रायबरेली:महमूली कहा सुनी मे दबंगो ने किया फायरिंग जिसमे ट्रक डाइवर को लगी गोली

ऊंचाहार ( रायबरेली ) बुधवार की रात नशे में धुत एक युवक से ढाबा संचालक से मामूली विवाद के बाद उसने साथियों संग मिलकर ढाबा ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में ढाबे में मौजूद एक ट्रक से सामान का परिवहन करने वाले डीलर को गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे हुई है। ऊंचाहार कानपुर मार्ग पर जमुनापुर चौराहा के पास स्थित एक ढाबे में शाम…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से झुलसे तीन बच्चे, हाइडिल पर पथराव, पशु धन केवीनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे मौके पर।

बरेली/आंवला – अलीगंज कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकालने के दौरान हादसा हो गया। डीजे पर बैठे तीन बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। गुस्साए ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाइडिल पर पथराव कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस फोर्स और कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने झुलसे बच्चों का हाल जाना। शटडाउन के बाद भी शुरू कर…

पीलीभीत में साक्ष्य के अभाव में तीन व्यापारी नेता बरी हुए

पूरनपुर में छापा मांरने के दौरान विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के अफसरों से अभिलेख छीनकर फाड़ने, हमला करने के आरोप में 20 साल पहले व्यापारी नेताओं पर दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में व्यापारी नेताओं को बरी कर दिया है। एसआईबी की टीम भोलानाथ अस्थाना के नेतृत्व में 11 फरवरी 2003 को नगर की सुरेंद्रा एजेंसीज और इसी फर्म से संबंधित बिहारी लाल शिवकुमार, अग्रवाल हौजरी के विरुद्ध परिवाद में जांच को आई थी। अस्थाना के साथ उनके अधीनस्थ पीएस राय और अशफाक अहमद, पुलिसकर्मी भी थे।…

पीलीभीत में डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, मचा हड़कंप

पीलीभीत में नेशनल हाईवे 730 पर आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान चलाकर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला है। पूरा मामला नेशनल हाईवे 730 पर स्थित गजरौला कस्बे का बताया जा रहा है। जहां बीती रात लखीमपुर से यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही एक बस गजरौला कस्बे में सड़क पर बैठे आवारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित…

पीलीभीत में स्कूलों में बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धरा

दही हांडी के साथ नाटक का मंचन भी किया गयाबरेली, जन्माष्टमी पर स्कूलों में बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण का वेश धरा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया।शैमरॉक किरन स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें कर्लिंग शीट्स, फैंसी ड्रैस व रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे। प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसीलिए यह दिन जन्माष्टमी के रूप में…

पीलीभीत के इस मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर होती है पूजा, जन्माष्टमी की मची धूम

अगर आप किसी कारणवश जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए मथुरा वृंदावन नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आप पीलीभीत शहर में स्थित श्री राधारमण मंदिर में पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं. यहां जन्माष्टमी समेत सभी त्योहारों का आयोजन वृंदावन की ही पद्धति से किया जाता है. देशभर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारी जोरों से की जा रही है, लेकिन ब्रज में इस पर्व को लेकर अलग ही धूम रहती है. चूंकि, पीलीभीत का भी ब्रज से सदियों पुराना नाता है. यहां से सैकड़ों वर्षों से बांसुरी ब्रज में…

कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद की इन सीटों पर हो रहा मतदान, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर

उत्तर प्रदेश के कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में किसी कारण से खाली हुई पंचायत की सीटों पर उपचुनाव बुधवार को कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हो रहा है। अराजक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। पहले ही अनाउंस कर दिया गया है कि अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी जिले के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की अब्दुल नबीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान…

मैनपुरी में व्हिस्की और बियर का कॉकटेल पीने वाली बीवी से परेशान हुआ शख्स, सास बोली- शराब ही पीती है, खून नहीं

मैनपुरी में बेबस पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी शराब और बियर का कॉकटेल करती है. मना करने पर भी नहीं मानती है. इस कॉकटेल के बाद वो आउट हो जाती है. पीड़ित पति की मांग है कि या तो उसकी पत्नी की शराब छुड़ा दी जाए वरना गांव में फोर्स की व्यवस्था की जाए. शादी के बाद आमतौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं. इनमें से कई ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जो काफी दिलचस्प और मजेदार होते हैं.…

मैनपुरी में पति के साथ रह रही महिला से पड़ोसी कर रहा अश्लील हरकतें, शिकायत पर पत्नी व बेटी ने किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक प्लॉट पर पति के साथ रह रही महिला के साथ युवक अश्लील हरकत करते हैं। आते-जाते उसे परेशान करते हैं। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने करहल थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद इटावा के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका प्लॉट है। करीब 20 दिन से काम चल रहा है तो वह पति के साथ प्लॉट पर ही रह रही है। वह…

मैनपुरी में रेलवे ने चलाया बुलडोजर,डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण, बोले- साहब सौ साल पहले बने थे घर, हमारे आशियाने बचा लीजिए

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार ग्रामीण रोते बिलखते कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई। साथ ही समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि साहब सौ साल पहले पूर्वजों ने घर बनाया था। अब रेलवे द्वारा उन्हें तोड़ा जा रहा है। बचे हुए लोगों को भी घर खाली करने का फरमान सुनाया गया है। हमारे आशियाने बचा लीजिए। मामला भोगांव तहसील क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गांव में रेलवे लाइन के किनारे बने करीब 30 मकानों को रेलवे विभाग ने मंगलवार की शाम ढहा दिया।…

