दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर…

मैनपुरी में टैंकर और कंटेनर की आमने सामने भिडंत, मच गई चीख पुकार; केबिन तोड़ कर बाहर निकाले चालक

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक सहित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। यहां की है घटनाकटरा समान मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर एक…

दरोगा-सिपाही 5 हजार घूस लेने पर सस्पेंड

लखनऊ के चिनहट थाने पर तैनात दरोगा ने बीबीडी थाने पर तैनात सिपाही के साथ निशातगंज निवासी दो भाइयों को गांजा तस्करी के आरोप उठा लिया। उसके बाद जेल भेजने की धमकी देकर पांच हजार रुपए घूस लेने के बाद छोड़ दिया। युवकों के परिजनों की शिकायत के पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के बाद दोनों को निलंबित कर दिया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांजा तस्करी में जेल भेजने के आरोप में उठाए गए एक युवक की पत्नी ने पांच हजार घूस रुपए लेकर छोड़ने की शिकायत तीन दिन पहले पुलिस…

कैंट एरिया में घर के विवाद में युवक ने लगा दी आग, 2 घायल

कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहाल स्थित घर में गुरुवार देर रात सिलेंडर फटने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं घर के दो लोग बचने में घायल गए। पुलिस का कहना है कि घटना उस वक्त हुई जब सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर में आग लगा दी, जिससे सिलेंडर फट गया। जिसमें उसकी बहन रूबी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मां के छत से कूदकर…

फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी सहायिका अशोका देवी की खबर चलाने पर उनके पुत्र होमगार्ड ने ऑन ड्यूटी पर पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी

ब्लॉक कमालगंज के ग्राम पंचायत रूनी चुरसाईं में जो आंगनवाड़ी सहायिका अशोका देवी द्वारा राशन गबन किया गया कई सालों से राशन को बंद करें कि जिस पर ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकार द्वारा कई खबरें प्रकाशित हुई। और उनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई उनको राशन का चार्ज हटा दिया गया आपको बताते चलें की शिकायतों पर उनकी अधिकारी सीडीओ विमलेश चौधरी द्वारा उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाई गई। जिस पर नाराज ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी को भी एप्लीकेशन दिया है। जिस पर अधिकारियों की मिलीभगत से साईं…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सेल्समैन के कारनामे का किया भंडाफोड़

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सेल्समैन के कारनामे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने थाना शमशाबाद के ग्राम सिरपालपुर निवासी सेल्समैन उपेंद्र पाल व उसके भाई रोहित को गिरफ्तार कर घर में चोरी के छिपाए गए 95050 रुपए व घटना में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया हैं। कोतवाली मोहम्मदाबाद के इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि ताजपुर देशी शराब…

मैनपुरी ; कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला में मरने जा रहा हूं, और खा लिया जहरीला पदार्थ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की…

मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर पाकर गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मनसुख गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ…

मैनपुरी ; पेरिस की बास्तील परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बास्तील परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…

बाढ़ में डूब गया हरियाणा के गृह मंत्री का घर, नाव में सवार होकर पहुंचे विज !

हरियाणा में भी कई दिन से भारी बारिश और यमुना नदी में उत्तराखंड से छोड़े गए पानी के कारण विकट हालात बन गए हैं. हरियाणा के कम से कम 7 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. अंबाला शहर के अंदर हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. यहां तक कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का घर भी पानी में डूब गया है, जिसके चलते उन्हें घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा है. अनिल विज का नाव में सवार होकर घर जाने…

बारिश से बंद हुए रास्ते तो दूल्हा-दुल्हन ने की ऑनलाइन शादी !

हिमाचल प्रदेश में बारिश के पानी ने भारी तबाही मचाई है. लाहौल स्पीति से लेकर कुल्लू-मनाली और शिमला-मंडी तक, हर तरफ बाढ़ का भयानक कहर देखने को मिला है. रास्ते बंद हो गए हैं. इसका असर शादी-ब्याह के समारोहों पर भी पड़ा है, लेकिन इस तबाही के बीच में हिमाचल की राजधानी शिमला से एक पॉजिटिव खबर भी सामने आई है. शिमला के कोटगढ़ इलाके में बारिश की तबाही के कारण शादी टलने पर एक युवक-युवती ने ऑनलाइन ही फेरे लेकर शादी की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. लड़का शिमला…

महिला सिपाही अभिलाषा सिंह ने ड्यूटी से हटाने और छुट्टी नहीं देने की कमिश्नर से की शिकायत

लखनऊ में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) में तैनात महिला सिपाही अभिलाषा सिंह ने एसीपी एलआईयू अवधेश चौधरी और इंस्पेक्टर जावेद अख्तर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को अपनी पीड़ा का एक वीडियो बनाकर प्रार्थना पत्र के साथ बुधवार को कमिश्नर दफ्तर भेज दिया। पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को मामले की जांच सौंपी दी है।तालकटोरा निवासी अभिलाषा सिंह ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि एलआईयू के अधिकारी परेशान…

