फर्रुखाबाद ब्रेकिंग रामलीला कमेटी ने उठाया ताजिया हिंदू मुस्लिम एकता की मशाल की कायम दरगाह सत्तारिया के सज्जाद नशीन प्यारे मियां बोले गंगा जमुनी तहजीब के लिए देश मे जाना जाता है फर्रुखाबाद उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम एक दूसरे का गला काट रहे है फर्रुखाबाद में हिंदू ताजिया उठा रहे हैं मुस्लिम समाज रामलीला में झाँकी निकालते हैं हिन्दू मुस्लिम की फर्रुखाबाद में एकता से लेना चाहिए सिख फतेहगढ़ की मस्जिद से लेकर कोतवाली तक रुबीना किन्नर ने निकाली ताजिया मामला फतेहगढ़ कोतवाली के पास मस्जिद का है
Category: रुझान
जौनपुर:सीओ ने दिलाई मजदूर को मजदूरी, खिला मजदूर का चेहरा
शाहगंज(जौनपुर)ठेकेदार द्वारा वर्षों से मजदूर को उसकी मजदूरी न दिए जाने की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने मजदूर को उसका 15 हजार रूपए दिलवाया। पैसा पाकर मजदूर का चेहरा खिल उठा।क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी जगदम्बा प्रसाद पुत्र बनवारी लाल ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ठेकेदार प्रदीप यादव के यहां वह मजदूरी करता था । जिसकी मजदूरी का 15 हजार रुपया पांच साल से नहीं दिया जा रहा है और ठेकेदार ने यहां से हटा दिया।पीड़ित की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाया…
मैनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खेत जाते समय नौ वर्षीय बालक पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुका था। यानी बालक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हादसा एलाऊ थाना क्षेत्र के संजापुर गांव में हुआ। गांव निवासी विनोद शाक्य का नौ वर्षीय पुत्र शिवा शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने की बात कह कर गया था। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो…
मैनपुरी में मिड के मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी
मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान पांच वर्षीय बालिका के ऊपर गर्म सब्जी से भरी बाल्टी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी भागते हुए पहुंच गए। घटना सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के भोगांव कस्बा की है। यहां रसूलाबाद मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया…
पीलीभीत में दबंगों ने धार्मिक स्थल पर कर लिया कब्जा
बीसलपुर में दियोरिया कोतवाली के गांव दियोहना स्थित धार्मिक स्थल पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वहां स्थापित शिवलिंग हटाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है। आरोप है कि झंडी तोड़ दी है और दानपात्र गायब कर दिया है। इस मामले में पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर श्रद्धालुओं में रोष है। गांव दियोहना के लोगों ने 18 जुलाई को दियोरिया कोतवाल जवाहरलाल वर्मा और एसडीएम संदीप यादव को पत्र देकर धार्मिक स्थल पर कब्जे की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना…
पीलीभीत में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को जेल भेजा
कलीनगर में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ शुक्रवार देर रात माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लेखपाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की बरेली से आई टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत सुंदरपुर के मौजा पूरनपुर कुरैया निवासी बख्शीश सिंह की…
पीलीभीत में फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत
पीलीभीत,जहानाबाद- थाना जहानाबाद के गांव चांदडांडी निवासी वीरेंद्र का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर, परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव चांदडांडी निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उनके पुत्र वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में…
पीलीभीत में कटान न रुका तो नाले से मिल जाएगी शारदा नदी, हालात हो जाएंगे भयावह
पूरनपुर में जलस्तर कम होने के बाद शारदा नदी के तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। करीब तीन एक एकड़ फसल नदी में समा गई। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने शनिवार को फिर से बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू कर दिया। नदी जिस तेजी से कटान कर रही है, उससे एक-दो दिन में कच्चा रास्ता काटकर नदी के नाले से मिल जाने की आशंका है। इसे लेकर गांव राहुलनगर और चंदिया हजारा के लोग भयभीत हैं। बुधवार रात…
पीलीभीत में करंट लगने से मजदूर की जान गई
पूरनपुर में मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाना चाहा तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले…
फर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे-राहुल राठौर
फर्रुखाबाद,आज 23 जुलाई 2023 को जनता भ्रमण में पाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें योजनाओं के संबंधित पत्रको का वितरण कर आगामी चुनाव में सहयोग मांगा है। कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क कर नौ वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक भेंट किया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश ने तरक्की की है 2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जी बन रहे हैं आप…
