बरेली – प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया।

बरेली – जिला बरेली में 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां के 766 बानखाना स्थित निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विश्व प्रसिद्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन केक काटकर बड़ी धूमधाम और जश्न के साथ मनाया। और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को केक काटकर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसनैन अंसारी ने कहा कि जहां जहां अल्पसंख्यकों,…

बरेली – रबड़ फैक्ट्री चौकीदार को रोडवेज ने मारी टक्कर, मौके पर चौकीदार की हुई मौत।

बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी रबड़ फैक्ट्री के चौकीदार को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर चौकीदार की हुई मौत। जानकारी के अनुसार आज सुबह नेशनल हाईवे माधौपुर फाटक के पास बने पुल पर आज रविवार सुबह लगभग 6 बजे रबर फैक्ट्री के (कर्मचारी) चौकीदार दीनदयाल कश्यप उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र लाखन रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह अपनी साइकिल से अपने घर माधौपुर जा रहे थे। तभी पीछे से रोडवेज गाड़ी नंबर UP 79 T 4811 औरेया बस डिपो ने चौकीदार दीनदयाल कश्यप के जोरदार टक्कर मार दी।…

आगामी आठ अगस्त को‌ प्रदेश के‌ सारे स्कूल बन्द रहेंगे बरेली में समिति जिला अधिकारी को ज्ञापन देगी।

बरेली – अत्यंत खेद का विषय है कि आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा ने बैग की तलाशी के दौरान मोबाइल पकड़े जाने पर विद्यालय में खुदकुशी कर ली यह घटना अत्यंत दुखद है किंतु इस घटना पर यह सवाल उठता है कि कैसे विद्यालय का प्रिंसिपल और शिक्षक इसमें दोषी हो सकता है, जिनको धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।मोबाइल फोन बच्चों के माता-पिता उनको देते हैं जिसका बच्चे दुरुपयोग करते हैं। आज किसी भी विद्यालय में जरा – जरा सी बात पर अभिभावक FIR…

पीलीभीत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

पीलीभीत में थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान राम निवास की फसल की रखवाली करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खरगापुर खुर्द निवासी रीतराम ने बताया कि उनका मझला भाई रामनिवास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली के लिए खेत पर गए थे, तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उनका देसी उपचार कराते रहे। रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी सूरजकली का रो-रोकर बुरा…

पीलीभीत के केबल में फॉल्ट आने से शहर के तीन हजार घरों में अंधेरा

पीलीभीत के शहर में शनिवार देर रात रामलीला फीडर की केबल में फॉल्ट आ जाने से लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, रोजाना चार से छह घंटे तक कटौती भी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। शहर में कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात 12 बजे रामलीला फीडर की केबल में फाल्ट आ जाने से मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, मधुवन, नई बस्ती, तुलाराम, देशनगर, गंगोत्रीपुरम आदि के 3000 घरों में…

पीलीभीत में भाई की जमानत कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

गजरौला में थाना गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा के रहने वाला नोनीराम अपने भाई की जमानत कराने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ शहर आया हुआ था। लौटते समय रास्ते में देवीपुर के नजदीक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नोनीराम की मौत हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी 40 वर्षीय नोनीराम गांव के नंदराम के साथ कचहरी में अपनी भाई राधेश्याम की जमानत कराने के लिए आया था। इसी…

पीलीभीत में शाारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को खतरा

कलीनगर में रविवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गावों को खतरा पैदा हो गया है। नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल से टकराने लगा है। नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके अलावा नलडेंगा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बीच नदी गोलाई में घूमकर कटान कर रहीं हैं। अभी नदी के नजदीक बसे गांवों में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी है। हालांकि जल स्तर बढ़ने…

पीलीभीत हाईवे,चौड़ीकरण के साथ नाले की खोदाई शुरू

बीसलपुर में रष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही रविवार से जेसीबी से नाले की खोदाई भी शुरू करा दी। पीलीभीत के साथ ही बरेली हाईवे पर नाला निर्माण शुरू होने पर तमाम व्यापारी वहां पहुंच गए और खोदाई का विरोध करने लगे। इसके उनकी ठेकेदार के कारिंदों से तीखी नोकझोंक हुई। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। नगर में बरेली और पीलीभीत रोड पर अभी चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन चौड़ीकरण की जद में…

मैनपुरी में सर्पदंश से युवक की मौत:घर में सोते समय सांप ने पैर में डंसा

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया, जिस समय घर में सोए युवक सांप के काटने से मौत हो गई। सर्पदंश से ग्रसित पीड़ित युवक को आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया। सैफई में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का है। जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर…

मैनपुरी में तीन एसडीएम के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल

मैनपुरी में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मैनपुरी सदर सहित तीन तहसीलों के उप जिलाधिकारी बदल दिए। नवागत उप जिलाधिकारियों को जहां तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं पूर्व से तैनात अधिकारियों को मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। सदर तहसील पर तैनात एसडीएम नवोदिता शर्मा का स्थानांतरण शासन ने आगरा कर दिया था। रविवार को डीएम ने उन्हें कार्यमुक्त करते हुए नवागत उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार को मैनपुरी सदर की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही किशनी में नवागत उप जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार और घिरोर में अवनीश…

गोंडा:पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को केंद्र सरकार से दिलाने के लिए जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन- गिरीश कुशवाहा