सीलिंग करने पहुंची टीम का हुआ विरोध, पुलिस बल के सामने खड़े हो गए कारोबारी

आवास विकास की टीम एक बार फिर से इंदिरा नगर इलाके में पहुंच गई। सेक्टर 11 में चार आवास को टीम सील करने पहुंची थी। हालांकि उससे पहले भी करीब 100 से ज्यादा कारोबारी आवास विकास की टीम का विरोध करने लगे। व्यापारियों के विरोध के बाद आवास विकास के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल को बुलाया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे लेकिन कारोबारी उनके भी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। आखिर में आवास विकास की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि…

जौनपुर ; आनलाइन ठगी के 57950 रूपये कराये गये वापस

शाहगंज : पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी थाना के मार्गदर्शन में आनलाइन ठगी के 57950 रूपये वापस कराये गये। बताया गया कि आवेदक मोहम्मद सऊद का आनलाइन 20000 रुपये कट गये थे जिसके बाद शाहगंज में साइबर हेल्प डेस्क पर कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा द्वारा तत्परता से छानबीन करते हुये 24 घण्टे के अंदर आवेदक के एकाउन्ट में 20000 रुपये वापस काराया गया। इससे आवेदक इसी प्रकार आवेदिका सरस्वती देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद…

जौनपुर ; स्नातक छात्र की हत्या से हड़कंप ,खेतासराय रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला शव

खेतासराय : अयोध्या जौनपुर रेल प्रखंड के खेतासराय रेल लाइन पर बुधवार की भोर में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर में चोट के निशान थे।युवक की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र के अहिरों परशुरामपुर निवासी विशाल राजभर के रूप में हुई है। उधर से गुजर रही ट्रेन के चालक ने जीआरपी शाहगंज को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी शाहगंज, खेतासराय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के गांव के लोगों ने हत्या के पीछे…

जौनपुर : 15 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील

शाहगंज : लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर जारी लड़ाई को धार देते हुए प्रदेश भर में 15 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने की कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर समर्थन की अपील की।मीडिया से मुखातिब उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपनी 16 सूत्री मांगों जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि के लिए वर्षों से…

प्रयागराज- प्रमुख सचिव / स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन आयुष विभाग/ महोदया ने लक्ष्य के सापेक्ष सत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन/आयुष विभाग श्रीमती लीना जौहरी की अध्यक्षता एवं महानिरीक्षक निबन्धन श्रीमती कंचन वर्मा की उपस्थिति में बुधवार को संगम सभागार में प्रयागराज मण्डल के स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख सचिव महोदया ने मण्डल के जनपदों की राजस्व प्राप्तियों का परिक्षेत्रवार मासिक, क्रमिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिशत आय, प्रस्तुत बैनामा एवं अन्य लेखपत्रों में वृद्धि/कमी, स्टाम्प वादों की स्थिति, स्थलीय निरीक्षण की जनपदवार/अधिकारीवार विवरण आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी। समीक्षा…

फर्रुखाबाद:- उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के माटी शिल्प कला के उद्यमियो शिल्पियों के प्रशिक्षण आवेदन बीस जुलाई तक ।

फर्रुखाबाद :- सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के माटीकला / माटी शिल्प कला के उद्यमियो / शिल्पियों के सम्बंधित विकास हेतु निम्नलिखत योजनाये संचालित की जा रही है। 1. माटीकला टूलकिट वितरण योजना-* वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 लाभार्थियों को जनपद फर्रुखाबाद में माटीकला / माटी शिल्प कला के पावर चालित चाक का वितरण किया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत कमशः माटीकला से सम्बन्धित परमपरागत कारीगर, परमपरागत कारीगरों के परिवार के शिक्षित बेरोजगार अभ्यार्थी माटीकला की किसी विधा के प्रशिक्षित /…

फर्रुखाबाद:- ग्रामोद्योग बोर्ड के रोजगार हेतु टूलकिट आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई ।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद फर्रुखाबाद को 10 मोटराइज्ड दोना पत्तल मेंकिग मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, एवं 10 पापकार्न मेंकिग मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिनका वितरण निःशुल्क किया जाना है। इस उद्योग में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को मशीन दी जानी प्रस्तावित है। इच्छुक लाभार्थी विभाग की वेबसाइट upkvib.gov.in टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन पर ऑनलाइन कर किसी कार्य दिवस में दिनांक 20.07.2023 तक सभी आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण कर जमा करें।

बरेली – नहीं रहे प्रख्यात समाजसेवी, रंगकर्मी व कबीर पुरुस्कार प्राप्त जे सी पालीवाल शिक्षक संस्थान में दौड़ी शोक की लहर।

कुछ समय से बीमार चल रहे बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान में संरक्षक जे सी पालीवाल का दिल्ली में उनके बेटे के पास देहान्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज शाम 03 बजे तक बरेली आ जायेगा। अन्तिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में होगा। पालीवाल के ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही समिति के शिक्षण संसथाओं के संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। महाशय राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल भूड़ बरेली में एक शोक सभा आयोजित कर प्रार्थना की गई कि पालीवाल तय की आत्मा…