फर्रुखाबाद: महिला कल्याण विभाग ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अप्रैल से जून माह तक पूरे प्रदेश में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी । इस सम्बन्ध में निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा के बारे में अवगत कराया है ।मनोज राय के मुताबिक मिशन शक्ति 4.0 में जन जन तक पहुंच कर उन्हें सरकार की…
Category: रुझान
अखंड भारत के निर्माता, महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक को इस लेख से जानें
प्राचीन समय के सबसे प्राचीन वंश मौर्य वंश के तीसरे राज्य अशोक मौर्य विश्वप्रसिद और सबसे शक्तिशाली राजाओं में से एक थे. सम्राट मौर्य ने 269 से 232 ई.पू तक शासन किया था. मौर्य वंश का यह राजा ही एक ऐसा राजा था जिसने अखंड भारत पर राज किया था. भारत में मौर्य वंश की नींव रखने वाले इस राजा ने भारत के उत्तर में हिन्दुकुश से लेकर गोदावरी नदी तक राज्य का विस्तार किया था इसके साथ ही उनका राज्य बांग्लादेश से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान और ईरान तक…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, एक युवक हिरासत में
बिहार के छपरा जिले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियों पर पथराव करने का मामला सामने आया है. पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियों पर हुए हमले से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप में मच गया है. छपरा जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इस हमले में शामिल एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पकड़े…
फर्रुखाबाद-सभी पीएचसी पर आज से आयोजित होगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला,समुदाय को घर के नज़दीक ही मिलेंगी सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें : सीएमओ
फर्रुखाबाद: समुदाय को घर के नज़दीक ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला” की शुरुआत रविवार (10 अप्रैल ) से पुनः हो रही है । अब हर रविवार इसका आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जायेगा । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा का ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से हर रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी चार शहरी व 28 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर “मुख्यमंत्री…
कोरबाः राताखार शराब दुकान के पास ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर, महिला की मौत
कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत राताखार शराब दुकान के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया।दुर्घटना में पत्नी तीज बाई महंत की दर्दनाक मौत हो गई।मृतका कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापारा पड़निया की निवासी थी। वह अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाने कलेक्ट्रेट गई थी और वहां से वापसी के दौरान यह घटना घट गई इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस पहुंच गई है और लोगों को…
बरेली/आँवला – थाना सिरौली में अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली थाना क्षेत्र के वंछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 09/04/2022 को थाना सिरौली पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 141/2022 धारा 366/376(2)N आईपीसी में वांछित अभियुक्त अनिल बाबू पुत्र रूम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना बिसौली जिला बदायूं को रामनगर अड्डे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु…
अधिकारी बनकर आए और चुरा ले गए 60 फीट लंबा लोहे का पुल!
बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ चोर 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चुरा कर चलते बने. चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया. बताया जाता है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया. चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से…
रायबरेली: नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से फिर शुरू हुआ नलकूप
डलमऊ/ रायबरेली: नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष बृजेश दत्त गौर के अथक प्रयासों के बाद वर्षों से ध्वस्त पड़े पंप संख्या एक के नलकूप को पुनः चालू कराया गया पिछले कई वर्षों से खराब पड़े नलकूप को रिबोर करा कर नगर में हो रही पेयजल की समस्या से निजात दिलाया गया ज्ञात हो कि आज से करीब 8 वर्ष पूर्व नगर पंचायत कि पानी टंकी के पास स्थित पंप नंबर 1 का नलकूप ध्वस्त हो गया था जिससे नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने की समस्या खड़ी हो गई थी…
रायबरेली: काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर हुई कार्यवाही सिपाहियों को ट्रेनिंग देने में लापरवाह व फिसड्डी साबित हुआ पुलिस कर्मी हुआ निलम्बित
मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत) शमशेर बहादुर सिंह को RTC MAJOR पद पर तैनात किया गया था। इन्हें सिपाहियों को अच्छी ट्रेनिंग देनी चाहिए थी। उनकी वर्दी और अनुशासन चेक करते रहना चाहिए था, पर इनके द्वारा लगातार ढुलमुल रवैया अख़्तियार किया जा रहा था आज शुक्रवार की परेड के दौरान एसएसपी के निरीक्षण के दौरान भी उपरोक्त तमाम कमियाँ नज़र आईं । कई सिपाही बेल्ट तक सही से नहीं पहने थे तथा ड्रिल की कार्यवाही में भी काफ़ी कमियाँ पाई गईं जिसके फलतः कठोर कार्यवाही की गई है। सीओ लाइन और…
इलाहाबाद : स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी रवाना
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पोलिंग पार्टी रवाना मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाये-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्टेªट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये है कि निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम…
