पीलीभीत : 2 अक्टूबर के उपलक्ष में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर पर्ल्स ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूल में जाकर दो सीलिंग फैन प्रदान करें।

2 अक्टूबर के उपलक्ष में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर पर्ल्स ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूल में जाकर दो सीलिंग फैन प्रदान करेंरोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज 2 अक्टूबर के उपलक्ष में दोनों संस्थाओं की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय बच्चों के लिए दो सीलिंग फैन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजेश शुक्ला जी को प्रदान करें ताकि बच्चे हवा में बैठकर शिक्षा ग्रहण कर सके स्कूल में रोड सेफ्टी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया…

पीलीभीत: JKSS ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पे उन्हें याद कर किया पौधरोपण स्वच्छता अभियान।

पूरनपुर कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास रविवार सुबह नौ बजे राष्ट पिता गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर उनके चित्र पर मालार्पण कर पुष्प चढ़ा कर उन्हें याद किया गया व उनके चरित्र पर प्रकाश डाला गया उसके बाद जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मथना जप्ती के मौजा ओड़ाझार बेलाताल व ओड़ाझार शिवमंदिर पर आक्सीजन व पुष्पों बाले पीपल सेमल राखी गुलहड़ प्रजातियों के…

पीलीभीत:मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद थाना सुनगढ़ी पर पंजीकृत धारा 394/411 भादवि व 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में मा0 न्यायालय ने 04 अभियुक्तों को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 18-18 हज़ार रुपये के अर्थदण्ड की सुनाई सजा।

पीलीभीत वादी की तहरीर के आधार पर थाना सुनगढ़ी पीलीभीत पर मुकदमा अपराध संख्या 943/2008 धारा 394/411 भादवि व 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कराया। गहन विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य एवं सबूत के साथ अभियुक्त 1.फरमान पुत्र अली नकी 2.बाबू पुत्र मो0 अख्तर 3.शाहीन पुत्र उत्तम जैदी निवासीगण मो0 हाकीम टोला कस्बा सेंथल थाना हाफिजगंज जनपद बरेली 4.सज्जाद पुत्र सल्ली उर्फ मो0 मियां निवासी जामा मस्जिद थाना हाफिजगंज जनपद बरेली का चालान माननीय न्यायालय कर दिनांक 26.03.2009 को आरोप पत्र प्रेषित किया गया। माननीय न्यायालय पीलीभीत में विचारण की कार्यवाही…

पीलीभीत:मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद थाना बरखेड़ा पर पंजीकृत धारा 498A/304B/34/302 भादवि व 3/4 दहेज एक्ट के अभियोग में मा0 न्यायालय ने 02 अभियुक्तों को 07 वर्ष कारावास व 2-2 हज़ार रुपये के अर्थदण्ड की सुनाई सजा।

पीलीभीत वादी की तहरीर के आधार पर थाना बरखेड़ा 0 पर मुकदमा अपराध संख्या 718/2017 धारा 498A/304B/34/302 भादवि व 3/4 दहेज एक्ट पंजीकृत कराया। गहन विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य एवं सबूत के साथ अभियुक्त 1.महेश मिश्रा पुत्र सकटे लाल 2. श्रीमती राजेश्वरी उर्फ मीना पत्नी महेश मिश्रा निवासीगण ग्राम दियोरा थाना बरखेड़ा का चालान माननीय न्यायालय कर दिनांक 17.12.2017 को आरोप पत्र प्रेषित किया गया। माननीय न्यायालय पीलीभीत में विचारण की कार्यवाही संपन्न हुई और विचारण के दौरान पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों एवं सबूतों…

पीलीभीत: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर पुष्पमाला अर्पण कर सशपथ श्रद्धांजलि दी।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118 वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पण कर उनके आदर्शों/सिद्धांतों का पालन करने एवं अपने दैनिक जीवन में उतारने हेतु अधीनस्थों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गांधी जी के विचारों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गई।

बरेली : आज मंडल फतेहगंज मे देश प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा ने वृक्षारोपड किया मंडल मे 110 जगह रिकार्ड वृक्षारोपड़ किया

वृक्षों की सुरक्षा के लिए हर वृक्ष का एक पालक भी बनाया कार्यक्रम मे उपस्थित रहे मीरगंज के विधायक श्री मान डॉ डी सी वर्मा जी, बड़े भैया संजय चौहान जी, बड़े भाई कैलाश शर्मा जी, जिला मंत्री युवा मोर्चा अमन सिंह जी, प्रशांत श्रीवास्तव जी, अनिल सभासद जी, रवि पाल जी एव युवा मोर्चा के मंडल के पदाधिकारी गण..!!साथ मे आपका भाईकविश गंगवारमंडल अध्यक्ष भाजयुमो फतेहगंज(प0) बरेलीमो- 8859588970, 9149100310जय जय श्री राम

