शासन से सामाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर प्रशासन स्तर से रिपोर्ट अथवा जांच आख्या मांगी जाती है। जिस हेतु जिला स्तर एक एप बनाया गया है। इस एप के माध्यम से प्रशासन द्वारा सम्बंधित अधिकारी से आख्या मांगी जाएगी और शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त समस्त कार्य अब इस एप के माध्यम से होगा।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शासन द्वारा भेजी गयी समाचार पत्र की खबरों का संज्ञान लेकर जवाब दिये जाने की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट, पारदर्शी व सहज बनाने के उद्देश्य से यह एप विकसित किया…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद:विधुत वितरण खण्ड विच्छेदन टीम जसमई विद्युत वितरण खण्ड एसडीओ-टू को कनेक्शन धारक पर अभद्र भाषा का प्रयोग पढ़ सकता है महंगा
फर्रुखाबाद,28 नवंबर 2023 को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में कहां कि मैं संगीता शाक्य पत्नी प्रमोद शाक्य निवासी टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उनके नाम बिजली कनेक्शन संख्या -१९५२४९८६४१ है। दक्षिणाचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड (विधुत वितरण खण्ड फर्रुखाबाद) विच्छेदन टीम जसमई विद्युत वितरण खण्ड SDO २ को २३ नवंबर २३ को मेरे घर पर टीम आई उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे। मेरे पति प्रमोद शाक्य के अनुपस्थित में विच्छेदन टीम जसमई ने मेरे और मेरे बच्चो के…
विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे
उत्तर प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। बजट पेश करने के दौरान मुख्य विपक्षी दल के नेता सपा के विधायक काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। चार दिनों तक चलने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे थे।पहले दिन 53 मिनट की सदन की कार्यवाही के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। योगी सरकार की…
पीलीभी : बीसलपुर के दो युवकों की कश्मीर में हादसे में मौत
बीसलपुर : कश्मीर के आगंतीपुरा में सोमवार को सुबह हुए हादसे में बीसलपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक वहां भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागरा बेगम ने बताया कि उनका पुत्र सईद अहमद (26) और मोहल्ले का ही आशिक (27) कश्मीर के आगंतीपुरा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों लोग सोमवार सुबह लगभग छह बजे आगंतीपुरा बस स्टैंड पर टहलने गए थे। तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। बताते हैं…
पीलीभीत शहर की सड़कों पर रात का सफर दूभर
पीलीभीत में जिले की खस्ताहाल सड़कें तो दूर शहर के अंदर की सड़कें भी गड्ढों से अछूती नहीं है। अगर आप रामा इंटर कॉलेज की सड़क से रात में जा रहे हैं तो यहां के गड्ढों को देखकर चलें। गैस चौराहे वाली सड़क भी हादसे को दावत देने में पीछे नहीं है। यहां पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक करने में औपचारिकता निभाई गई। यहां गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। शहर की अन्य सड़कें भी लोगों को परेशानी दे रही हैं। बीच में…
मैनपुरी: दहेज में कार नहीं मिली… तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल
मैनपुरी में ससुरालीजन ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी, साली और सास की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर व अन्य परिजन के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को शहर निवासी एक युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त…
मैनपुरी: एसपी ने 16 दरोगाओं की तैनाती किया फेरबदलमैनपुरी:
मैनपुरी। एसपी ने शनिवार की शाम दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया। काफी समय से अस्थाई इंचार्ज के सहारे चल रही रेलवे गेट चौकी का इंचार्ज एसआई दर्शन को बनाया गया है। इसके अलावा शहर की महत्वपूर्ण चौकियों सहित देहात क्षेत्र में 16 उप निरीक्षक इधर से उधर किए हैं।कानून व्यवस्था को मजबूत जाने को लेकर एसपी विनोद कुमार ने जनपद की 16 चौकियाें, थाने में 16 उप निरीक्षक तैनात किए हैं। शहर में रेलवे गेट चोकी अलावा करहल गेट चौकी पर अरविंद कुमार, आगरा गेट पर योगेश कुमार, विजय…
63 साल के आदमी की आंत में पहुंच गई मक्खी, जांच के बाद दंग रह गए डॉक्टर
अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया. यहां कोलोनोस्कोपी के दौरान डॉक्टर को 63 वर्षीय व्यक्ति के आंत में जिंदा मक्खी दिखी. जिसके बाद डॉक्टर के होश उड़ गए. डॉक्टर का कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी व्यक्ति के आंत में जिंदा मक्खी पहुंच गई हो. अमेरिकन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंटोरोलॉजी में निकली इस खबर ने डॉक्टर और मरीज को हैरान कर दिया. नियमित चेकअप कराते रहते हैं और अपनी बीमारी का इलाज कर रहे हैं. ऐसे में वह अपनी…
प्रयागराज:पुलिस आयुक्त द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, करछना अजीत सिंह चौहान को सराहनीय सेवा हेतु महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अंलकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
आज दिनांक 27/11/2023 को पुलिस आयुक्त द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, करछना अजीत सिंह चौहान को सराहनीय सेवा हेतु महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अंलकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। उल्लेखनीय है कि अजीत सिंह चौहान द्वारा वर्ष 1997-98 में उपनिरीक्षक के तौर पर पुलिस सेवा प्रारम्भ की गयी। वर्ष 2005 में इनकी पदोन्नति निरीक्षक के पद पर तथा वर्ष 2015 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
बरेली : कैलाश गिरि राम गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दोनों थानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त।
बरेली/आंवला – सिरौली-मीरगंज जनपद बरेली के राम गंगा घाट से लेकर देहात तक श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान पर पहुंची जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं पर सुरक्षा की खास इंतजाम भी किए गए बताया गया की थाना सिरौली और थाना मीरगंज दो थानों की पुलिस कैलाश गिरी गंगा घाट पर मौजूद रहे जहां पर दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन द्वारा गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग भी कराई गई दुर्घटना को देखते हुए खतरा बचा जाने के लिए बैरिकेडिंग…
बरेली – जनपद न्यायालय में न्यायमूर्ति द्वारा किया गया पांच बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन।
बरेली – बरेली जनपद न्यायालय बरेली के न्यायालय प्रबंधक शीतल प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद न्यायालय बरेली में जनपद बरेली के प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में पांच बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया l प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में 200 किलो वाट क्षमता का ग्रेड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट, अभिलेखागार भवन के प्रथम मंजिल पर डिजिटाइजेशन एंड स्कैनिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया।…
गाजीपुर से लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स बस की शुरुआत, यात्रियों में ख़ुशी की लहर
गाजीपुर से लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स बस की सेवा प्रारंभ हुई है। यह बस ,गाजीपुर लंका बस स्टैंड से प्रातः 5:00 AM बजे , मऊ से 6:00 AM बजे और आजमगढ़ से 7:15 AM बजे वाया पुरुवंचल एक्स्प्रेस वे होते हुए,और लखनऊ अहिमामऊ चौहरा से शाम 4:15 PM बजे से आजमगढ़, गोहना मोहमदाबाद,मऊ होते हुए गाजीपुर के लिए है जाती है , यह जनपद के लिए बड़ी खुशी की बात है, बस का किराया मात्र ₹450 प्रति व्यक्ति है।यह बस लखनऊ मे PGI शहीद…
रूपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों रूपये की ठगी , पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में ठगों ने एक युवक को एक ही दिन में रूपये दोगुना करने का लालच देकर लाखों रूपये की ठगी कर फरार हो गया। ठगों के काफी देर वापस न आने पर युवक को उसके साथ ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने सरोजनीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया हैं।उन्नाव के भाऊमऊ थाना असोहा निवासी धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिचित सूरज चौधरी निवासी रापरा सरौरा थाना सैरपुर लखनऊ ने बताया कि रुपया खर्च करने पर उसे उसी दिन दोगुना…
पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटा-बेटी की मौत