शिवपुरी:आईपीएल का सट्टा खिलाते शिवा धाकड़ को पकड़ा, 9 हजार 500 नकद व मोबाइल बरामद
शिवपुरी। एसपी राजेश चंदेल के द्वारा जिले मे अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी प्रवीण भूरिया जी के निर्देशन में एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन मे थाना फिजीकल एवं एडी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज मुखविर की सूचना पर से थाना फिजीकल क्षेत्रांतर्गत भूत पुलिया के पास आई.पी.एल का सट्टा चला रहे आरोपी शिवा पिता नरेश धाकड़ निवासी फिजीकल रोड़ को आई.पी.एल का सट्टा लेता हुआ मिला। जिसपर कार्यवाही की गई । आरोपी के कब्जे से एक मोवाईल कीमती 35000 रूपये…
रायबरेली :लेखपाल की लापरवाही से भू माफियाओं के हौसले बुलंद
डलमऊ, रायबरेली ! उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के चाहे जितने भी सख्त निर्देश दे दे लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि दिन प्रतिदिन भू माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जहां क्षेत्रीय लेखपालों की वजह से भू माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं वही योगी आदित्यनाथ एक तरफ अपराधियों पर शिकंजा कस रहे हैं वहीं दूसरी ओर डलमऊ तहसील में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से चंद पैसों की खातिर मुख्यमंत्री जी के उन कानूनों को दरकिनार करके भू…
मैनपुरी में 600 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तकरीबन दो बजे गांव विक्रमपुर के गेहूं के खेत में आग लग गई। विक्रमपुर के पास ही नगला अमरसिंह और भूमिराजपुर के किसानों के खेत हैं। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत में आग फैल गई। आग लगने की जानकारी होते ही किसान खेतों पर पहुंच गए। आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बेबस किसान अपनी आंखों से मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे। आग लगने से…
मैनपुरी:ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात औंछा बाईपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कश्मीर सिंह शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। उनके साथ रिश्तेदार और ग्रामीण भी दो ट्रैक्टरों…
5 डीएम सहित 50 आईएएस अफसर रडार पर , खबर पढ़ें
बिहार के पांच डीएम, छह डीडीसी व छह एसडीओ समेत कुल 50 आईएएस ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को अभी तक नहीं दिया है। विभाग ने इस पर आपत्ति जताई है। संपत्ति का ब्योरा न देने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इसके लिए अब 15 दिन की मोहलत दी गई है। साथ ही संबंधित डीडीओ से पूछा गया है कि ब्योरा न देने वाले अधिकारियों का वेतन रोका गया है या नहीं। संपत्ति का ब्योरा न देने वाले अधिकारियों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने…
फर्रुखाबाद : अचानक ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस खड्ड में गिरी
फर्रुखाबाद :थाना क्षेत्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर इटावा से आ रही रोडवेज बस यूपी 84 टी 1369 सवारियों से भरी हुई थी बस इटावा से चलकर फर्रुखाबाद जा रही थी बस जैसे ही मोहम्मदाबाद क्रश कर के रास्ते में पिपर गांव कन्हैया के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया ड्राइवर के काफी कोशिश करने के बाद जब उसने बस को कंट्रोल नहीं कर पाया तो बस खड्ड में जा गिरी ड्राइवर कूद कर भाग गया सभी सवारी सुरक्षित है किसी के गंभीर चोट नहीं आई…
बहराइच: एसपी ने लगाया जनता दर्शन शिविर
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को जनता दर्शन शिविर लगाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्या सुन उसके निराकरण का निर्देश संबंधित थाने के थानेदार को दिया। बहराइच के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी गुरुवार को कार्यालय पहुंचे। एसपी ने जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित थाना क्षेत्र के थानेदारों को आदेशित किया। उन्होंने बताया कि सुबह…
कोरबा : ईएसआईसी अस्पताल कोरबा अधिग्रहण से मुक्त,कलेक्टर ने जारी किये आदेश
कोरबा : कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोरबा शहर के डिंगापुर में स्थित ईएसआईसी अस्पताल को जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा था। वर्तमान में कोरबा जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या अत्यधिक कम होने के कारण ईएसआईसी अस्पताल को आज से अधिग्रहण मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर दिये है।उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के अनेक पॉजिटिव मरीज पाये जाने के कारण राज्य शासन…
फर्रुखाबाद भी गजब है : सिपाही ने चोटी काटने की धमकी दी
शहर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी जदीद निवासी एक युवक आवारा कुत्ते को दफना रहा था। इस दौरान पीआरबी की गाड़ी वहां पर जा पहुंची है। जहां गाड़ी के सिपाही ने युवक को उसकी चोटी काटने की धमकी दी। वहीं युवक के साथ अभद्रता की। मौके पर मौजूद प्रधान ने सिपाही को रोकने की कोशिश की तो सिपाही ने प्रधान से भी अभद्रता कर दी। युवक ने मामले की शिकायत सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से शिकायत की। मामला फर्रुखाबाद के गांव अमेठी जदीद का है। यहां का निवासी रिंकू…
फर्रुखाबाद : ‘साहब का मोटा पेट’ वीडियो हुआ वायरल, खबर पढ़ें
रिश्वत लेते वीडियो वायरल हाने पर कायमगंज तहसील की सहायक वासिल बाकी नवीस (एडब्ल्यूबीएन) रेनू सक्सेना को भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के लिए उन्हें कलेक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले ही 40 हजार रिश्वत मांगने के प्रकरण में नायब नाजिर को निलंबित किया गया था। तहसील कायमगंज के संग्रह कार्यालय में कार्यरत एडब्ल्यूबीएन का 200 रुपये की रिश्वत लेने का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने वीडियो को संज्ञान में लेकर देर शाम ही मामले में आख्या…