बरेली ; आज मीरगंज में जिला सहकारी बैंक के उद्घाटन हुआ जिसके मुख्य अतिथि,सांसद बरेली पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री संतोष गंगवार जी रहे l

विशिष्ट अतिथि, लोकप्रिय विधायक डॉ. डीसी वर्मा जी, सहकारी बैंक के चेयरमैन, श्री वीरेंद्र गंगवार उर्फ़ वीरू जी, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार जी, भगवान सिंह जी, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

मैनपुरी : गांव करीमगंज में चल रही रामलीला में शनिवार को दोपहर के बाद भव्य राम बारात निकाली गई

बिछवा: विकासखंड मैनपुरी के गांव करीमगंज में चल रही रामलीला मैं शनिवार को दोपहर के बाद भव्य राम बारात निकाली गई जिसमें 1 दर्जन से अधिक विभिन्न झांकियों के साथ डीजे बैंड बाजे के साथ सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई।पांच प्राचीन रामलीला जो करीमगंज में चल रही है की ऐतिहासिक राम बारात निकाली गई जिसमें बैंड बाजों के साथ गाड़ियों पर सज धज कर रामस्वरूप के साथ राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न राज्य प्रजा के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली नहीं साथ ही कई झांकियां ट्रैक्टर की ट्राली में…

पीलीभीत : एसडीएम ने महाविद्यालय पहुंचकर किया सत्यापन

पूरनपुर।नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने स्मार्टफोन एवं टेबलेट का भौतिक सत्यापन किया गया।जिसमें गन्ना कृषक महाविद्यालय पुरनपुर के छात्र छात्रा लक्ष्य डिग्री कॉलेज स्वामी डिग्री कॉलेज साईं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।उन्होने छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए स्मार्टफोन एवं टेबलेट की उपयोगिता कर उनका मौके पर सत्यापन किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह,पिदर सिंह,डॉ सौरभ सक्सेना,डॉ अरविंद दीक्षित,तहमीना समसी,डॉ अर्निका दीक्षित,डॉ रजना सिंह,कुमारी शोभना मिश्रा,शाहिद खान, हरिशंकर,अनूप शुक्ला,…

पीलीभीत : गांधी जी की जयंती के पूर्व हुई प्रतियोगिता

पूरनपुर। गांधी एवं शास्त्री जयंती की पूर्व तैयारी पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।प्राथमिक विद्यालय खाता में गाँधी एवं शास्त्री जयंती की पूर्व तैयारी पर उनके जीवन परिचय के साथ-साथ उनकी विशेषताओं से परिचित कराया गया तथा उनके बलिदान से प्राप्त स्वतंत्रता के महत्व को बच्चों को बताया। शास्त्री जी के जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों को बच्चों को बताया और उनके विचारों को आत्मसात करने की कोशिश करने की बात कही गई। बच्चों ने अत्यन्त हर्षोल्लास से…

फर्रुखाबाद : नवाबगंज लाइनमैन का आरोप 50000- 50000 की रिश्वत लेकर ट्रांसफार्मर रखवा ने का आरोप

*नवाबगंज फर्रुखाबाद* संवाददाता रामबरन शाक्य नवाबगंज के 33/11 विधुत उपकेन्द्र पर लाइनमैन अवनीश कुमार ने बताया कि जेई हर्ष कुमार सागर ने हमें विधुत केन्द्र पर आने से किया मना जब अवनीश कुमार जेई हर्ष से पूछा आप हमें आने से मना क्यों कर रहे हो आप तो जेई ने बताया कि तुमको नौकरी से हटा दिया गया ।फिर भी अवनीश कुमार ने कहा महोदय जी मैं बहुत गरीब हूं मुझे नौकरी से न निकालो तो जेई ने बताया मैं कुछ नहीं कर सकता इसके बाद अवनी कुमार ने कायमगंज…

बरेली : आज मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड बूस्टर डोज शिविर का फीता काटकर शुभारंभ

राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने शुभारंभ किया इसमें मीरगंज भा जा पा के पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बरेली : प्रधानमंत्री मोदी जी के टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पौष्टिक आहार किट एवं दवाइयों का वितरण किया गया