इटावा : विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से भैंस व अधेड़ की मौत

इटावा इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला खादर में खेत पर अपनी भैंस चराने गए 50 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र ख्याली राम निवासी इकदिल भैंस खेत में लगे कटीले तार मैं उलझ गई जिसमें ट्रांसफार्म की विद्युत लाइन का करंट आ रहा था अरविंद ने भैंस को उलझा देख भैंस को हटाने का प्रयास किया जिसमें दोनों को करंट की चपेट में आ गए जिससे भैंस व अधेड़ की मौके पर मौत हो गई घटना की जानकारी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इकदिल थाना पुलिस को दी मौके पर पुलिस…

सुबह 11 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन, आज चेहल्लुम के जुलूस के चलते बदली रहेगा यातायात

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस के चलते गुरुवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह डायवर्जन व्यवस्था सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी। जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से दोपहर एक बजे शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव टाकिज (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल के रास्ते कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर जाएगा।कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास)…

अंकित को किसने दी विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल? फोरेंसिक विशेषज्ञों ने की पुष्टि

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल अंकित को किसने दी, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल पर हत्यारोपी अंकित वर्मा की उंगलियों के अलावा एक और व्यक्ति के निशान मिले हैं। वह किसके हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर हुई विनय की हत्या के वक्त अंकित वर्मा के हाथ में पिस्टल थी यह फारेंसिक जांच में साफ हो गया है, लेकिन पिस्टल और किसके हाथ में आई यह अभी तक पता…

फर्रुखाबाद:- सी० पी  विद्या निकेतन इंटर कालेज कायमगंज में शिक्षक दिवस पर पदारोहण कार्यक्रम का आयोजन ।

सी० पी० वी०एन० के  प्रांगण में शिक्षक दिवस एवं पदारोहरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे विभिन्न छात्र एवं छात्राओं को मानीटर, वालिंटियर, हाउस कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन ,स्कूल कैप्टन पदों से सम्मानित कर शपथ भी दिलायी गयी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – यदुवंश कुमार उपजिलाधिकारी, अतिथि – इन्दु मिश्रा प्रधानाचार्य (एन० ए० के० पी० इं का फर्रुखाबाद , विश्व मोहिनी पाण्डेय प्रधानाचार्या कन्या विद्यापीठ कायमगंज , आर० के वाजपेयी  , प्रधानाचार्य राघवेन्द्र मिश्रा प्रधानाचार्य रायपुर, सुमन अग्रवाल, रचना पुरवार आदि के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की…

मैनपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत:सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का कर रहा था इंतजार, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा

मैनपुरी में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में खन्ना पेट्रोल पंप के पास का है। शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय प्रवेन्द्र कुमार पुत्र दूरबीन सिंह घर से मैनपुरी जाने की बात कहकर निकला था। खन्ना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे किसी सवारी वाहन के आने…

मैनपुरी में दो घंटे तक गोद में बच्ची को लेकर चीखते हुए भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज; गायब रहे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर उपचार की व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है। लेकिन, चिकित्साधीक्षक और डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के दावों की हवा निकालते दिख रहे हैं। मंगलवार को घिरोर थाना क्षेत्र की सीएचसी गोधना पर दो घंटे तक 14 माह की बच्ची को गोद में लेकर एक महिला घूमती रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। सीएचसी पर 10 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने के कारण अन्य मरीज भी परेशान रहे। बिहार प्रदेश की रहने वाली महिला बसंती देवी अपने पति बसंत के साथ घिरोर क्षेत्र…

पीलीभीत में दावा 24 घंटे बिजली देने का, मिल 18 घंटे भी नहीं रही

पीलीभीत में भीषण गर्मी के बावजूद शहर में पांच-छह घंटे बिजली कटौती आम बात हो गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शहर को 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन हकीकत में 18 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासनादेश के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन यहां शहर में जमकर कटौती हो रही है। पॉश इलाकों में भी चार-पांच घंटे बिजली कटना आम बात है। शहर के कुछ मोहल्लों…

पीलीभीत में लक्ष्य के सापेक्ष कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी

पीलीभीत, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखण्ड वार उपस्थिति की प्रगति जानी। स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया जुलाई में छात्रों की उपस्थिति 52.6 प्रतिशत रही। इस पर डीएम प्रवीण कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यापकों के माध्यम से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए और बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया जाए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी को निर्देश देते हुए…

पीलीभीत में अधिवक्ताओं ने किया पुतला दहन,अधिवक्ताओं ने कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में यूपी में विरोध प्रदर्शन की घटनाएं करने का नाम नहीं ले रही हैं। पीलीभीत में बार काउंसिल के आवाह्न पर मंगलवार को तमाम अधिवक्ताओं ने उच्च अधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक पूरे मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिकारियों का यह रवैया अधिवक्ताओं के हित में नहीं पीलीभीत की पूरनपुर तहसील में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर तहसील परिसर पहुंचे। हापुड़ कांड…

पीलीभीत: भाकियू का आरोप- बिचौलियों को आवंटित कर दिए धान क्रय केंद्र

पीलीभीत, धान क्रय केंद्रों के आवंटन धांधली का आरोप लगाते हुए भाकियू ने मंगलवार को डिप्टी आरएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा, जिले में ज्यादातर धान खरीद केंद्र बिचौलियों को आवंटित कर दिए हैं। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के बजाय उनका शोषण होने की आशंका है। भाकियू के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि मनमाने ढंग से व्यापारियों और बिचौलियों को धान क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों की मांग पर उचित स्थान पर अगर क्रय केंद्र…