गोंडा,6 अगस्त 2023 को अगस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के देवीपाटन मंडल का विस्तार करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा केंद्र सरकार को पत्रकारों के मौलिक अधिकारों को दिलाने के लिए 2018 में एसोसिएशन के पेड़ पर मांग पत्र सौंपा गया था और केंद्र सरकार से मांग की गई थी कि पत्रकारों की मौलिक अधिकारों भारत के सभी राज्यों में पत्रकारों के हित में लागू किया जाए जब केंद्र सरकार ने मांग पत्र को गंभीरता से नहीं लिया तो एसोसिएशन ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री…

फर्रुखाबाद बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पूरा मामला शहर से लगे सातनपुर भोपत पट्टी का है जहां पर कुछ ऐसे घर बने हुए हैं जिनके घरों के ऊपर से 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरी हुई है जिससे इन परिवारों को बड़ी दुर्घटना होने का भय सता रहा है महिलाओं ने बताया कि जब वह छत पर कपड़े सुखाने जाती हैं तो बहुत ही ऐतिहासिक ना पड़ता है थोड़ा सा भी चूक होने पर उन्हें झनझनाहट महसूस होती है महिलाओं ने बताया कि डबल स्टोरी मकान बनाने में मैं भी बड़ी परेशानी है आज उन्होंने विरोध…

फर्रुखाबाद:-हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 05 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शमसाबाद में हुयी हत्या के प्रयास की घटना का अनावरण किया गया।थाना शमसाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र भईयालाल, ढेवालाल उर्फ अरविन्द पुत्र श्रीकृष्ण, देवकी पुत्र श्रीकृष्ण, नितिन उर्फ सचिन पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र जमादार समस्त निवासीगण ग्राम बरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को दिनांक 05 जुलाई 2023 को मुखबिर की सूचना पर श्रीकृष्ण के ट्यूबवेल ग्राम…

मैनपुरी में कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरी नीचे; हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बंदरों का उत्पात अब शहर में भी बढ़ने लगा है। शनिवार को घर की छत पर कपड़े डालने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिय। बंदरों के हमले से घबराई किशोरी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस बीच वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल किशोरी का सैफई में उपचार चल रहा है। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी साधौ सिंह की 14 वर्षीय पुत्री कामिनी शनिवार की सुबह अपने घर पर थी। तीसरी मंजिल पर वह कपड़े डालने गई थी। इस…

कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी के लिए अब सीधी ट्रेन:कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन तक आएगी, सांसद केशरी देवी ने दिखाई हरी झंडी

प्रयागराज और आस-पास क्षेत्र के यात्रियों को अब कन्नौज, फर्रूखाबाद और मैनपुरी जाने में दिक्कत नहीं होगी। शनिवार, 5 अगस्त से कालिंदी एक्सप्रेस के रूप में प्रयागराज से पहली बार इन जिलों के लिए सीधी ट्रेन चली है। सांसद केशरी देवी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तारीकरण किया। यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा काे ध्यान में रखते हुए फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तारीकरण किया। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब प्रयागराज से भिवानी सेंट्रल के मध्य किया जायेगा। यह ट्रेन…

मैनपुरी में आई फ्लू के साथ बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी में एक हजार से अधिक को दिया गया उपचार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आई फ्लू के साथ ही जिले में वायरल बुखार के मरीज भी तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1056 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत बिगड़ने पर बुखार से पीड़ित छह मरीजों को भर्ती किया गया। बारिश के बीच उमसभरी गर्मी ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। एक तरफ जिले के लोग आई फ्लू की चपेट में हैं तो दूसरी तरफ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी…

पीलीभीत के बीआरसी परिसर में बना लिया वाहन स्टैंड

बीसलपुर में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में वाहन स्टैंड बना लिया गया है। इससे परिसर में ही संचालित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंपिढ़ाई प्रभावित हो रही है। वाहनों की आवाजाही से बच्चों को भी खतरा बना रहता है। बीआरसी के पास ही तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। बीआरसी कार्यालय के अलावा इन दफ्तरों और अस्पताल में आने वाले लोग भी अपने वाहन बीआरसी परिसर में ही खड़े करते हैं। हालांकि बीआरसी परिसर में वाहन खड़े होने से रोकने के लिए एक कर्मचारी तैनात कर…

पीलीभीत में गोआश्रय स्थल होने के बाद भी फसलें उजाड़ रहे छुट्टा पशु

जहानाबाद के गांवों में गोआश्रय स्थल होने के बाद भी छुट्टा पशु खुले घूम रहे हैं। खेतों में पहुंचकर फसलें उजाड़ रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गोआश्रय स्थल से केयर टेकर ही पशुओं को छोड़ देता है। क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा और नवादा खुशहाली के ग्रामीणों ने बताया की छुट्टा पशु खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है…

पीलीभीत,आस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहे भारतीय से 2.45 करोड़ ठगे..जानिए क्या है पूरा मामला

चौदह साल से आस्ट्रेलिया में रहकर नौकरी करने वाले भारतीय युवक से उसके सगे भाई और भाभी ने 2. 45 करोड़ रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। जमीन खरीदकर स्कूल बनवाने के नाम पर छह साल तक उससे रुपये मंगवाए जाते रहे। जब घर आकर पीड़ित ने इसके बारे में जानकारी की तो अपनों की जालसाजी का पता चला। आरोपियों ने उसे मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में भाई-भाभी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज…

पीलीभीत में घर में घुसकर की पिटाई

पूरनपुर में गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत और उसके ममेरे भाइयों की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार की है। गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत ने बताया कि घटना के दिन वह ममेरे भाई सत्यप्रकाश के घर गए थे। सत्यप्रकाश अपनी पैतृक जमीन पर घर बनवा रहे हैं। इसी दौरान गांव भरतपुर लक्ष्मननगर निवासी आलम, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश मौर्य, सुशील, आलोक, रंजीत, सोनू, अनिल, प्रमोद, दिनेश,…