत: कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मारक स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की
पीलीभीत: जनपद कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मारक स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की डीएम ने शहीद के परिजनों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान अधिकारियों ने स्मृति वाटिका में पौधारोपण भी किया। दो दशक पहले कारगिल युद्ध में पूरनपुर के शहीद सुरेंद्र सिंह लवाना वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद की याद में पीलीभीत हाईवे पर खमरिया पट्टी तिराहे पर शहीद सुरेंद्र सिंह लवाड़ा के नाम से अमृत वाटिका बनाई गई कारगिल विजय…
पीलीभीत: दिलावरपुर में एक इकलौता शिव मंदिर है। सावन के पर्व पर गांव के तमाम श्रद्धालु पूजा अर्चना करने मंदिर आते हैं
पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में एक इकलौता शिव मंदिर है। सावन के पर्व पर गांव के तमाम श्रद्धालु पूजा अर्चना करने मंदिर आते हैं लेकिन मंदिर चारों तरफ गंदा पानी और भीषण गंदगी का साम्राज्य होने के कारण श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के निकास के लिए अभी तक कोई नाली नहीं बनाई गई है। जिस करण मंदिर परिसर बरसात के अलावा लोगों के घरों का पानी भी मंदिर परिसर में भरा रहता है कई वर्ष बीत जाने के बाद…