जौनपुर:न्यू एरा स्कूल से पंद्रह बच्चो का अंतर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता के लिए किया गया चयन
जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता के लिए 15 बच्चों का हुआ चयन जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कुत्तूपुर में स्थित न्यू एरा इंग्लिश स्कूल मे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिसमें चयन प्रकिया के बाद 15 बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित किया गया। चयनित बच्चों को प्रधानाचार्य ने उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बता दें की कुत्तूपुर में स्थित न्यू एरा…
लाखों का सामान लेकर फरार बदमाश, गंगागंज इलाके में गुरुवार रात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरी
लखनऊ के गोसाइगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज इलाके में गुरुवार रात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई। इन चारों दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।मामला गोसाइगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज चौकी इलाके के भदुवा चौराहे का है। यहां पर देर रात चार दुकानों पर चोरी हुई। ये दुकानें इंजन पार्ट्स, न्यू साइकिल सेल्स, इलेक्ट्रॉनिक व फुटवियर की थीं। शातिर…
76 देशों से आए LU में 1456 आवेदन, पढ़िए रिपोर्ट
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय को लेकर विदेशी छात्रों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सत्र में यहां प्रवेश के लिए जहां 850 विदेशी छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया तो नए सत्र में प्रवेश के लिए करीब 1465 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।LU के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के अच्छे शैक्षणिक स्तर की वजह से विदेशों में पहचान बढ़ रही है। अलग-अलग कोर्स में विदेशी छात्र प्रवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं।2019 -20 532020 -21 1502021…
मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 2 किसानों की मौत, एक की हालत गंभीर
मैनपुरी में खेतों पर पड़ी मक्का को सुखाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से भर भर-कर सड़क पर डाल रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्राली हाइड्रोलिक करते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर 3 किसान झुलस गए। जिसमें से 2 किसानों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर…
मैनपुरी में मुठभेड़, पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार
मैनपुरी में लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है। उसके खिलाऊ अलग-अलग थानों में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की जानकारी कर रही है। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया…
मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोर 50 लाख रुपये से अधिक की नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कस्बा भोगांव के पडुआ रोड पर सपा नेता ब्रजेश यादव का मकान है। बताया गया है कि बीती रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरी की…
पीलीभीत में आज रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
पीलीभीत में शासन की ओर से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार शनिवार को 27 विभागों की ओर से 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयुष वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी औषधीय पौधे रोपेंगे । वन महोत्सव के तहत इस बार एक से सात जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन शासन की ओर से पौधरोपण को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। इसके बाद शासन ने 22 जुलाई और 15 अगस्त को…
पिलीभीत में मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार
बीसलपुर में सफाई ठेकेदार की अनदेखी के चलते मंडी परिसर में बेहद गंदगी है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। मंडी प्रशासन ने परिसर में ठेके पर सफाई की व्यवस्था कर रखी है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे आढ़तियों के अलावा मंडी आने वाले किसानों को दिक्कत होती है। आढ़ती कई बार मंडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।…
पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पूरनपुर के एक लेखपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में खलबली मच गई। टीम लेखपाल को माधोटांडा लेकर पहुंची। माधोटांडा थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरनपुर के कुरैया निवासी किसान वकसीस सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में खेत की तूदाबंदी के लिए पूरनपुर तहसील में फाइल डाली थी। लंबा समय बीतने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर…
पीलीभीत में जलस्तर कम होते ही बेकाबू हुआ कटान, साढ़े तीन एकड़ जमीन शारदा नदी में समाई
पूरनपुर में जलस्तर कम होते ही शारदा नदी का कटान बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को तीन किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव से महज 250 मीटर दूर रह जाने से लोग भयभीत हैं। कटान न थमा तो चंदिया हजारा के अलावा राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया को भी खतरा पैदा हो जाएगा। मंगलवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। चंदिया…
