जनपद बरेली के आंवला नगर में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर मिट्टी और चावल एकत्रित किए और नगर में घूमते हुए लोगों को मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम की जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री के कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर सभी कार्यकर्ता गुजरे और जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया तो वहीं भूमि विकास बैंक चौराहा पर भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अकबर अली…
Category: रुझान
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को गाड़ी के नीचे डालकर कुचलने का प्रयास।
आंवला – सिरौली के रहने वाले एक किसान को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। सिरौली के मौहल्ला साहूकारा के रहने वाले प्रताप सिंह का खेत सोना गांव के समीप है। वह प्रतिदिन आवारा पशुओं से अपने फसल की रखवाली करने को खेत पर जाता है। प्रताप सिंह ने थाना सिरौली पुलिस को दी तहरीर में बताया की गुरूवार को रात्रि लगभग नौ बजे बह साइकिल से खेत पर जा रहे थे आरोप है कि जैसे ही वह भौड़ू तालाब के समीप पहुंचे तभी पीछे एक कार आई ।…
छत्तीसगढ़: डरो मत पिरपिटी है, काटेगा नहीं’, मीडिया से बात करने के दौरान CM भूपेश बघेल के पैरों में घुसा सांप
छत्तीसगढ़ देश के उन तीन राज्यों में शामिल है, जहां इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राज्य के हर जिले का दौरा कर रहे हैं. सीएम बघेल रविवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां एक अजीब घटना हो गई. दरअसल, सीएम के मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक सांप उनके पैरों में घुस आया. सांप देखकर सब घबरा गए. तभी सीएम ने कहा, ‘डरो मत, यह काटेगा नहीं’. इस घटना का वीडियो…
यहां 12 बच्चों की मां को है 10 बच्चों के पिता की तलाश, मामला जान कर सोचेंगे कुछ आप
यूनाइटेड किंगडम में एक महिला है, जिसके 12 बच्चे हैं और वह अधिक बच्चों के लिए 10 बच्चों के पिता से तीसरी शादी करने जा रही है. बता दें कि 37 साल की वेरोनिका नाम की महिला 12 बच्चों की मां है. वह अपने दूसरे पति से अलग हो चुकी हैं और अब तीसरी शादी करना चाहती हैं. वेरोनिका का कहना है कि वह तीसरी बार उसी आदमी से शादी करेंगी, जो 10 बच्चों का पिता हो. वेरोनिका ने बताया कि वह उन पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं, जिनसे…
पूर्व CM अखिलेश यादव की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने पर युवक के खिलाफ FIR, कार्रवाई में जुटी पुलिस
सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ और ‘एक्स’ पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव नारायण वैस ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ और ‘फेसबुक’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मनियर थाना क्षेत्र के दक्षिण पटखौली गांव के निवासी रामधनी राजभर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। क्या है ये मामलापुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन और सात सितंबर…
डेंगू पीड़ित बच्चे के परिजनों से इलाज के नाम पर 6 लाख रुपये वसूलने का लगा आरोप
लखनऊ में निजी अस्पतालों की मनमानी कोविड के बाद भी जारी हैं। डेंगू पीड़ित बच्चे के परिजनों से इलाज के नाम पर 6 लाख रुपये वसूलने के आरोप एक निजी अस्पताल पर लगा हैं। परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। विभाग की तरफ से परिजनों से इलाज और दवाओं से जुड़े बिल और पेमेंट डिटेल्स मांगी हैं। मामला सुल्तानपुर रोड पर बने निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा हैं।सुलतानपुर रोड के अहिमामऊ स्थित निजी अस्पताल में प्रयागराज निवासी लवी जायसवाल ने डेंगू पीड़ित…
भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित मोर्चा काशी राम की राह पर चलने की तैयारी कर रहा, जानिए कारण
उत्तर प्रदेश में दलित वोटरों को साधने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित मोर्चा काशी राम की राह पर चलने की तैयारी कर रहा है। घोसी उपचुनाव में मिली हार से सबक लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटरों को अपने पाली में गिरने के लिए बीजेपी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। चुकी घोसी में बड़ी संख्या में दलितों ने बीजेपी की बजाय समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट किया। ऐसे में अब बीजेपी दलित मतदाताओं को साधने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…