इस प्रोग्राम में माननीय विधायक डॉ डीसी वर्मा जी एवं जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा जी एवं भा जा पा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मैं स्वयं उपस्थित रहा

फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद पिकअप की जोरदार टक्कर से छात्र हुई घायल फर्रुखाबाद से रेफर सैफई के लिए रेफर किया गया

तहसील संवाददाता रामबरन शाक्य की ख़ास रिपोर्ट पिकअप की टक्कर से डिग्री कालेज की छात्रा गंभीर घायल पिकअप की टक्कर से डिग्री कालेज की छात्रा गंभीर घायल संकिसा फर्रुखाबाद। डिग्री कालेज की छात्रा दीक्षा परिहार पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई। दीक्षा सुरेश परिहार की पुत्री है ग्राम पटना बिहार थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद का निवासी है दीक्षा थाना मेरापुर क्षेत्र के भूडनगरिया स्थित पुरुषोत्तम डिग्री कालेज की छात्रा है। छात्रा दीक्षा साइकिल पर सवार होकर कालेज से वापस अपने घर जा रही थी। जब वह…

फर्रुखाबाद: ऑटो पार्ट्स व्यापारी गगन कटियार से बदमासों ने लाखों रुपये लूटे

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद बीती रात शातिर लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी गगन कटियार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी और लाखों रुपए लूट कर भाग जाने में सफल रहे। नगर फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के मालिक गगन कटियार 425000 की लूट दिखाएं और यह एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं इनकी दुकान फर्रुखाबाद लाल दरवाजे बस अड्डे पर है। बीती रात दुकान बंदकर एक लड़के के साथ बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। वह रात करीब 8.…

जौनपुर : बन्द मकान से चोरों ने लाखों का सामान किया पार

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली क्षेत्र के परासिन गांव में बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला चटकाकर घर में रखे लाखों रुपये के क़ीमती समान पार कर दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गांव निवासी रमाशंकर सिंह परिवार के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। जो तीज त्यौहार अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में गांव आते हैं। काफी दिन से बन्द पड़े मकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर कमरों में रखे 50 हजार रुपये से अधिक के जेवरात, कपड़े, बाइक, के…

जौनपुर : अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने पर न्यायालय से लगाई न्याय की गुहार

शाहगंज(जौनपुर) : पखवाड़े पूर्व हुए अधिवक्ता लेखपाल के बीच विवाद का मामला अब न्यायालय पहुंच गया। शुक्रवार को अधिवक्ता कुंवर अनुराग सिंह राणा ने स्थानीय ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर के समक्ष लेखपालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को लेकर परिवाद दाखिल किया। न्यायाधिकारी ने जिलाधिकारी से मामले में 20 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।अधिवक्ता कुंवर अनुराग सिंह राणा ने परिवाद दाखिल करते हुए न्यायालय के संज्ञान में लाया कि बीते 27 सितंबर की शाम पांच बजे तहसील के मुख्य गेट पर लेखपाल बृजकिशोर यादव, राकेश यादव और…

जौनपुर ; एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुड़डभेड़ में मारा गया

जौनपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास आज देर शाम पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया । सूत्रों से एनकाउंटर के दौरान चली गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा, मारे गए बदमाश के ऊपर लूट, हत्या डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलास कर रही थीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही अजय सिंह भी घायल हुआ हैं।मारा गया बदमाश सरपतहां थाना क्षेत्र के छितमपट्टी गांव के रणजीत सिंह का पुत्र विनोद सिंह है। विनोद…

पीलीभीत: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में पहुंचकर छात्रों का सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए।

पूरनपुर सीएचसी पूरनपुर के एमओआईसी डॉ0 अनिकेत गंगवार के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय खाता में छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 90 बच्चों का वजन, लम्बाई, सीएचडी सहित सम्पूर्ण परीक्षण किया। जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चे गम्भीर रोग से ग्रसित पाए गए। गम्भीर रोग से ग्रसित बच्चों के लिए टीम ने सीएचसी एक अक्टूबर को परीक्षण के लिए बुलाया गया। ताकि इनका उचित इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा सके। इस…

पीलीभीत : घर में जबरन बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म

पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि 28 सितंबर को रात्रि में मोहल्ले के ही चार लोग जबरन उसके घर में घुस आए।आरोप है कि आरोपी जबरन उसको घर से उठाकर ले गए।एक युवक ने अपने घर पर बंधक बनाए रखा।डरा धमका कर उसके साथ कईबार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई।जिसमें वह घायल हो गई। जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया।शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से फरार…