पीलीभीत में ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो गई। महिला अपने तीन वर्षीय बेटे का मुंडन कराकर मायके जा रही थी। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम नकटिया निवासी हरीश पत्नी पूनम (32) और बेटी अनामिका (8) और बेटे साजन (3) व अन्य परिजन के साथ सुबह बेटे का मुंडन कराने पूर्णागिरि गए थे। शाम को पूरा परिवार लौट रहा था। पूनम को बच्चों के साथ न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर में अपने मायके जाना था। मझोला में वह…
पीलीभीत में उत्साह से मनाया संविधान दिवस, याद किए बाबा साहब आंबेडकर
पीलीभीत के जिले में रविवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट के अलावा शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने भी संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को नमन किया। कलक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह 10 बजे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारी और कर्मचारी को शपथ दिलाई। साथ ही बाबा साहब के चित्र के समक्ष सभी ने नमन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार द्वितीय ने रविवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। एसएन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस…
कुत्ते ने मंगवाई इस देश के राष्ट्रपति से माफी, दिलचस्प है मामला पढ़ें
आमतौर पर जब एक राष्ट्राध्यक्ष दूसरे राष्ट्राध्यक्ष से मिलते हैं तो उनके बीच कई स्तर की कूटनीतिक वार्ताएं होती हैं, पर एक कुत्ते ने ऐसा गेम बिगाड़ा कि कुत्तों पर ही बहस छिड़ गई. बेचारे मेजबान राष्ट्रपति को मेहमान राष्ट्रपति से माफी तक मांगनी पड़ गई. ऑस्ट्रिया और मेल्दोवा के राष्ट्रपतियों की मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ है. मेल्दोवा के राष्ट्रपति माइया सैंडू के कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को तब काट लिया जब वे गार्डन में टहल रहे थे. उन्हें माइया सैंडू का…
भीख मांगकर इस लड़की ने खरीद लिए फ्लैट्स, कहानी सुन कर रह जाएंगे हैरान
आपने कई बार किया कहते हुए लोगों को सुना होगा की नौकरी में कोई पैसा नहीं है, इससे अच्छा कोई बिजनेस कर लेते हैं. कुछ लोग मंदिर या सड़क पर भिखारी को भीख मांगते देखकर सोचते हैं कि अगर यही बिजनेस कर लिया जाए तो इससे बेहतर और क्या होगा. आज हम आपको एक ऐसी पाकिस्तानी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं, जो भीख मांगकर करोड़पति बन गई. सोशल मीडिया पर आपको अक्सर ही हैरान कर देने वाले ना जाने कितने वीडियो दिखाई देते होंगे. कुछ ऐसे लोगों के…
हरदोई :जिलाधिकारी ने फतियापुर प्राथमिक विद्यालय में देखा मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास खण्ड सुरसा के अंतर्गत फ़तियापुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य को देखा तथा सुपरवाइजर व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ के अंतर्गत कोई मतदाता छूटने न पाए। पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 भरें। मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरें। मतदाता सूची से नामों को हटाने व डुप्लीकेसी के मामले में फॉर्म 7 भरें। उन्होंने कहा कि फॉर्मों की…
कासगंज जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव कादरगंज घाट पर मेला काकोड़ा का हुआ शुभारम्भ
जनपद कासगंज पटियाली विधानसभा क्षेत्र के घाट कादरगंज पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप और बॉबी कश्यप ने विधिवत तरीके से फीता काट कर मेले का किया शुभारम्भ जैसा की हर साल इस माह में मेला ककोड़ा की तैयारियां जिला पंचायत की तरफ से पूर्ण कराई जाती है मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग स्नान करने आते है और पुण्य कमाते है इस मेले में कल दिनांक 26नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष उपर पुलिस अधीक्षक दुबे एसडीएम कुलदीप कुमार और अन्य जनप्रतिनिधि ने मेले का आयोजन कराया जिसमे…
प्रयागराज-भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘‘मंथन, कर्मयोग एवं संकल्प ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
प्रयागराज-भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत सभागार में ‘‘मंथन, कर्मयोग एवं संकल्प ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में राम कृष्ण गोस्वामी अध्यक्ष- भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव परिवहन एल0 वेंकटेश्वर लू व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिलाधिकारी नवनीत…