पीलीभीत में संजीव प्रताप को दोबारा मिली जिम्मेदारी:भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। ऐसे में पीलीभीत में एक बार फिर संजीव प्रताप के नाम पर मोहर लगाते हुए संजीव प्रताप को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव प्रताप की दोबारा ताजपोशी होने के बाद अब उनके समर्थक लगातार संजीव प्रताप को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले संजीव प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे थे। संजीव…
पीलीभीत में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने ली शपथ
पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के 17वें अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मेधावियों का अभिनंदन भी किया गया। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार शाम हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी ने क्लब की ओर से नगर में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। सचिव प्रशांत गुप्ता ने पिछले साल हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने सहयोगियों के नामों की घोषणा…
पीलीभीत में 88 रोगियों की जांच में नहीं मिला कोई डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव
पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार डेंगू व मलेरिया की जांचें की जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर डेंगू की 88 जांचें की। इसमें 16 लोगों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा टेस्ट में यह सभी निगेटिव पाए गए। जिले में डेंगू की अब तक कुल 1003 जांचें की जा चुकी है। जिले में कुल 24 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मलेरिया की 1061 जांचें की गई। इसमें 16 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीम…
जय हनुमंत संत हितकारी, सुन लीजै प्रभु अरज हमारी
पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी दरबार के 8वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते चल रहे थे। सबसे आगे एक टोली श्री हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते चल रही थी। संकट मोचन बालाजी महाराज की शोभायात्रा मोहल्ला बाग गुलशेर खां स्थित अमरिया बस स्टैंड से शुरू हुई, जो एकता सरोवर पार्क, लकड़ी मंडी, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, छीपियान मस्जिद, लक्ष्मी टॉकीज, चावला…
मैनपुरी: नेट की परीक्षा हेतु बच्चों को ट्रैक्टर से लेकर गए शिक्षक
जहां एक ओर तमाम प्रयासों के बाद भी घिरोर ब्लॉक के नाहिली गाँव में आने जाने वाले रास्तों पर जल भराव की समस्या लगभग एक माह होने आए पर हल नही हो रही ।तो वहीं ग्रामवासियों का जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है और वही दूसरे और नाहिली व नगला मंशा के शिक्षक शिक्षिकाएं भी हार नहीं मान रहे , प्रबल कांत के सहयोग से सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अध्यनरत बच्चें विद्यालय आ -जा पा रहे है ।विगत 15 दिवस पूर्व जलभराव के स्तर को कम आंकते हुए जब शिक्षकों…
मैनपुरी : आई ई ई ई स्टूडेंट ब्रांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी द्वारा 5 दिवसीय कैरियर डैपलवमेंट एंव इंडस्टियल एक्सोपजर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने छात्रों को स्टार्टअप एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान के इनोवेशन केन्द्र के माध्यम से छात्रों को सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने स्थानीय स्तर पर सभी तकनीकी संस्थानों में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं कौशल प्रशिक्षण हेतू संस्थान के उपकरणो को उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। 5 दिवसीय संगोष्ठी में टाटा पावर के अधिकारी , भरतीय वायुसेना के स्क्वड्न लीडर अन्य बडी कंपनीयो के कार्यकारी अधिकारी एंव अभियंताओं द्वारा छात्रों के साथ…
हमारा लक्ष्य ऐसे युवा तैयार करना है, जो नए भारत को सुदृढ़ करने में सहयोग करें:आनंदीबेन पटेल
राज्य विश्वविद्यालय क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुए पड़ोसी देशों के विश्वविद्यालयों के MOU करें। इस पहल से फैकल्टी और स्टूडेंट्स दोनों को ही बेहतर एक्सपोजर मिलेगा। ये निर्देश राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को दिए हैं।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य ऐसे युवा तैयार करना है, जो नए भारत को सुदृढ़ करने में सहयोग करें, विश्वस्तर पर प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन में विश्व भारत की सशक्त छवि को देखा है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भी…
जौनपुर : पाइप लाइन का कार्य अधूरा,गन्दगी में जीने को लोग मजबूर,एस डी एम शाहगंज साथ मे विधायक शाहगंज रमेश सिंह भी मौका देखने के बाद खामोश क्यों ,क्या किसी अनहोनी का हो रहा इन्तजार
जिले के शाहगंज तहसील के खुटहन ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा राजस्व के पैसे से जल जमाव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गाँव में पाइप बिछाये जा रहे कार्य के अधूरा होने से गाँव में घरों के सामने गन्दगी का माहौल बना हुआ हैं गाँव के कुछ परिवार भयंकर गन्दगी होते हुए भी वही जीने को मजबूर हैं जिम्मेदार मौन क्यों ? प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान खुटहन सभी के दरवाजे के सामने से अन्डरग्राउंड पाइप बिछा रहे थे जिसका पानी सामुदायिक गडहा जिसमें आधा जल…
मैनपुरी में महिला के घर पर कब्जा कर रहा दबंग, महिला बोली- बेटी की शादी के लिए मांगा था कमरा, शादी कैंसल होने के बाद नहीं छोड़ रहा कमरा
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नेकी कर दरिया में डाल कहावत को चरितार्थ करता हुआ मामला निकलकर सामने आया है। जिसमें पड़ोसी की मजबूरी को देखते हुए पीड़िता ने अपने घर का कमरा उसे उसकी लड़की की शादी करने के लिए दे दिया। अब लड़की की शादी कैंसल हो गई तो पड़ोसी उसका कमरा खाली नहीं कर रहा। उसे धमका रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाए जाते हुए बताया कि जिसकी शिकायत उसने संबंधित कोतवाली पर की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई वह कमरा खाली कराने के लिए अधिकारियों…
मैनपुरी में सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
मैनपुरी के बेवर के मोहल्ला मिरकिचिया में लघुशंका करने के लिए उठे एक चार साल के मासूम को सांप ने काट लिया। बच्चे को पता ही नहीं चला कि उसके साथ कुछ हुआ भी है कि नहीं। वो चुपचाप आया और अपने पिता के पास चारपाई पर सो गया। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। समझ किसी को नहीं आ रहा था कि उसे हुआ क्या है। तभी परिवार के लोगों ने जहरीले सांप को वहां से जाते हुआ देखा, तब पता चला कि सांप बेटे को डंस गया है। परिजन…
मैनपुरी में किशोर ने खेत में ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागा
मैनपुरी में बुधवार देर रात एक किशोर बालिका को अपने साथ खेलने के लिए खेतों में ले गया। वहां किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका की हालत बिगड़ गई तो किशोर उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी को ढूंढते हुए स्वजन खेत पहुंचे तो वहां उसकी हालत खराब देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। आननफानन बालिका को अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक आठ वर्षीय बालिका अपने परिवार के साथ डेरे में रहती है। बुधवार शाम पास के ही डेरे का निवासी एक…
पीलीभीत में ट्रेनें बंद, रोडवेज बसों का समय तय नहीं, कैसे करें सफर
पूरनपुर में आमान परिवर्तन के चलते ट्रेनें चल नहीं रहीं है। रोडवेज बसों के आने-जाने का कोई वक्त तय नहीं है। ऐसे में लोगों को सफर में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। परेशान होकर डग्गामार वाहनों में बैठ जाते हैं नगर से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग ट्रेनों से आवागमन करते थे। ट्रेनें सवा पांच साल से बंद हैं। बसों का कोई समय निर्धारित नहीं है। जब ट्रेनें बंद हुईं…
पीलीभीत में आवास सूची में नाम न होने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर में घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर के दिव्यांगों ने आवास सूची में नाम न होने पर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। गांव में एक स्थान पर एकत्र हुए दिव्यांगों ने बताया कि उनसे आवास दिलाने के लिए अभिलेख लिए गए थे। मगर जो सूची जारी हुई है, उसमेें मात्र तीन दिव्यांगों के आवास ही स्वीकृत हुए हैं। प्रदर्शनकारी दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, रामसागर, अनिल, मैकूलाल,…
